हिमाचल में पंचायत चुनाव पर 'सुप्रीम' लड़ाई: हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ शीर्ष अदालत पहुंची सरकार, रोस्टर और आपदा एक्ट को बनाया ढाल - पढें पूरी खबर..       आज का राशिफल 5 फरवरी 2026: मेष, वृश्चिक को धन लाभ तो मकर को मिलेगी सफलता, जानें अपना भविष्यफल       बुधवार का राशिफल : 04 फरबरी 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       क्वानू बस हादसा: हिमाचल विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने जताया गहरा शोक, 4 लोगों की मौत पर जताई संवेदना; लापरवाही रोकने की नसीहत - पढें पूरी खबर       दुःखद हादसा : हिमाचल से पांवटा जा रही HRTC बस उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत; डिप्टी सीएम ने दिए जांच के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 3 फरवरी 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर रहेगी हनुमान जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       आज का राशिफल: चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, इन 5 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार, जानें अपना भाग्यफल       ​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!      

स्वास्थ्य

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ज्यादा हल्दी खाने से भी हो सकता है नुकसान, हो सकती है ये बीमारी, पेट मे जलन के साथ हो सकते हैं ये ढेर सारे नुकसान..

May 30, 2021 08:26 AM

कोरोना काल में लोग इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए काफी मात्रा में हल्दी का सेवन कर रहे हैं। हल्दी में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाते हैं। हालांकि गर्मी के मौसम में ज्यादा हल्दी खाना आपको फायदे की जगह नुकसान दे सकता है। हल्दी तासीर में काफी गर्म होती है और गर्मीयों में ज्यादा हल्दी खाने से शरीर में कई तरह की दिक्कत हो सकती हैं। 

पेट में जलन- गर्मीयों में हल्दी का ज्यादा सेवन करने से आपको पेट में जलन, ऐंठन और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

वैसे तो ज्यादातर लोगों के घरों में खाने में हल्दी पड़ती है। गर्मी में हल्दी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।ऐसे में आपको अलग से हल्दी का सेवन करने की जरूरत नहीं है।

खून पतला हो सकता है- हल्दी में खून को पतला करने वाले गुण पाए जाते हैं।हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जिससे खून पतला हो जाता है।ऐसे में ज्यादा हल्दी का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे गर्मियों में हल्का कटने-छिलने से खून बहने की दिक्कत हो सकती है

वहीं पीरियड्स के वक्त आपको ज्यादा ब्लीडिंग हो सकती है, जिसकी वजह से आपको कमजोरी का अहसास हो सकता है।

प्रेगनेंट महिलाओं को खतरा- ज्यादा हल्दी या गर्म चीजों का सेवन करना गर्भवती महिलाओं और बच्चे के लिए नुकसानदायक हो सकता है।कई बार गर्म चीजों से गर्भावस्था के शुरूआत में ब्लीडिंग की समस्या या मिसकैरेज होने का खतरा रहता है।

उल्टी-दस्त- गर्मियों में ज्यादा हल्दी खाने से उल्टी-दस्त भी हो सकते हैं। हल्दी में करक्यूमिन होता है जिससे पाचन संबंधी दिक्कत बढ़ जाती हैं। कई लोगों को उल्टी-दस्त की समस्या भी होने लगती है। इसलिए गर्मियों में सीमित मात्रा में ही हल्दी का सेवन करें।

पथरी भी हो सकती है- गर्मी में ज्यादा हल्दी खाने से पेट में पथरी भी हो सकती है। हल्दी में ऑक्सलेट नाम का तत्व होता है जो  कैल्शियम को शरीर में अच्छी तरह से घुलने नहीं देता है। इससे शरीर में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है।

Have something to say? Post your comment

स्वास्थ्य में और

रोटी को बनाएं सेहत का खजाना: आटे में मिलाएं ये 3 चीजें, पाचन शक्ति बढ़ाएं और पेट रखें एकदम हल्का..

आहार के नियम : भारतीय 12 महीनों अनुसार..

कैसे खोल सकते हैं प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, कितनी होगी कमाई; प्रोसेस के साथ जानिए पूरी डिटेल

अब महंगी दवाइयाँ मिलेंगी आधे से भी कम दाम में, जन औषधि सुगम मोबाइल एप से बचाएँ हजारों रुपए, जानिए कैसे लगेगी दवाई माफियाओं की लूट पर लगाम, पढ़ें विस्तार से..

World Breastfeeding Week : विश्व स्तनपान सप्ताह का इतिहास और महत्व, पढ़े विस्तार से.

शुगर बढ़ गई है ? तो तुरंत जानिए कम करने के यह घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा फायदा, नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल..

महामारी से बचना है तो रखें अपना ख्याल : वायरस से बचने के लिए इन 5 घरेलू उपायों को जरूर अपनाएं

बुखार को कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, आसानी से कम हो जाएगा शरीर का तापमान

अपच और कब्ज की समस्या में फायदेमंद है यह फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई लाभ

हींग के हैं गजब के फायदे, दांत दर्द से लेकर ब्लड प्रेशर में आ सकती है काम