हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 14, 2026
हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..       आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: चंद्रमा का धनु में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका गुरुवार..       दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से       10 फरवरी 2026 का राशिफल: मंगलवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें मेष से मीन तक का हाल      

हिमाचल | चंबा

पांगी वासियों पर हर दिन संकट के बादल, 3 फीट बर्फ के बीच 7 किलोमीटर पैदल चलकर गांव वालों ने बीमार बुजुर्ग महिला को पहुंचाया अस्पताल, पढ़ें पूरी खबर..

February 24, 2023 10:46 PM

पांगी वासियों पर हर दिन संकट के बादल, 3 फीट बर्फ के बीच 7 किलोमीटर पैदल चलकर गांव वालों ने बीमार बुजुर्ग महिला को पहुंचाया अस्पताल, पढ़ें पूरी खबर..

पांगी: जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी वासियों पर हर दिन संकट के बादल छाये हुए है। जहां पांगी घाटी के अधिकतर सड़कें बंद पड़ी हुई है। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में बीमार होने वाले मरीजों को अस्पताल तक काफी परेशान होना पड़ता है। ग्रामीण उस वक्त सरकार को कोसते है। जब सड़क सुविधा होने के बावजूद भी समय पर बाहल नहीं होती है।

ऐसे ही शुक्रवार को जब पांगी के ग्राम पंचातय रेई के कौरई गांव से एक बीमार बुजुर्ग महिला को तीन फीट बर्फ के बीच पीठ पर उठाकर पैदल अस्पताल ले जाने के लिए सड़क तक पहुंचाना पड़ा। ग्रामीण यह कहते भी दिखे कि हमारे चुने हुए नुमाइंदे भी सिर्फ अपनी सुविधाएं ही देखते हैं, आम लोगों की परेशानियां उन्हें दिखाई नहीं देती हैं।

ग्रामीणों की बात भी सही है, जहां आज बर्फबारी के बाद पांगी प्रदेश समेत अन्य जिलों से जुड़ गया है। लेकिन पांगी के गांव को सड़क से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग अभी तक बाहल नहीं हुए है।

मिली जानकारी के अनुसार रेई पंचायत के कौरेई गांव निवासी 60 वर्षीय रेसी देवी जब शुक्रवार सुबह अचानक बीमार हुई तो उसे अस्पताल तक पहुंचाना ग्रामीणों के लिए एक मंजिल बन जाती है। दोपहर बाद ग्रामीणों और परिजनों ने पीठ पर उठाकर रेई से तीन फीट बर्फ में पैदल चलकर सात किलोमीटर दूर रेई जीरों प्वाईट पर पहुंचाया। जहां से निजी गाड़ी से बुजुर्ग महिला को किलाड़ मुख्यालय पहुंचाया गया है। रेई से मुख्यालय किलाड़ 25 किलोमीटर स्थित है।

बता दें कि बर्फबारी के बाद पांगी घाटी के ज्यादातर सड़कें अभी तक बंद पड़ी हुई हैं। शुक्रवार को महिला बीमार हुई तो उसे समय पर उपचार दिलाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर बारी-बारी पीठ पर उठाकर रेई जीरों प्वाईट पहुंचाया, जहां से उसे किलाड़ पहुंचाया गया। जहां पर डाक्टरों ने हालात को देखते हुए बुजुर्ग महिला का दाखिल कर लिया है और उसका उपचार जारी है।

उधर लोक निमार्ण विभाग के कार्यकारी अधीशासी अभियंता मोहिन्द्र ठाकुर ने बताया कि रेई गांव के सड़क को बाहल करने के लिए विभाग की ओर से ठेकेदार को सूचित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दो दिनों के भीतर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया जाएगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..

दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..

विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से

IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर