Saturday | October 10, 2026
अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें       विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..       आज का राशिफल: 08 अक्टूबर 2026; आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसकी खुलेगी किस्मत?       आज का पंचांग : 8 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय       हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

हिमाचल प्रदेश : लाहौल-स्पीति सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी, प्रदेश में न्यूनतम तापमान 0.9 पर पहुंचा, पढ़े पूरी खबर

October 26, 2020 08:17 PM

लाहौल-स्पीति : अक्तूबर के आखिरी सप्ताह में मौसम ने करवट ली है। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति सहित ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई है। रविवार रात को रोहतांग दर्रा, बारालाचा व कुंजुम दर्रा में करीब पांच सेंटीमीटर तक ताजा हिमपात हुआ है।

वहीं, कोकसर और सिस्सू में हल्की बर्फबारी के साथ ओले भी गिरे। ऊंची चोटियों पर बर्फबारी होने से समूचा क्षेत्र ठंड की चपेट में आ गया है। हालांकि सोमवार को लाहौल-स्पीति व कुल्लू में हल्के बादल छाए हुए हैं।

कुल्लू जिले में तीन माह से बारिश नहीं हुई है। जिससे शुष्क ठंड बढ़ गई है। साथ ही किसान बागवान भी अपने खेतों का रूख नहीं कर पा रहे हैं। रबी की फसल की बिजाई भी बिना बारिश से रूकी पड़ी है।

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान  में 0.9 डिग्री जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान ऊना 33.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। शिमला का न्यूनतम तापमान 10.6, सुंदरनगर 10.3, भुंतर 8.7, कल्पा 3.6, धर्मशाला 11.8, ऊना 11.6, नाहन 19.5, केलांग 0.9, पालमपुर 10.5, सोलन 8.5, मनाली 5.2, कांगड़ा 12.2, मंडी 10.0, बिलासपुर 11.5, हमीरपुर 11.3, चंबा 10.0, डलहौजी 9.6 और कुफरी 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

शिमला का अधिकतम तापमान शिमला 20.7, सुंदरनगर 28.3, भुंतर 27.2, कल्पा 18.0, धर्मशाला 22.2, ऊना 33.7, नाहन 28.5, सोलन 29.5, कांगड़ा 29.5, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा 26.9, डलहौजी 13.7 और केलांग 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..