सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..       तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!       आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत      

हिमाचल | बिलासपुर

मुख्यमंत्री पद का उमीदवार घोषित होने के बाद श्री नयना देवी मन्दिर पहुंचे पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, मांगा जीत का आशीर्वाद

February 07, 2022 09:43 PM
Om Prakash Thakur

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी विधानसभा चुनावों में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित होने के बाद विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी मंदिर पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने माता के दरबार नतमस्तक होकर आगामी चुनावों में विजय का आशीर्वाद मांगा। कहते हैं कि पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर श्रद्धालु माता श्री नैना देवी को मानते हैं। इसी कड़ी में जहां पर कई राजनेता माताजी के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं वहीं चरणजीत चन्नी भी माता के दरबार में पहुंचे हैं।

बिलासपुर/श्री नैना देवी: (हि.द.स.); पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित होने के बाद जिला बिलासपुर के विश्व विख्यात शक्ति पीठ श्री नैना देवी की विधिवत रूप से गर्भ गृह में पूजा अर्चना की। वहीं पर शिव शंकर जी के मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां भी डाली। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब और हिमाचल के दोनों धार्मिक स्थल श्री आनंदपुर साहिब और श्री नैना देवी पंजाब में कांग्रेस सरकार बनने के बाद रोप-वे के द्वारा जोड़े जाएंगे।

यह बात पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने माता के दरबार में पूजा अर्चना करने के उपरांत माताजी के दरबार में अपनी भेंट अर्पित करते हुए कही । चन्नी ने कहा कि माता जी के आशीर्वाद से उन्हें मुख्यमंत्री का प्रत्याशी घोषित किया गया है और वह प्रत्याशी घोषित होने के तुरंत बाद माता जी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। चरणजीत चन्नी ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पंजाब में कांग्रेस पार्टी की जीत के लिए प्रार्थना की। 

पंजाबी में नवजोत सिंह सिद्धू और उनके बीच में चल रहे वर्चस्व की लड़ाई के बारे में जब पत्रकारों ने एक प्रश्न पूछा तो चन्नी ने कहा कि माता के दरबार में सिर्फ धार्मिक बातें होगी राजनीति की बात नहीं करेंगे।

राहुल गांधी ने लगाई चन्नी के नाम पर मुहर

गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे ही पार्टियां अपने पत्ते खोल रही है। रविवार को कांग्रेस ने भी अपने सीएम चेहरे का ऐलान कर दिया है। इस रेस में पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और मौजूदा मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बीच में से एक नाम पर मुहर लगने थी और यह मोहर चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर राहुल गांधी ने लगा दी है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..