हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | November 13, 2025
हिमाचल में भाजपा पाँच गुटों में बंटी - CM सुक्खू बोले, “भाजपा ने लोकतंत्र और जनभावनाओं को खरीदने की कोशिश की” - पढ़ें पूरी खबर..       आज 12 नवंबर 2025: सोना-चांदी के भाव में हल्की तेजी, जानिए आपके शहर में कितने पहुंच गए दाम -       आज का राशिफ़ल: 12 नवम्बर 2025; इन राशियों की चमकेगी किस्मत, बढ़ेगा मान-सम्मान और धनलाभ के योग मजबूत, पढ़ें आज का राशिफ़ल       इस्लामाबाद में आत्मघाती हमला - पाकिस्तान की राजधानी दहल उठी, 12 लोगों की मौत, कई घायल - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में जनवादी महिला समिति का प्रदर्शन, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर सरकार को घेरा - पढ़ें पूरी खबर       "आज का राशिफल 11 नवंबर 2025: कर्क राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशियों पर बरसेगा सौभाग्य – पढ़ें मेष से मीन तक आज का विस्तृत राशिफल"       दिल्ली में भीषण कार ब्लास्ट: लाल किला मेट्रो पार्किंग में हुआ भीषण बिस्फोट, 8 की मौत - दिल्ली से लेकर कई राज्यों में अलर्ट, जांच एजेंसियां सक्रिय - पढ़ें पूरी खबर..       शीतकालीन सत्र के दौरान सुरक्षा में नहीं बरती जाएगी कोताही : विधानसभा अध्यक्ष ने विस भवन तथा परिसर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिए निर्देश - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में सड़क किनारे मिला युवक का शव, पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में मची सनसनी — पुलिस ने शुरू की जांच, पढ़े पूरी खबर..       आज का राशिफल 10 नवंबर 2025: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, धन लाभ और सफलता के प्रबल योग; जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा दिन      

स्वास्थ्य

अपच और कब्ज की समस्या में फायदेमंद है यह फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई लाभ

February 07, 2021 02:08 PM

क्या आपने कभी ड्रैगन फ्रूट का सेवन किया है? इस फल को पिताया के नाम से भी जाना जाता है। यह फल नाम से और देखने में भले ही अजीब लगे, लेकिन यह होता बहुत ही स्वादिष्ट है। इसे सबसे पहले मेक्सिको, दक्षिण अमेरिका और मध्य अमेरिका में उगाया गया था, लेकिन अब इसकी खेती भारत में भी होने लगी है। इस फल के सेवन से होने वाले लाभों के कारण ही इसे 'सुपरफूड' भी कहा जाता है। दरअसल, इसमें कैलोरी की मात्रा कम पाई जाती है और यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। इसके अलावा यह विटामिन से लेकर कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन और सोडियम जैसे खनिजों से भी भरपूर होता है। आइए जानते हैं इस फल के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में...

ड्रैगन फ्रूट बनाए इम्यूनिटी को मजबूत

स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करने वाली एक वेबसाइट (myupchar.com) के मुताबिक, इस फल में विटामिन-सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यह इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर में अन्य एंटीऑक्सीडेंट के कार्यों को भी बढ़ाने में मदद करता है। इसका सेवन बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण से बचाने में भी लाभकारी होता है। 

पाचन को बनाता है बेहतर

अगर आप अपच और कब्ज जैसी पेट से जुड़ी बीमारियों से परेशान हैं, तो ड्रैगन फ्रूट का सेवन आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। यह फल इन बीमारियों को ठीक करने में मदद कर सकता है। दरअसल, यह फल फाइबर से भरपूर होता है और इसमें पानी भी काफी मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इस फल का सेवन कब्ज की समस्या से परेशान लोगों के लिए लाभकारी हो सकता है। 

डायबिटीज में भी लाभकारी होता है यह फल

ड्रैगन फ्रूट का सेवन डायबिटीज में भी फायदेमंद होता है। दरअसल, यह ब्लड शुगर को कम करने में कारगर पाया गया है और खासकर वैसे लोगों के लिए, जो टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित होते हैं। अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं, तो आपको ड्रैगन फ्रूट का नियमित रूप से सेवन करना चाहिए। 

हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से मसूड़े और दांत भी मजबूत होते हैं। इसके अलावा यह फल आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से मोतियाबिंद को रोकने में मदद मिलती है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

Have something to say? Post your comment

स्वास्थ्य में और

रोटी को बनाएं सेहत का खजाना: आटे में मिलाएं ये 3 चीजें, पाचन शक्ति बढ़ाएं और पेट रखें एकदम हल्का..

आहार के नियम : भारतीय 12 महीनों अनुसार..

कैसे खोल सकते हैं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, कितनी होगी कमाई; प्रोसेस के साथ जानिए पूरी डिटेल

अब महंगी दवाइयाँ मिलेंगी आधे से भी कम दाम में, जन औषधि सुगम मोबाइल एप से बचाएँ हजारों रुपए, जानिए कैसे लगेगी दवाई माफियाओं की लूट पर लगाम, पढ़ें विस्तार से..

World Breastfeeding Week : विश्व स्तनपान सप्ताह का इतिहास और महत्व, पढ़े विस्तार से.

शुगर बढ़ गई है ? तो तुरंत जानिए कम करने के यह घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल..

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, हो सकती है ये बीमारी, पेट मे जलन के साथ हो सकते हैं ये ढेर सारे नुकसान..

महामारी से बचना है तो रखें अपना ख्याल : वायरस से बचने के लिए इन 5 घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं

बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान

हींग के हैं गजब के फायदे, दांत दर्द से लेकर ब्लड प्रेशर में आ सकती है काम