आज का पंचांग 13 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       आज का राशिफल 13 अक्टूबर 2026: मां चंद्रघंटा की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल!       "EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..       रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण       हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग       नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी       हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!       आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल | हमीरपुर

मंडी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है, प्रदेश को कर्जे में डुबोकर अब लोगों को बरगला रहे पूर्व CM जयराम ठाकुर : सुक्खू

April 11, 2023 11:25 AM

नादौन : नादौन प्रवास के दौरान गौना में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि अभी चुनावों के लिए समय है और इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राहुल गांधी की सदस्यता बारे पूछे जाने पर कहा कि देश की आजादी के बाद यह पहला ऐसा मामला है, जिसमें इतनी बड़ी सजा सुनाई गई हो और सजा पर इतनी तुरंत कार्रवाई भी कर दी गई।

उन्होंने कहा कि विपक्ष की सबसे बड़ी पार्टी के बड़े नेता राहुल गांधी को लेकर इतनी घबराहट क्यों है। उन्होंने कहा कि मानहानि के मामले में व्यक्ति स्वयं शिकायत करता है, परंतु यहां तो जिस व्यक्ति के बारे में टिप्पणी की गई है, उन्होंने कोई शिकायत नहीं की लेकिन एक अन्य व्यक्ति की शिकायत पर राजनीतिक षड्यंत्र के चलते राहुल गांधी की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन ऐसे मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज उठा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आए हैं, जिसके लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। केंद्रीय विश्वविद्यालय को लेकर सांसद किशन कपूर द्वारा प्रदेश सरकार पर की गई टिप्पणी पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मंडी से किए जा रहे भेदभाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडी से कोई भेदभाव नहीं किया जा रहा है और न ही हवाई पट्टी को बदला जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रोग्रैस रिपोर्ट सबके सामने आ जाएगी। लोगों को पूर्व मुख्यमंत्री बरगला रहे हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्ज में डूबो दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को सुधारने के लिए सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। सरकार ने जो फैसले लिए हैं, सोच-समझकर प्रदेश की जनता के हित में लिए हैं।

इस अवसर पर विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, विधायक आशीष शर्मा, भोरंज के विधायक सुरेश कुमार, पूर्व विधायक एवं के.सी.सी. बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया, प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बृजमोहन सोनी, कांग्रेस नेता भारत भूषण कपिल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद, कांगड़ा बैंक के डायरैक्टर, नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रीना देवी, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष शम्मी सोनी, जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मौंटी संधू और पूर्व जिला परिषद सदस्य निक्का राम सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

"EC पर संग्राम, 6 नए राज्यपाल, जंतर-मंतर पर बैन और मौसम की मार!" - पढ़ें विस्तार से..

रामपुर में 11 नवंबर से मचेगी लवी मेले की धूम: चामुर्थी घोड़ों की प्रदर्शनी, लेजर शो और 4 सांस्कृतिक संध्याएं होंगी मुख्य आकर्षण

हिमाचल में डॉक्टरों के 40 लाख रुपये के सर्विस बॉन्ड पर बवाल, IGMC के रेजिडेंट डॉक्टरों ने सरकार से पेनल्टी घटाने और स्टाइपेंड बढ़ाने की उठाई मांग

नवरात्र में हिमाचल के पर्यटन कारोबार ने पकड़ी रफ्तार, होटलों में 60 से 80 फीसदी तक बुकिंग; शिमला-मनाली में बढ़े सैलानी

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी के आसार; इन जिलों के लोगों को सतर्क रहने की जरूरत - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा