हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम वैध, भर्ती का तरीका तय करना सरकार का विशेषाधिकार       हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें       हिमाचल प्रदेश की 10 बड़ी खबरें: ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी, सुक्खू सरकार का 14 हजार पदों पर बंपर भर्तियों का ऐलान - पढ़ें विस्तार से -       आज का पंचांग, 16 अक्टूबर 2026: शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       🌟 आज का राशिफल: 16 अक्टूबर 2026 - आपके जीवन के हर पहलू के लिए सकारात्मक मार्गदर्शन 🌟 - पढ़ें मेष से मीन तक की भविष्यवाणी       नए जिलों के गठन पर विधायक सुधीर शर्मा का तंज- कहा, जनता का ध्यान भटकाने के लिए सरकार ने छोड़ा 'शगूफा' - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम       हिमाचल में बदला मौसम: पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश से बढ़ी ठंड, ​पश्चिमी विक्षोभ से अचानक बदला मौसम       आज का पंचांग, 15 अक्टूबर 2026: गुरुवार को जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       आज का राशिफल: 15 अक्टूबर 2026 - जानें सितारों की चाल और आपका भविष्य      

धर्म/संस्कृति

शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवभूमि के सभी शक्तिपीठों में माँ के दर्शनों के लिए उमड़ा जनसैलाब

September 30, 2019 09:08 AM

शिमला: हिमाचल प्रदेश में शारदीय नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवभूमि के सभी शक्तिपीठों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भारी बारिश भी श्रद्धालुओं की श्रद्धा में कमी नहीं ला पाई। प्रदेश में लगभग एक लाख भक्तों ने शक्तपीठों में देवियों के दर्शन किए। सभी मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अलर्ट के चलते पुलिस कर्मचारी चप्पे-चप्पे पर नजर रख रहे हैं।

सीसीटीवी से भी निगरानी की जा रही है। मंदिरों के कपाट रात को दो बजे ही खोल दिए गए थे। नयनादेवी मंदिर में पहले नवरात्र पर 40 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। नंदिकेश्वर धाम श्री चामुंडा में चार हजार, ज्वालाजी में 25 हजार और बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में करीब 5 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। जिला मुख्यालय धर्मशाला के साथ लगते कुनाल पत्थरी मंदिर में करीब दो हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

उत्तर भारत के प्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक मंदिरों में विख्यात विद्वान पंडितों के मंत्रोच्चारण के साथ गणेश वंदना और कलश स्थापना के साथ नवरात्रों की शुरुआत की हुई।

छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में उमड़ा भक्तों का जन सैलाब-

छिन्नमस्तिका धाम चिंतपूर्णी में 23 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेका। भक्तों की लाइनें चिंतपूर्णी बस स्टैंड तक पहुंच गई थीं। पुलिस प्रशासन को व्यवस्था बनाने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए लगे छह से आठ घंटे का समय लगा।

विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में लाखों लोगों ने किए मां के दर्शन

हिमाचल प्रदेश में विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैनादेवी मंदिर में पहले नवरात्र के दिन भक्तों ने भारी बारिश और धुंध के बीच यहां लाखों श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किये। बारिश की रिमझिम फुहारों और गहरी धुंध में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बना। मां की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं को कई धण्टे इंतजार करना पड़ा। भक्तों की भीड़ ने पुलिसकर्मियों के भी पसीने छुड़ा दिए।

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन

आज मनाया जा रहा है मां बगलामुखी जन्मोत्सव: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, अचूक मंत्र और विधि -पढ़ें पूरी खबर..

बाड़ीधार के बुईला में सजेगा माँ भगवती का भव्य दरबार, भजनों की अमृत वर्षा करेंगी सुप्रसिद्ध गायिका लक्ष्मी ज्योती - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में चैत्र नवरात्र की भव्य तैयारियां: 19 मार्च से सजेंगे माता के दरबार, गैस संकट के बीच भी नहीं रुकेगा भंडारा; जानें पूरी खबर

चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!

करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा – पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए विशेष दिन - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ: शिमला कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि और शांति की प्रार्थना, पढ़ें पूरी खबर..

शारदीय नवरात्रि 2025: नवरात्र में किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..

श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर