Saturday | October 10, 2026
अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें       विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..       आज का राशिफल: 08 अक्टूबर 2026; आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसकी खुलेगी किस्मत?       आज का पंचांग : 8 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय       हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

आईस हाॅकी एसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति ने काजा में चल रहे महिला नेशनल डेव्लपमेंट कैंप के आयोजन के लिए जताया सरकार का आभार, पढ़े पूरी खबर..

January 07, 2022 09:57 PM

काजा में चल रहे महिला नेशनल डेव्लपमेंट कैंप के आयोजन के लिए आईस हाॅकी एसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति ने जयराम सरकार का जताया विशेष आभार, पढ़े पूरी खबर..

काजा :(हिमदर्शन समाचार); आईस हाॅकी एसोसियेशन आफ लाहुल स्पिति ने काजा में चल रहे महिला नेशनल डेव्लपमेंट कैंप के आयोजन के लिए प्रदेश सरकार का विशेष आभार व्यक्त किया है। एसोसियेशन के महासचिव कूंगा तंडूप ने कहा कि पहली बार स्पिति में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आईस हाॅकी की हो रही है। यह हमारी स्पिति के लिए गर्व की बात है। प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में हमें प्रशासन की तरफ से अधिक से अधिक सुविधाएं इस आयोजन के लिए मिल रही है। इसके लिए स्थानीय विधायक एंव प्रदेश सरकार में कैबिनट मंत्री डा राम लाल मारकंडा का भी एसोसियेशन आभार जताती है जिन्होंने हमेशा हमें सहयोग दिया है ।

एसोसियेशन के सदस्य संजीवन राय ने कहा कि स्पिति में आईस हाॅकी शुरूआत 2019 से हुइ थी उस समय एडीएम ज्ञान सागर नेगी, एसडीएम जीवन सिंह नेगी ने काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस बार 400 के करीब बच्चों का पंजीकरण आईस कैंप के लिए हुआ है। हर बार यहां पर बच्चों की संख्या बढ़ रही है। आईस हाॅकी एसोसियेशन आफ इंडिया के महासचिव हरजिंद्र जींदी के प्रयासों के कारण ही हमें यहां पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी मिल पाई है। यहां पर राष्ट्रीय कोच बच्चों को ट्रेनिग देने के लिए आए है। अब स्पिति में आईस हाॅकी बच्चों की आदत बनती जा रही है।

एसोसियेशन के उपाध्यक्ष छेरिग साक्या ने कहा कि आईस हाॅकी एसोसियेशन आफ इंडिया स्पिति में आईस हाॅकी को निखारने में काफी अहम भूमिका निभा रहा है। इस आयोजन में हर वर्ग की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। मैं प्रदेश सरकार का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। खास तौर कैबिनट मंत्री डा राम लाल मारकंडा जो हमेशा छोटी से लेकर बड़ी मदद करने में गुरेज करते है। एसोसियेशन जब भी उनके समक्ष कोई समस्या रखती है वो तुरंत उसका समाधान करते है। इस आयोजन का सफल बनाने में पूरा स्पिति रोल निभा रहा है। कैंप में हिस्सा लेने वाले बच्चों के लिए खाना पीडब्लयूडी की लेबर बना रही है। लेकिन बड़ी शिददत से बच्चों को खाना मुहैया करवा रहे है। स्थानीय प्रशासन, डीपी, आदि इसमें व्यक्तिगत तौर पर काम कर रहे है। होम स्टे, टैक्सी यूनियन, होटल एसोसियेशन का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं जोकि अपना योगदान इस आयोजन में दे रहे है।

राष्ट्रीय कोच अमित बेलबाल हमारे लिए एक मार्गदर्शक के तौर पर पिछले दो सालों से एसोसियेशन के साथ जुड़े हुए है। उन्हें इस तरह के आयोजनों के बारे में काफी अनुभव है। उनके अनुभवों से इस बार के आयोजन को सफल बनाया जा रहा है। हमें उम्मीद है कि स्पिति आइस हाॅकी का हब बने जैसे लदाख बना है। यहां से राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी तैयार हो।

एसोसियेशन के सदस्य जोंटी ने बताया कि इस आयोजन में एडीएम मोहन दत का विशेष अभारी है। वो हमें हर सुविधा मुहैया करवाने का सफल प्रयास कर रहे है। स्पिति का पूरा प्रशासन उनकी अगुवाई में आईस हाॅकी के डेव्लमेंट कैंप और प्रतियोगिता के आयोजन में जुटा है। इसके साथ ही स्पिति के युवा जो रिंक को तैयार करने के लिए सुबह से शाम तक काम कर रहे है। उनका भी मैं तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..