सुक्खू सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप: NHAI अधिकारी से मारपीट, FIR दर्ज, विपक्ष और केंद्र ने उठाई कार्रवाई की मांग, पढ़ें पूरी खबर..       सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार: 24K गोल्ड आज 99,750 रुपये प्रति 10 ग्राम       HPPCL में मानसिक उत्पीड़न की शिकार हुए चीफ इंजीनियर विमल नेगी, ACS रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे | मामला CBI के हवाले, पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफल: 17 May 2025: आज इन राशि के जातकों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, किस्मत का मिलेगा भरपूर साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल       साप्ताहिक राशिफल : 14 To 20 April: इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे किस्मत के द्वार, पढ़ें मेष से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी..       Gold-Silver Rate today: 11 April 2025: बढ़ी सोने-चांदी की मांग। सोने-चांदी के रेट में तूफानी उछाल, जानें आज कितना है सोने का दाम ? पढ़ें पूरी खबर..       Helicopter Crash In New York: न्यूयार्क के हडसन नदी में गिरा हेलीकॉप्टर, Siemens के CEO समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : सोलन जिले के एक ही मोहले की तीन बेटियां बनी डॉक्टर, इन तीन बेटियों ने किया अपने माता-पिता का नाम रोशन, पूरे जिले में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..       चम्बा : घर से काम पर निकले 25 वर्षीय युवक का खाई में मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला: No Entry में बाइक ले जाना पड़ा महंगा, कटा Rs.20,000/- का चालान, शिमला के इस मार्ग पर नो एंट्री में वाहन ले जाने पर 20 हजार रुपए का प्रावधान, लोग बोले-ये तर्कसंगत नहीं..!! पढ़ें पूरी खबर..      

Himachal | Shimla

सुक्खू सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप: NHAI अधिकारी से मारपीट, FIR दर्ज, विपक्ष और केंद्र ने उठाई कार्रवाई की मांग, पढ़ें पूरी खबर..

July 01, 2025 07:57 PM
NHAI अधिकारी से मारपीट पर गडकरी नाराज, कार्रवाई की मांग
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश सरकार के पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। शिमला में एक पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना के बाद निरीक्षण के दौरान NHAI अधिकारियों से कथित मारपीट मामले में उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि मंत्री ने अधिकारियों के साथ न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि कमरे में ले जाकर शारीरिक रूप से हमला भी किया। इस मामले ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। पढ़ें विस्तार से..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आ गया है। पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के अधिकारी अचल जिंदल के साथ मारपीट के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में मंत्री के खिलाफ शिमला के ढली थाना में FIR दर्ज की गई है। घटना को लेकर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और मंत्री को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की है। वहीं, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस मामले का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू से बात कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है।

घटना सोमवार को शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में हुई, जहां हाल ही में एक पांच मंजिला इमारत ढह गई थी। निरीक्षण के लिए पहुंचे पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और अन्य लोगों पर आरोप है कि उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचे NHAI के प्रबंधक अचल जिंदल के साथ अभद्र व्यवहार किया और बाद में बंद कमरे में मारपीट की। शिकायत के अनुसार, यह घटना एसडीएम शिमला ग्रामीण की उपस्थिति में हुई। घायल अधिकारी को इलाज के लिए IGMC ले जाया गया जहां उनका मेडिकल परीक्षण कर एमएलसी तैयार की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 132, 121(1), 352, 126(2) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(ADVT1)

विपक्ष ने इसे सत्ता का घमंड बताते हुए मुख्यमंत्री से मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की है। विपक्षी नेताओं का कहना है कि अगर सरकार खुद ही कानून व्यवस्था का उल्लंघन करेगी तो आम जनता को न्याय कैसे मिलेगा? वहीं, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सीधे फोन पर बात कर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला न सिर्फ प्रदेश सरकार की छवि को धूमिल करता है, बल्कि सरकारी अधिकारियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है। अब देखना यह है कि मुख्यमंत्री सुक्खू इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।क्या मंत्री पर कोई ठोस कार्रवाई होगी या मामला राजनीतिक दबाव में ठंडे बस्ते में चला जाएगा। जनता और प्रशासन दोनों इस संवेदनशील मामले पर सरकार की पारदर्शिता और निष्पक्षता की परीक्षा ले रहे हैं।

NHAI के मैनेजर अचल जिंदल द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत 

वहीं इस घटना के बाद जब मीडिया ने मंत्री अनिरुद्ध सिंह से संपर्क किया, तो उन्होंने इस मामले में कोई भी बयान देने से इनकार कर दिया।

Have something to say? Post your comment

Spirituality

Religion

Religious Places

Yog

Himachal

सोने की कीमतों में स्थिरता, चांदी ने पकड़ी रफ्तार: 24K गोल्ड आज 99,750 रुपये प्रति 10 ग्राम

फर्जी पत्रकारों और फेसबुक न्यूज़ चैनलों की बढ़ती फौज ने असली पत्रकारिता को किया शर्मसार

सरकार का वित्तीय तमाशा: कर्ज़ की गठरी, वादों की फुलझड़ी और जनता की मुसीबत, पढ़े विस्तार से ..

HPPCL में मानसिक उत्पीड़न की शिकार हुए चीफ इंजीनियर विमल नेगी, ACS रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासे | मामला CBI के हवाले, पढ़ें पूरी ख़बर..

साप्ताहिक राशिफल : 14 To 20 April: इस सप्ताह इन राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, खुलेंगे किस्मत के द्वार, पढ़ें मेष से मीन तक की साप्ताहिक भविष्यवाणी..

हिमाचल : सोलन जिले के एक ही मोहले की तीन बेटियां बनी डॉक्टर, इन तीन बेटियों ने किया अपने माता-पिता का नाम रोशन, पूरे जिले में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

चम्बा : घर से काम पर निकले 25 वर्षीय युवक का खाई में मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: No Entry में बाइक ले जाना पड़ा महंगा, कटा Rs.20,000/- का चालान, शिमला के इस मार्ग पर नो एंट्री में वाहन ले जाने पर 20 हजार रुपए का प्रावधान, लोग बोले-ये तर्कसंगत नहीं..!! पढ़ें पूरी खबर..

Himachal News : नशे में वाहन चलाना पड़ा महंगा, कटा 27,500 रुपये का चालान, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला के कृष्णानगर में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप, Video में देखें खौफनाक मंजर..