Saturday | October 10, 2026
अर्की के दयोथल में 19 अक्टूबर से बहेगी भक्ति की बयार, होगा श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन       आज का राशिफल: 9 सितंबर 2026; नई ऊर्जा, उमंग और सकारात्मक सोच के साथ जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन       आज का पंचांग 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार: जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, तिथि, नक्षत्र और आज का धार्मिक महत्व..       बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें       विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..       आज का राशिफल: 08 अक्टूबर 2026; आज किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किसकी खुलेगी किस्मत?       आज का पंचांग : 8 अक्टूबर 2026: गुरु प्रदोष और मासिक शिवरात्रि का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूजा का समय       हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | लाहौल-स्पीति

देश का पहला पत्र पेटी स्वरूप का पोस्ट आफिस विश्व के सबसे उंचे गांव में हिक्किम में, चीफ पोस्टमास्टर जनरल वंदिता कौल ने किया शुभारंभ, पढ़े पूरी खबर..

June 14, 2022 04:09 PM

देश का पहला पत्र पेटी स्वरूप का पोस्ट आफिस विश्व के सबसे उंचे गांव में हिक्किम में, चीफ पोस्टमास्टर जनरल वंदिता कौल ने किया शुभारंभ, एडीसी अभिषेक वर्मा बतौर विश्ष्ठि अतिथि रहे मौजूद, पढ़े पूरी खबर..

स्पिति घाटी के नाम एक ओर नया इतिहास जुड़ गया है। विश्व के सबसे उंचे वाहन योग्य गांव हिक्किम में देश का पहला पत्र पेटी स्वरूप का पोस्ट आफिस विधिवत रूप से शुरू हो गया है। भारतीय डाक विभाग हिमाचल परिमंडल की चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल ने इसका शुभारंभ किया। मंगलवार को डाक विभाग की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन हिक्किम गांव में किया गया।

इसमें बतौर मुख्यातिथि चीफ पोस्ट मास्टर जनरल वंदिता कौल रही। बल्कि साथ में विश्ष्ठि अतिथि के तौर पर एडीसी अभिषेक वर्मा रहे। रामपुर डाक मंडल के तहत देश का पहला पत्र पेटी स्वरूप का पोस्ट आफिस आता है। वर्ष 1983 से हिक्कि गांव में विश्व का सबसे उंचा पोस्ट आफिस चल रहा था। लेकिन अब इसे नई लुक में तैयार करके शुरू किया गया है। मुख्यातिथि व विश्ष्ठि अतिथि को शाॅल व टाॅपी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि वंदिता कौल ने कहा कि देश भर में इस तरह का पोस्ट आफिस नहीं है। ये अपने आप में आकर्षण का केंद्र है। हिक्क्मि पोस्ट आफिस से पर्यटक देश दुनिया में अपने करीबियों को पत्र भेजते है। पर्यटन की दृष्टि से भी काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। डाक विभाग अब डिजिटल बन चुका है। हर घर तक डाक विभाग अपनी सेवाएं पहुंचा रहा है। कोविड काल में लोगों के घरों तक पेंशन का लाभ पहुंचाया है।

आज आनलाईन शाॅपिग का सामान भी लोगों के घरों तक डाक विभाग पहुंचा रहा है। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए डाक विभाग के रामपुर परिमंडल के स्टाफ की तारीफ भी की। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा कि स्पिति में पर्यटकों की पंसदीदा जगहों में से हिक्किम का पोस्ट आफिस भी है। लेकिन अब पर्यटकों को ये लेटर बाक्स की आकृति में चलने वाला पोस्ट आफिस भी पंसद आएगा। लांगचा पंचायत में यह नया कीर्तिमान स्थापित हो गया है। इस मौके पर रापमुर डाक कार्यालय के अधीक्षक सुधीर चंद ने स्वागत भाषण दिया जबकि दिनेश प्रकाश निरीक्षक रामपुर डाक विभाग ने धन्यवाद भाषण दिया। इस मौके पर स्थानीय प्रशासन की ओर से सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, लांगचा पंचायत प्रधान सहित स्थानीय लोग और पर्यटक मौजूद रहे।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..