केदारनाथ में बड़ा हादसा टला, हाईवे पर हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट की सूझबूझ हुई सुरक्षित लैंडिंग, क्षतिग्रस्त हुआ हेलिकॉप्टर, पढ़ें पूरी खबर       ICICI बैंक की महिला कर्मचारी ने किया बड़ा फ्रॉड, 100 से ज्यादा खातों से FD के पैसे निकाल शेयर बाजार में डुबोए..       शिमला सहित पूरे देश में मुस्लिम समुदाय ने मनाया ईद-उल-अजहा का पर्व, नमाज में मांगी अमन और भाईचारे की दुआ, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : शनिवार, 07 जून 2025 ; निर्जला एकादशी एवं शनि देव के विशेष दिन पर जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल..       आज का पंचांग | 07 जून 2025, (शनिवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       शिमला पहुंचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया भव्य स्वागत, कल सोलन के नौणी विश्वविद्यालय में होगा संवाद कार्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन फोरलेन पर भीषण हादसा: सरिए से लदा ट्रोला पलटा, दूसरी लेन में घुसा; दो ट्रक चालकों सहित चार घायल       अर्की के शालाघाट क्षेत्र में दोहरा डंगा के समीप ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, चालक सुरक्षित, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 06 जून 2025; शुक्रवार को इन 5 राशियों को मिलेगा राजयोग का लाभ, धन के साथ कार्यक्षेत्र में पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       हमीरपुर: शादी समारोह में जा रही कार दुर्घटनाग्रस्त, बिलासपुर के चार लोग गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..      

स्वास्थ्य

बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान

May 11, 2021 07:56 AM
सांकेतिक तस्वीर

बदलते मौसम में छोटे से लेकर बड़ों को बुखार आना एक आम समस्या है। शरीर में मौजूद इंफेक्शन को लड़ने के लिए तेजी से हमारे शरीर का तापमान बढ़ जाता है जोकि एक नैचुरल प्रकिया है। आमतौर पर बुखार आना एक अच्छी बात है क्योंकि इससे आपकी इम्यूनिटी तेजी से बढ़ती है, लेकिन अगर बुखार ज्यादा दिनों तक बना रहता है तो हमारा शरीर कमजोर हो जाता है। जिसके कारण आ कई अन्य बीमारियों के भी शिकार हो सकते है।

साधारण बुखार 2-3 दिन बना रहता है लेकिन अगर लगातार आपको बुखार बना रहे तो इसका इलाज कराना बहुत ही जरूरी है। अगर आप भी बुखार से अधिकतर परेशान रहते हैं तो इन घरेलू उपायों को अपना सकते हैं। इससे आपके शरीर का तापमान भी उतर जाएगा। इसके साथ ही आप स्वस्थ महसूस करेंगे।

सरसों का तेल: बुखार में शरीर का तापमान कम करने में सरसों का तेल काफी कारगर साबित हो सकता है। इसके लिए 2 चम्मच सरसों का तेल में 4-5 कली लहसुन की डालकर गर्म करें। इसके बाद इसे थोड़ा सा ठंडा होने के बाद हाथों और पैरों के तलवों की मालिश करें।

प्याज : प्याज से बुखार को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए प्याज को काटकर इसे पैरों के तलवों में धीरे-धीरे घिसे। इससे आपके शरीर का तापमान कम हो जाएगा। 

अदरक : अदरक को औषधि गुणों का भंडार कहा जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो आपकी इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ शरीर के तापमान को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप अदरक के पाउडर को पानी में मिलाकर इससे स्नान करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। 

तुलसी : तुलसी में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं। जो आपको बैक्टीरिया से बचाने में मदद करता है। इसके लिए आप तुलसी का काढ़ा बनाकर पिएं। इसके लिए एक पैन में पानी उबालें। इसके बाद इसमें 7-8 तुलसी की पत्तियां डालें। इसके साथ ही इसमें 4-5 कुटी हुई लौंग डाल कर उबाल लें। जब पानी आधा बचे तो गैंस बंद कर दें। इसके बाद हल्का ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें।

Disclaimer- आपको घरेलू उपाय जानकारी के लिए बता रहे हैं। किसी भी उपाय को अपनाने से पहले बड़े बजुर्ग या डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Have something to say? Post your comment

स्वास्थ्य में और

आहार के नियम : भारतीय 12 महीनों अनुसार..

कैसे खोल सकते हैं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, कितनी होगी कमाई; प्रोसेस के साथ जानिए पूरी डिटेल

अब महंगी दवाइयाँ मिलेंगी आधे से भी कम दाम में, जन औषधि सुगम मोबाइल एप से बचाएँ हजारों रुपए, जानिए कैसे लगेगी दवाई माफियाओं की लूट पर लगाम, पढ़ें विस्तार से..

World Breastfeeding Week : विश्व स्तनपान सप्ताह का इतिहास और महत्व, पढ़े विस्तार से.

शुगर बढ़ गई है ? तो तुरंत जानिए कम करने के यह घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल..

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, हो सकती है ये बीमारी, पेट मे जलन के साथ हो सकते हैं ये ढेर सारे नुकसान..

महामारी से बचना है तो रखें अपना ख्याल : वायरस से बचने के लिए इन 5 घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं

अपच और कब्ज की समस्या में फायदेमंद है यह फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई लाभ

हींग के हैं गजब के फायदे, दांत दर्द से लेकर ब्लड प्रेशर में आ सकती है काम

हाई BP के मरीज पी सकते हैं चुकंदर का जूस, ऐसे करें सेवन