Saturday | September 19, 2026
​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..       बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी       आज का राशिफल: 18 सितम्बर 2026; जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!       चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला       केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 17 सितंबर 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ?       दाड़लाघाट के ग्याणा में तेंदुए का आतंक, वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे व्यक्ति को बनाया शिकार - पढ़ें पूरी खबर..       बुधवार का राशिफल : 16 सितम्बर 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       शिमला में उग्र हुआ महिलाओं का आंदोलन: KNH से गायनी वार्ड IGMC शिफ्ट करने पर भड़का रोष, सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से तीखी भिड़ंत! - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | चंबा

ऊना के 31 किसान पांच दिवसीय भ्रमण पर चंबा पहुंचे, अंब व गगरेट ब्लाक के किसानों ने सुगंधित व औषधीय पौधों की जानकारियां ली, पढ़ें पूरी खबर..

February 09, 2023 12:26 PM

 

चंबा , 9 फरबरी: ( स्वर्ण दीपक रैणा); कृषि विज्ञान केंद्र चंबा में ऊना जिला के अंब और गगरेट ब्लॉक के 31 किसानों ने पांच दिवसीय सुगंधित एवं औषधीय पौधों के प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन साहू और लग्गा क्षेत्र का दौरा किया। साहू में किसानों ने प्रगतिशील किसान महाराज सिंह बिजलवान के खेतों का भ्रमण किया, कीवी और निचले क्षेत्र में हो उगाए जाने वाले सेब की खेती के बारे में जानकारी प्राप्त की। यहां पर किसानों ने कीवी और सेब की ग्राफ्टिंग भी सीखी।

इसके उपरांत किसानों ने डॉक्टर केहर सिंह ठाकुर, वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र चंबा की अगुवाई में निकरा परियोजना के अंतर्गत लाई गई गांव लग्गा का भ्रमण किया। डॉक्टर केहर सिंह ठाकुर ने निकरा गांव लग्गा में अपनाई जा रही नई तकनीकों के बारे में किसानों को अवगत करवाया। किसानों को सेब की सघन खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई और साथ में हरितगृह में उगाई जाने वाले विभिन्न प्रकार की सब्जियों के बारे में भी किसानों को अवगत करवाया गया।

कीड़ी गांव के प्रगतिशील किसान सुभाष ठाकुर के खेतों में किसानों ने भ्रमण किया और वहां से खेती के बारे में जानकारी हासिल की।

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा में सुगंधित एवं औषधीय पौधों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर उना जिला के 31 किसानों के लिए 6 फरवरी 2023 से 10 फरवरी, 2023 तक चलाया जा रहा है। इन किसानों को सुगंधित और औषधियों पौधों की उन्नत खेती के बारे में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समन्वयक, डॉक्टर केहर सिंह ठाकुर, वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र चंबा ने बताया कि लेमन ग्रास, जंगली गैंदा, स्टीविया और एलोवेरा की उन्नत खेती के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र चंबा प्रधानमंत्री द्वारा जारी निर्देशों का अक्षरशः पालन कर किसानों की आय में बढ़ोतरी के लिये कार्य कर रहा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी

चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..

दाड़लाघाट के ग्याणा में तेंदुए का आतंक, वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे व्यक्ति को बनाया शिकार - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में उग्र हुआ महिलाओं का आंदोलन: KNH से गायनी वार्ड IGMC शिफ्ट करने पर भड़का रोष, सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से तीखी भिड़ंत! - पढ़ें पूरी खबर..

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे कुलदीप सिंह पठानियां, केप टाउन पहुंचे - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद बजट आवंटन में अर्की तीसरे स्थान पर: संजय अवस्थी

'जज भगवान नहीं होते, हर फैसला सही होना मुमकिन नहीं': विदाई भाषण में बोले जस्टिस संजय करोल; CJI ने की तारीफ - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, स्पीकर कुलदीप पठानिया ने संभाला सदन का जिम्मा

पोर्टमोर स्कूल व धामी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देखी हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही, स्पीकर से समझी संसदीय व्यवस्था - पढ़ें पूरी खबर