हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 14, 2026
हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..       आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: चंद्रमा का धनु में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका गुरुवार..       दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | चंबा

मुख्यमंत्री ने चम्बा में पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया

October 08, 2022 02:56 PM

चम्बा: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज चम्बा के राजकीय ब्वायज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संग्रहालय भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा स्थापित किया गया है और देश के विभिन्न आकांक्षी जिलों में 75 विज्ञान संग्रहालय स्थापित करना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दृष्टिकोण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विज्ञान संग्रहालयों को बनाने का मुख्य उद्देश्य न केवल आम लोगों और विशेष रूप से छात्रों को स्वतंत्र भारत के पिछले 75 वर्षों के दौरान भारत की वैज्ञानिक यात्रा और उपलब्धियों से अवगत करवाना है, बल्कि स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक सोच पैदा करना भी है। उन्होंने कहा कि इस संग्रहालय का नाम पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय रखा गया है। पंडित जयवंत राम उपमन्यु हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष और स्टेट हाई स्कूल चंबा में भारतीय मूल के पहले मुख्याध्यापक थे।

जय राम ठाकुर ने कहा कि डीबीटी एनआईपीजीआर-पंडित जयवंत राम उपमन्यु विज्ञान संग्रहालय राजकीय ब्वायज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा में स्थापित किया गया हिमाचल प्रदेश का पहला विज्ञान संग्रहालय है जो ”आजादी का अमृत महोत्सव“ का ही एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इस विज्ञान संग्रहालय को लोगों में विज्ञान की शिक्षा और विज्ञान के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विज्ञान संग्रहालय क्षेत्र में विज्ञान की शिक्षा को बढ़ावा देने, विशेषकर युवाओं और लोगों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तत्वावधान में देश के आकांक्षी जिलों में विज्ञान संग्रहालयों की स्थापना से भारत सरकार के समग्र शिक्षा अभियान को बल मिलेगा।

उन्होंने कहा कि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट जीनोम रिसर्च (एनआईपीजीआर) भारत सरकार के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) का एक स्वायत्त संस्थान है जो बुनियादी विज्ञान और अनुवाद कार्य दोनों पर ध्यान केंद्रित करता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगतिशील भारत के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों के स्मरण एवं इनके सम्मान में केंद्र सरकार ने देश की आजादी के 75वें वर्ष को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने की सराहनीय पहल की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह महोत्सव उन सभी लोगों को समर्पित है, जिन्होंने भारत को एक प्रमुख वैश्विक शक्ति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी हिमाचल प्रदेश के अस्तित्व के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य पर प्रदेश भर में 75 कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। ये कार्यक्रम उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए मनाए जा रहे हैं जो कि इन 75 वर्षों में राज्य के विकास में भागीदार रहे हैं।

इस अवसर पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जतिंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्कूली शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के उद्देश्य से प्री-स्कूल से 12वीं कक्षा तक एक व्यापक कार्यक्रम ‘समग्र शिक्षा और जन भागीदारी’ तैयार किया है, जिसे ‘टू-टी’ यानी टीचर एंड टैक्नोलॉजी पर केंद्रित किया गया है।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. हंसराज, चंबा के विधायक पवन नैयर, सचिव जैव प्रौद्योगिकी भारत सरकार डॉ. राजेश एस गोखले, एपीएमसी के अध्यक्ष डी.एस. ठाकुर, भाजपा जिलाध्यक्ष जसबीर नागपाल, निदेशक विज्ञान और प्रौद्योगिकी भारत सरकार सुभ्रा चक्रवर्ती, उपायुक्त चंबा डी.सी. राणा, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव और अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..

दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..

विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से

IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर