Thursday | October 29, 2026
भारतीय फुटबॉल में शर्मनाक पतन का दौर जारी, वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में फजीहत के बाद कोच को किया गया बर्खास्त       अखाड़े में फिर गूंजी भारत की दहाड़, तमाम विवादों को पछाड़ते हुए भारतीय पहलवानों ने विश्व चैंपियनशिप में गाड़े झंडे       टीम इंडिया में 'सुपरस्टार कल्चर' पर चला बीसीसीआई का चाबुक, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गजों की छुट्टी तय       आईटी सेक्टर में 'एआई' ने मचाई भयंकर तबाही, दिग्गज कंपनियों में छंटनी का दौर शुरू, लाखों नौकरियों पर मंडराया काला साया       सेमीकंडक्टर रेस में टाटा और रिलायंस की सीधी टक्कर, भारत बना दुनिया का नया सिलिकॉन वॉर-रूम       10 मिनट डिलीवरी के तिलिस्म पर सरकारी हंटर, क्विक कॉमर्स कंपनियों के बिजनेस मॉडल पर उठे गंभीर सवाल       शेयर बाजार में विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली, सेंसेक्स औंधे मुंह गिरा, निवेशकों के डूबे लाखों करोड़       बॉलीवुड के 'पावर कपल' के रिश्ते में आई दरार? सोशल मीडिया से तस्वीरें डिलीट होने के बाद गॉसिप बाजार गर्म       हॉलीवुड में बजा भारतीय सिनेमा का डंका, ऑस्कर विजेता डायरेक्टर की पैन-ग्लोबल फिल्म में लीड रोल करेंगी दीपिका       नई वेब सीरीज 'सत्यचक्र' पर भड़का सियासी बवाल, मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का गंभीर आरोप      

हिमाचल | चंबा

हिमाचल के पांच लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा कर सत्ता में आई कांग्रेस ने युवाओं को दिया वेरोजगारी का तोहफा, सैकड़ों संस्थान किए बंद, ये सरकार डीनोटीफाई सरकार, पढ़ें पूरी खबर..

February 09, 2023 03:43 PM

हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने सता में आते ही युवाओं को दिया बेरोजगारी का तोहफा, सत्ता में आने के लिए किया था 5 लाख नौकरियां देने का वादा, ये सरकार डीनोटीफाई सरकार : जय सिंह

चंबा, 9 फरबरी( स्वर्ण दीपक रैणा ) ; अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री ने एक दिन में छह सीपीएस बना दिए और उसी दिन पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए। ऐसा सिर्फ इसलिए किया गया ताकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू अपनी सरकार को गिरने से बचा सके। इसका सारा बोझ प्रदेश की आम जनता पर पड़ा है। आटे के दाम में भी बढ़ोत्तरी कर दी गई। ये बात हिमाचल भाजपा प्रदेश सचिव जय सिंह ने कही।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने वेतन मिलने का इंतजार कर रहे है। लेकिन सरकार के मंत्री और मुख्यमंत्री मौज मस्ती करने में लगे हैं। ये सरकार डीनोटीफाई सरकार है। जिस हिसाब से ये सरकार कार्य कर रही है। उसका हिसाब सरकार को 2024 में देना होगा। पूर्व भाजपा सरकार ने जनता की सुविधा के लिए जो सुविधाएं शुरू की थी। कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही उन सुविधाओं को बंद कर दिया। इसको लेकर भाजपा कांग्रेस से जवाबदेही मांगेगी।

सत्ता पाने के लिए कांग्रेस ने हिमाचल की जनता को 10 गारंटीयां दी थी जिनके दम पर प्रदेश में कांग्रेस की सुक्खु-मुक्खु सरकार बन गई लेकिन अब यह सरकार अब अपने चुनावी गारंटियों से मुकर रही है। इस बात का प्रमाण हाल ही में मौजूदा सरकार के एक मंत्री द्वारा बागबान ओ किसानों द्वारा फलों की कीमत तय करने से मुकरने करने का प्रमाण है।

5 लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार युवाओं को बेरोजगारी का तोहफा दे रही है। 300 यूनिट बिजली फ्री कब यह सरकार देने जा रही है इसकी अभी तक कोई भी घोषणा नहीं की है। चुनावों के दौरान घर घर जाकर प्रत्येक महिला को 15 सो रुपए हर माह देने के फॉर्म भरवाने वाली कांग्रेस पार्टी अब एक परिवार से एक महिला को 15 सो रुपए देने की बात कह रही है। यही नहीं इसके लिए भी उसने कई शर्तें निर्धारित की है जो हिमाचल की मातृशक्ति के साथ छलावा है।

पशुपालकों से हर दिन 10 लीटर दूध खरीदने की गारंटी और 2 रुपए प्रति किलो गोबर खरीदने की गारंटी देने वाली कांग्रेस सरकार अपनी इन गारंटिओं को कब पूरा करेगी। हरगांव को मोबाइल क्लीनिक के माध्यम से मुफ्त चिकित्सा सुविधा देने का दावा करने वाली सरकार ने अभी तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

ब्रिक्स संसदीय मंच के समापन के बाद सीधे सिहुंता पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, साझा किए अनुभव

विधायी संस्थाओं की प्रभावशीलता पर निर्भर है लोकतंत्र की मजबूती: कुलदीप पठानिया

हिमाचल में करवा चौथ पर सार्वजनिक अवकाश का ऐलान: अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी - पढ़ें पूरी खबर

शिमला के सुन्नी क्षेत्र से 55 वर्षीय अस्वस्थ व्यक्ति लापता, पुलिस ने दर्ज की गुमशुदगी की रिपोर्ट - पढ़ें पूरी खबर..

नियमों की अनदेखी पड़ी भारी: हिमाचल में Engineer-in-Chief को तत्काल पद से हटने का हाई कोर्ट का फरमान - 11 नवंबर तक नई नियुक्ति का अल्टीमेटम - पढ़ें पूरी खबर

किन्नौर के कानम गांव में आग का तांडव: 3 मकान और 2 गोशालाएं जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

हाईकोर्ट का कड़ा प्रहार: PWD के प्रमुख अभियंता का सेवा विस्तार अवैध करार, तत्काल पद छोड़ने के आदेश

हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा: 29 अक्टूबर से बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट

मंडी के सरकाघाट में दर्दनाक हादसा: गलती से जहरीला पदार्थ निगलने से मां की मौत, बेटी अस्पताल में भर्ती

हिमाचल में करोड़ों के घोटाले का खुलासा! पूर्व विधायक के बेटे, निर्माण कंपनी और तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज – पढ़ें पूरी खबर