सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..       तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!       आज का पंचांग, 15 नवंबर 2026: रविवार और सूर्य षष्ठी के पावन संयोग पर मकर राशि में विराजमान रहेंगे चंद्रदेव, जानें आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल और तिथि-नक्षत्र का पूरा विवरण       आज का राशिफल, 15 नवंबर 2026: सूर्य षष्ठी और रविवार के शुभ संयोग पर इन राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       डिजिटल स्क्रीन के बढ़ते इस्तेमाल से आंखों की थकान और अनिद्रा का खतरा, बेहतर नींद के लिए अपनाएं 'डिजिटल डिटॉक्स'       सर्दियों में जोड़ों के दर्द और आर्थराइटिस की समस्या से कैसे पाएं राहत, दिनचर्या के ये आसान बदलाव आएंगे बेहद काम       बदलते मौसम और बढ़ती ठंड के बीच कैसे रखें अपने दिल और फेफड़ों का ख्याल, सुबह की सैर करने वालों के लिए जरूरी सलाह       बिना लाइसेंस सूदखोरी करने वालों को सुप्रीम कोर्ट का बड़ा झटका, कहा- राज्य के मनी-लेंडिंग कानूनों को दरकिनार कर नहीं चल सकता चेक बाउंस का मुकदमा - पढ़ें विस्तार से ..       सत्ता से सवाल पूछना भूल गए पत्रकार? पीएम मोदी के साथ सेल्फी की होड़ पर भड़के ओम थानवी, एडिटर्स गिल्ड से की एडवाइजरी जारी करने की मांग - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत      

हिमाचल | बिलासपुर

आनंदपुर हाइडल नहर से पेयजल आपूर्ति अचानक ठप, नैना देवी में गहराया जल संकट, लोग परेशान

February 12, 2022 09:26 AM
सांकेतिक तस्वीर
Om Prakash Thakur

आनंदपुर हाइडल प्रोजेक्ट से अचानक पानी की आपूर्ति बंद होने से श्री नयनादेवी और आसपास के इलाकों में छाया जल संकट, पानी की किल्लत से क्षेत्र के हजारों लोग परेशान, क्षेत्र के एसडीओ को बिना सूचना दिए किया गया पानी बंद, आनंदपुर हाइडल प्रोजेक्ट नहर से लगभग 20 दिनों तक नही हो पाएगी पेयजल आपूर्ति, पढ़े पूरी खबर..

बिलासपुर/नयना देवी: (हिमदर्शन समाचार); आनंदपुर हाइडल प्रोजेक्ट नहर का पानी अचानक रोक देने से नैना देवी विधानसभा क्षेत्र की दभट जल परियोजना पर भारी संकट हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीबीएमबी नंगल ने अचानक नहर का पानी बंद कर दिया जिससे फलस्वरूप दभट पानी की स्कीम का जल स्तर काफी गिर गया। परिणाम स्वरूप नैना देवी पेयजल स्कीम तक पानी लिफ्ट नहीं हो पा रहा है।

बस्सी सब डिविजन के एसडीओ से जब इस संबंध में बात की तो उन्होंने बताया कि बीबीएमबी नंगल ने बिना उन्हें जानकारी दिए तथा बिना लिखित रूप से अचानक आनंदपुर हाइडल प्रोजेक्ट की नहर का पानी रोक दिया है तथा जब उनसे इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि नहर में पानी का रिसाव हो रहा है तथा इसकी मुरम्मत होनी है। अत: अब 2 मार्च तक आनंदपुर हाइडल प्रोजेक्ट नहर का पानी रोकना पड़ेगा क्योंकि यह सब अचानक ही हुआ है।

इससे नैना देवी के समीपवर्ती पूरे क्षेत्र में जहां जहां पर आनंदपुर हाइडल प्रोजेक्ट नहर का पानी सप्लाई होता है वहां पानी की व्यवस्था पूरी तरह से गड़बड़ा जाएगी। यहां तक माता श्री नैना देवी में आने वाले दर्शनार्थी भी पानी से वंचित रहेंगे। यहां यह बता दें कि आनंदपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट से पहले कालाकुंड नामक से नैना देवी को पानी की स्कीम उपलब्ध थी परंतु जब से आनंदपुर हाइडल प्रोजेक्ट नहर प्रोजेक्ट नहर से पानी की सप्लाई बहाल हुई है तब से कालाकुंड स्कीम कुछ ही दिनों में चलाई गई थी। उसकी हालत काफी बदतर है तथा उसे कुछ समय के लिए विभाग ने चलाया भी था परन्तु अब जबकि लगभग 20-22 दिन तक पानी नैना देवी क्षेत्र में नहीं पहुंचेगा तो लोगों को इस समस्या से भारी मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

एसडीओ ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा के कि बीबीएमबी नहर ने नहर बंद करने के लिए उन्हें कोई भी सूचना उपलब्ध नहीं करवाई तथा वह इस संबंध में वह बीबीएमबी से बात भी कर रहे हैं उन्हें बताया कि यह समस्या अभी कई दिनों तक रहेगी तथा नैना देवी क्षेत्र के लिए तो कालाकुंड से पानी उपलब्ध हो जाएगा परंतु बस्सी सबडिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांव पानी की स्कीम से वंचित रहेंगे।

बता दें कि अचानक आनंदपुर हाईडल प्रोजेक्ट से बिना सूचना दिए पानी बंद होने से नैना देवी और आसपास के हजारों लोग परेशान है। इससे लोगों को अचानक पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। अगर समय रहते विभाग ने पानी की समस्या को नही सुलझाया तो क्षेत्र में गंभीर स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी

28 साल की सेवा को KBC के मंच पर पहचान, अमिताभ बच्चन से मिले शिमला के सरबजीत सिंह बॉबी - पढ़ें पूरी खबर.

शिलाई में खौफनाक हादसा: 8 घंटे तक जिसे समझते रहे चोट, हेलमेट देखते ही उड़े होश ! - पढ़ें पूरी खबर..