Saturday | September 19, 2026
​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..       बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी       आज का राशिफल: 18 सितम्बर 2026; जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के लिए कैसा रहेगा आज का दिन!       चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला       केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 17 सितंबर 2026: जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे, किन राशियों को मिलेगा भाग्य का पूरा साथ?       दाड़लाघाट के ग्याणा में तेंदुए का आतंक, वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे व्यक्ति को बनाया शिकार - पढ़ें पूरी खबर..       बुधवार का राशिफल : 16 सितम्बर 2026; आज इन राशियों पर रहेगी किस्मत मेहरबान, जानिए आज का राशिफल       शिमला में उग्र हुआ महिलाओं का आंदोलन: KNH से गायनी वार्ड IGMC शिफ्ट करने पर भड़का रोष, सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से तीखी भिड़ंत! - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | चंबा

चम्बा में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष मासिक समीक्षा बैठक आयोजित, पढ़ें पूरी खबर..

February 20, 2023 05:34 PM

चंबा , 20 फरबरी , ( स्वर्ण दीपक रैणा ); स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा द्वारा आज दिनाक 20 फरवरी 2023 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय चंबा के सभागार में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम की विशेष मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया जिस की अध्यक्षता जिला स्वास्थ्य अधिकारी चंबा ड़ा जालम सिंह भारद्वाज ने की, बेठक मे विशेष रूप से ज़िला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी, खंड चिकित्सा अधिकारी और चिकित्सा अधिकारीयों के साथ एनटीईपी कर्मचारियों ने हिस्सा लिया.

बेठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के हर टीबी रोगी के परिणाम में सुधार के लिए टीबी केस अधिसूचना और अन्य संकेतकों पर समीक्षा की गई. उन्होंने प्रत्येक ब्लॉक में टीबी के मामलों का जल्द पता लगाने पर जोर दिया, उनके पूर्ण उपचार की निगरानी करने और समय पर जिले में सभी टीबी रोगियों को नि - क्षय पोषण योजना के तहत भुगतान किए जाए इस के लिए सभी स्वास्थ्य खंड चिकित्सा अधिकारीयों को निर्देश दिए साथ ही उन्होंने उन्हें नि - क्षय मित्रों की संख्या को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया ।

उन्होंने स्वास्थ्य चिकित्सा खंड अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि हर माह की 24 तारीख निक्षय दिवस के रूप में मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर एवं समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर निश्चय दिवस के उपलक्ष में टी. बी के बारे में जागरूकता कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमें पंचायत सदस्य, टीवी विजेता, स्वयं सहायता समूह, कॉलेज के छात्र, मरीज को दवा खिलाने वालों के साथ वार्तालाप, आंगनवाड़ी एवं समुदाय को प्रमुख रुप से टी. बी के बारे में जागरूक करके उनकी सहभागिता को सुनिश्चित किया जाएगा. जिला क्षय रोग अधिकारी हरित पुरी ने बताया कि जिला मे अभी 671 टी. बी मरीजों का इलाज चल रहा है जिस में 90 टी बी मरीजों को 74 नि- क्षय मित्रों द्वारा निशुल्क पोषण सहयता दी जा रही है.

उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति नि-क्षय पोर्टल में नि-क्षय मित्र पंजीकृत कर टी बी रोगियों की पोषण सहायता 1 से 3 वर्ष तक कर सकता है जिससे टी बी की दवाइयों खाने के बाद टी बी मरीज तंदुरुस्त रहता है जिसमें दोबारा टी. बी होने की संभावना कम हो जाती है उन्होंने क्षय रोग से संबंधित जानकारी टोल फ्री हेल्पलाइन 1800 116 666 और 01899 292 638 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है.

जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ किरण ने बताया कि जिले के पुखरी स्वस्थ्य खंड के तहत आने वाले पांच मरीज़ों को आयुष विभाग निशुल्क पोषण सहायता प्रदान करेगा. इस अवसर पर डॉ संजय काश्यप मेडिकल कॉलेज चंबा डॉ नवदीप , डॉ पद्मा, डॉ अनुराधा डॉ शाम लाल, डॉ विवेक, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ राजिंदर ठाकुर उपस्थित रहे.।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

बड़ोग-कुमारहट्टी में बाहरी बिल्डरों की मनमानी पर हाई कोर्ट का कड़ा एक्शन, CBI जांच की चेतावनी

चेक बाउंस केस: आधा पैसा लेकर भी पूरे अमाउंट का चेक लगाया तो खैर नहीं! हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला

शिमला-शीलघाट रूट पर HRTC की घोर लापरवाही: पंचायत के प्रस्ताव के बावजूद सड़कों पर दौड़ रहीं नीली खटारा बसें - पढ़ें पूरी खबर..

दाड़लाघाट के ग्याणा में तेंदुए का आतंक, वेल्डिंग की दुकान में काम कर रहे व्यक्ति को बनाया शिकार - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में उग्र हुआ महिलाओं का आंदोलन: KNH से गायनी वार्ड IGMC शिफ्ट करने पर भड़का रोष, सचिवालय मार्च के दौरान पुलिस से तीखी भिड़ंत! - पढ़ें पूरी खबर..

69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में शामिल होंगे कुलदीप सिंह पठानियां, केप टाउन पहुंचे - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के बाद बजट आवंटन में अर्की तीसरे स्थान पर: संजय अवस्थी

'जज भगवान नहीं होते, हर फैसला सही होना मुमकिन नहीं': विदाई भाषण में बोले जस्टिस संजय करोल; CJI ने की तारीफ - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू, स्पीकर कुलदीप पठानिया ने संभाला सदन का जिम्मा

पोर्टमोर स्कूल व धामी कॉलेज के विद्यार्थियों ने देखी हिमाचल विधानसभा की कार्यवाही, स्पीकर से समझी संसदीय व्यवस्था - पढ़ें पूरी खबर