Saturday | October 10, 2026
अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें       विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..       आज का राशिफल: 08 अक्टूबर 2026; आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसकी खुलेगी किस्मत?       आज का पंचांग : 8 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय       हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

लाखों के गबन : कागजों में वन विभाग के विश्राम गृह का भवन तैयार, मौके पर मिली सिर्फ नींव, पढ़े पूरी खबर..

May 09, 2022 08:58 AM

लाहौल-स्पीति: जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में एक सरकारी विश्रामगृह के निर्माण में लाखों के गबन का मामला सामने आया है। तिंदी पंचायत के भुजुंड़ में निर्माणाधीन वन विभाग के विश्राम गृह का है। इसे कागजों में ही तैयार कर दिया गया। वन विभाग के रिकॉर्ड के मुताबिक इस कार्य पर करीब 14 लाख का बजट खर्च किया गया है।

विजिलेंस टीम ने मौके का निरीक्षण करने के बाद पाया कि अभी तक विश्राम गृह की नींव ही (डीपीसी) रखी गई है। विजिलेंस का दावा है कि विश्राम गृह के निर्माण में फर्जी बिल पेश कर तीन आरोपियों ने 4, 86, 800 रुपये का गबन किया है। इसमें सीमेंट के 200 बैग भी शामिल होने की बात सामने आई है।

प्रारंभिक जांच में भ्रष्टाचार के पुख्ता सुबूत मिलने के बाद विजिलेंस ने आरोपी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की सरकार से अनुमति मांगी थी। सरकार की मंजूरी के बाद विशेष सचिव सतर्कता ने विजिलेंस ब्यूरो को एफआईआर दर्ज करने की अनुमति दी है। अब तीनों अधिकारियों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

प्रारंभिक जांच में गड़बड़ी के सुबूत मिलने के बाद वन खंड अधिकारी, वनरक्षक और सेवानिवृत्त वन परिक्षेत्र अधिकारी के खिलाफ केलांग में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम 17 ए के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी घपला होने के बाद सेवानिवृत्त हुआ है।

विजिलेंस ने कई दिन तक विश्राम गृह के निर्माण कार्य से जुड़े दस्तावेज और बिल खंगालने के बाद यह खुलासा किया है। मामला दर्ज होने के बाद अब विजिलेंस की एक और विशेष टीम मामले की दोबारा जांच करेगी। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो केलांग के उपनिरीक्षक अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

तिंदी के भुजुंड़ विश्राम गृह का निर्माण कार्य साल 2013-14 में शुरू हुआ था। उस दौरान निर्माण के लिए दस हजार की राशि जारी हुई थी। उसके उपरांत 2015-16 में 2.30 लाख, 2016-17 में 1.40 लाख और साल 2017-18 में 11 लाख का बजट जारी किया गया था। विजिलेंस ने इस समय अवधि के दौरान तिंदी वन परिक्षेत्र में सेवाएं देने वाले सभी अधिकारियों से पूछताछ की है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..