Saturday | November 07, 2026
हरित ऊर्जा और ईवी इन्फ्रास्ट्रक्चर में भारतीय कॉरपोरेट्स का नया निवेश चक्र       निशानेबाज जयपाल मालवीय ने रजत पदक जीतकर भारत को दिलाया पहला लॉस एंजिल्स ओलंपिक कोटा       अंडर-19 एशिया कप में आज भारत और नेपाल की युवा टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर       भारतीय आईटी और टेक कंपनियों का कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और क्लाउड डील पर बड़ा दांव       वैश्विक केंद्रीय बैंकों के रुख और कच्चे तेल की कीमतों के बीच भारतीय बाजार की चाल       आज का राशिफल 6 नवंबर 2026: धनतेरस पर इन राशियों की चमकेगी किस्मत, कारोबार में लाभ और नौकरी में तरक्की के योग; जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल       धनतेरस से शुरू हुआ छह दिवसीय दीपोत्सव, 8 नवंबर को दीपावली और 10 नवंबर को होगी गोवर्धन पूजा       तिरुपति के श्री कल्याण वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में तीन दिवसीय पवित्रोत्सव जारी, आज निकलेगी भव्य शोभायात्रा       आज मनाया जा रहा धनतेरस का पर्व, भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा से घरों में आएगी सुख-समृद्धि की कामना       आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

काजा में आईस हाॅकी कैंप संपन्न, मंत्री बोले , सगनम और लोसर में बनेगा आईस रिंक

February 15, 2021 08:09 PM

शिमला: आइस हाॅकी लर्न टू प्ले कैंप का समापन सोमवार को काजा में हुआ। कार्यक्रम में जन शिकायत निवारण, तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री डा राम लाल मारकंडा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

इस दौरान उनका स्वागत खतक पहनाकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के माध्यम से किया गया। मुख्यतिथि व अन्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण एडीएम ज्ञान सागर ने देते हुए कहा कि इस बार के आईस हाॅकी कैंप में स्पीति की लड़कियों ने राष्ट्रीय स्तर पर मैडल हासिल किया है। इंडियन आईस हाॅकी एसोसियेशन के सहयोग से यहां पर प्रशिक्षिण देने में काफी सफलता मिल रही है।

इस बार 224 बच्चों ने कैंप में हिस्सा लिया है। इसके साथ 68 बच्चें एडंवास प्रशिक्षण हासिल कर चुके है। कार्यक्रम में मुख्यातिथि जन शिकायत निवारण, तकनीकी शिक्षा, जनजातीय विकास और सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्री डा राम लाल मारकंडा ने कहा कि आज मुझे खुशी हो रही है कि स्पीति की पहचान अब आईस हाॅकी की वजह से देश में होने लगी। यहां के बच्चें आईस हाॅकी के प्रति अपनी रूचि को बढ़ा रहे है। जिन बच्चियों ने कांस्य पदक आईस हाॅकी में राष्ट्रीय चैपियनशिप में हासिल करने पर बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

मुख्यातिथि ने सगनम और लोसर में आईस हाॅकी रिंक बनाने की घोषणा की। इसके साथ ही आइस हाॅकी के लिए करीब दो करोड़ रूपये का प्रावधान रखा गया। राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल इन्हें प्रशिक्षित कर रहे है। बच्चों को स्पोस्टर्स कोटे से शिक्षा में भी मदद मिलेगी और सरकारी नौकरी में तीन प्रतिशत स्पोर्टस कोटा रखा गया। प्रदेश सरकार ने साहसिक खेलों के पहली बार नीति बनाई है ताकि हम लाहुल स्पिति में भी साहसिक खेले जिनमें स्कींग, तीरंदाजी, रिवर राफटिंग आदि के तहत खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा।

लाहुल स्पीति में जल्द ही तीरंदाजी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता होगी। पंचायत स्तर पर तीरदांजी का जीवित करने के लिए प्रशासन ने उपकरण पंचायत स्तर पर वितरित किए है। यहां पर बच्चों के लिए हाई एल्टीटयूड का स्पोर्टस हाॅस्टल बनेगा। जब मैं लाहुल स्पीति का विधायक बना तो बजट मात्र 10 करोड़ के करीब था लेकिन आज बजह 65 करोड़ पहुंच गया है। लाहुल स्पीति के विकास में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल ने आईस हाॅकी एसोसियेशन का झंडा मुख्यातिथि और अन्य अतिथियों को वितरित किया।

आईस हाॅकी कैंप में प्रशिक्षित प्रतिभागियों ने केप्टन रिचन मूव, एडवांस ड्रिल ब्याॅज और गर्ल केटेगरी में पेश की गई। इसके अलावा लीजियम प्रस्तुति, स्पीति का नृत्य स्केट पहन कर पहली बार पेश किया गया। स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । हाॅकी मैच डोगरा स्काउट की टीम ए और टीम बी के बीच में संपन्न हुआ। याक नृत्य लोसर गांव के युवक मंडल ने पेश किया। जबकि क्योटो युवती मंडल ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। लदाखी नृत्य भी आकर्षण का केंद्र रही।

राष्ट्रीय आईस हाॅकी चैंपियनशिप में कांस्य पदक लाने वाली हिमाचल टीम को इस मौके पर मुख्यातिथि की ओर से सम्मानित किया गया। इनमें तेंजिन डोलमा, नवांग छुटिक, करमा हिशे खांडो, नवांग लामों, छेरिंग डोलमा, सोनम देचेन, सोनम आंगमो, सोनम छोडन, लोबजंग छोजोम, छुईग दोरजे शामिल रहे। नेशनल आईस हाॅकी एसोसियेशन के कोच अमित बेलबाल को भी सम्मानित किया गया। इस आईस हाॅकी कैंप में मुख्य कोच के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे है। अगले पांच वर्षों तक अमित बेलबाल आईस हाॅकी की कोचिंग स्पीति के बच्चों को देंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने वाले सभी कलाकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साक्या स्पोर्टस कल्ब को आईस रिंक तैयार करने और कोचिंग कैंप में मदद करने के लिए पुरस्कार दिया गया। स्पीड स्केटिंग इवेंट ब्याॅज श्रेणी की 400 मीटर की रेस में पहले स्थान पर तेजिंन लाकपा, दूसरे पर तेंजिन कुश्े, तीसरे पर तेंजिन जांग्मो, 600 मीटर की रेस में तेंजिन रांगदल पहले, टाकपा इश्े दूसरे और धोनडुप तीसरे स्थान पर रहें। जबकि 300 मीटर रेस में तेंजिन खंडप, नोजफल छोडन दूसरे और तीसरे स्थान पर तेंजिन ताबजोर रहे। गर्ल श्रेणी की 600 मीटर रेस में पहले स्थान पर कुंगा यांग्चेन, दूसरे स्थान पर नंवाग छुटिक, तेंजिन छोडन तीसरे स्थान पर रही।

400 मीटर की रेस में पहले स्थान पर छेरिंग डोलमा, सोनम आंग्मो दूसरे और सोनम दिचेन तीसरे स्थान रही। जबकि 200 मीटर की रेस में छेरिंग यांग्चेन पहले, छुटिंग आगमो दूसरे और करमा तेंजिन डोलमा तीसरे स्थान पर रही। काजा में आयोजित दा- छंडः के मौके तीरदांजी प्रतियोगिता में गर्ल केटेगरी में नवांग लेगजोम पहले स्थान पर, दूसरे पर छुलडंग अंकित काजा और तीसरे स्थान पर छेरिंग लामो पर जीत हासिल करने में पुरस्कार दिया गया।

जबकि बॉयज केटेगरी में पहले स्थानपर कुंगा जामयांग, दूसरे स्थानप जांगछुक छेरिंग, छेरिंग चोपेल ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक निर्माण विभाग के 22 वाॅलटियंर, जल शक्ति विभाग के 17 वाॅलटिंयर, साक्या स्पोर्टस क्लब काजा के 15 सदस्यों, मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर ब्याॅज केटेगरी में तेंजिन पालसंग, सोनम दोरजे, तेंजिन लोटे को पुरस्कार दिया गया। जबकि मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर गर्ल केटेगरी में थिले बांग्मो, पदमा भुटिथ, कुंगा यांगचेन , तेंजिन जूमकर को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बेस्ट वाॅलटिंयर रिंक में कुंगा नोरबू साक्या स्पोर्टस क्लब काजा और प्रवीण कुमार डोगरा स्काउट काजा का दिया गया।

इसके अलावा 22 अन्य वाॅलटिंयर को सम्मनित किया गया। नेशनल डिव्लेपमेंट कैंप लगाने वाले 18 प्रतिभागियों, एंडवास कैंप में हिस्सा लेने वाले 68 प्रतिभागियों और लर्न टू प्ले कैंप के तहत हिस्सा लेने वाले 224 खिलाड़ियों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए। 90 हजार रूपये की राशि युवा सेवांए एव खेल विभाग की और से डीपीई और पीईटी को सम्मानित किया गया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज का पंचांग 3 नवंबर 2026, मंगलवार: कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि के बाद दशमी का आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, योग, करण और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

मंडी में पैराग्लाइडिंग हादसा: तेज हवाओं के बीच 500 फीट नीचे खेतों में गिरा ऑस्ट्रियाई पायलट निकोलस थॉमस, हालत गंभीर

चक्रवात 'मुरासु' का असर: चेन्नई समेत तमिलनाडु के तटीय इलाकों में भारी बारिश, आज स्कूलों में छुट्टी घोषित और प्रशासन हाई अलर्ट पर

शिमला में आस्था के केंद्र पर डाका: संकट मोचन मंदिर से सोने-चांदी के गहने उड़ा ले गए चोर, आभूषण चुराते सीसीटीवी में कैद हुआ आरोपी - पढ़ें पूरी खबर..

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

पंचांग

आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

पंचांगNovember 06, 2026

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

आज का पंचांग 2 नवंबर 2026, सोमवार: जानें कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की तिथि, आज का नक्षत्र, योग, करण, राहुकाल, शुभ मुहूर्त, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा-पाठ का विशेष महत्व। भगवान शिव की आराधना के लिए समर्पित सोमवार को जानें दिनभर के शुभ-अशुभ समय और आज के धार्मिक महत्व से जुड़ी खास बातें।

पंचांगNovember 02, 2026

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल  का समय

आज का पंचांग, 31अक्टूबर 2026: जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, राहुकाल का समय

पंचांगOctober 31, 2026

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

आज का पंचांग 30 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का पूरा पंचांग

पंचांगOctober 30, 2026