Thursday | October 15, 2026
आज का पंचांग, 15 अक्टूबर 2026: गुरुवार को जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       आज का राशिफल: 15 अक्टूबर 2026 - जानें सितारों की चाल और आपका भविष्य       IAS अफसरों के लिए नया फरमान: अब केवल फाइलों से नहीं, गीता के उपदेश और AI की परीक्षा पास करने पर ही मिलेगी पदोन्नति       विमल नेगी मौत मामला: CBI की जांच तेज, शिमला में पुलिस अफसर से घंटों पूछताछ; जानें मामले के अहम पहलू - पढ़ें पूरी खबर..       क्या हिमाचल में बनेंगे नए जिले? राज्य सरकार ने बड़े बदलावों का खाका तैयार करने के लिए बनाई 4 सदस्यीय कमेटी - पढ़ें पूरी खबर       शिमला में तहबाजारियों का हल्ला बोल: नगर निगम पर रोजी-रोटी छीनने का आरोप, उग्र आंदोलन की चेतावनी - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला के टुटू में रामलीला मंच पर डांस को लेकर विवाद, वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवाल- पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 14 अक्टूबर: धन, स्वास्थ्य और प्यार के मामले में आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत ? - पढ़ें 12 राशियों की भविष्यवाणी       आज का पंचांग 14 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       जयराम ठाकुर का सीएम सुक्खू पर तंज: "राहुल गांधी पर समय बर्बाद न करें, हिमाचल के विकास पर दें ध्यान"      

देश/विदेश

पनडुब्‍बी से टाइटैनिक देखने गए सभी 5 अरबपतियों की मौत, कैसे हुआ हादसा, क्‍यों नाकाम रही बचाने की कोशिश, पढ़ें पूरी खबर..

June 25, 2023 07:29 PM

1912 में समंदर में डूबे टाइटैनिक जहाज के मलबे को देखने के लिए 5 अरबपतियों को ले जाने वाली टाइटन पनडुब्बी (Titan Submarine) दुर्घटना का शिकार हो गई. और, उसमें सवार पांचों अरबपति यात्रियों की मौत हो गई है. पिछले कई दिनों से कई देशों के बचाव-दल उस लापता हुई पनडुब्बी को खोजने में जुटे थे. यूएस कोस्‍टगार्ड्स ने बताया कि गुरुवार, 22 जून को उसका मलबा टाइटैनिक (Titanic Ship) के पास मिला. जिसके बाद पनडुब्बी की ऑनर कंपनी ओशनगेट (OceanGate) ने हादसे की पुष्टि की.

न्‍यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, ओशनगेट कंपनी ने अपने बयान में कहा- हमने टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी यात्रियों को खो दिया है. इस हादसे पर हम शोक व्यक्त करते हैं. दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उन पांचों यात्रियों के परिवारों के साथ हैं.' हालांकि, यह दुखद हादसा हुआ कैसे, इस बारे में कंपनी ने अभी विवरण नहीं दिया. कुछ खोजकर्ताओं का मानना है कि जो पनडुब्बी रविवार, 18 जून की सुबह छह बजे उत्तर अटलांटिक महासागर में अपनी यात्रा के दौरान लापता हुई थी, उसके चालक दल के पास 4 दिन के लायक ही ऑक्सीजन थी. गुरुवार सुबह वो ऑक्सीजन खत्‍म हो गई थी.

5 दिनों तक चलती खोज, नहीं बचा पाए खोजी

टाइटन पनडुब्बी के लापता होने की सूचना मिलते ही अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा समेत कई देशों के खोजकर्ताओं की टीम सर्च-ऑपरेशन में जुट गई थीं. हालांकि, 4 दिनों तक किसी को समुद्र में वो पनडुब्बी नहीं मिली. सर्च-ऑपरेशन को 96 घंटे बीत चुके थे और जैसा कि पहले बताया गया था- पनडुब्बी में 4 दिन के लायक ही ऑक्सीजन थी, वो खत्‍म हो चुकी थी. यूएस कोस्‍ट गार्ड ने एक बयान जारी किया, कि मध्‍य अटलांटिक महासागर में जहां 1912 में टाइटैनिक जहाज डूबा था, उसी के पास उन्‍हें पनडुब्बी का मलबा मिला है. हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि मलबा उसी पनडुब्बी का है, जो 18 जून 2023 को लापता हुई.

हादसे की वजह क्‍या रही होगी, कैसे डूबी पनडुब्‍बी ?

पनडुब्बी के दुर्घटनाग्रस्‍त होने की वजहों को जानने की कोशिश की जा रही है. एक रिपोर्ट में बताया गया कि लापता पनडुब्बी में 10 साल पुराने गेमिंग कंट्रोलर का इस्तेमाल किया गया था, जिसने काम करना बंद कर दिया होगा. वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि पनडुब्बी जब गहराई में जा रही थी, तो उसमें तकनीक खराबी आ गई होगी. और, ये भी हो सकता है कि वो टाइटैनिक जहाज के मलबे से टकराकर फंस गई हो. इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं.

जुटाए गए सबूतों का किया जा रहा मूल्यांकन

अमेरिकी अधिकारियों ने 22 जून को एक ट्वीट कर हादसे के बारे में बताया- उन्‍होंने कहा कि ओशनगेट की टाइटन पनडुब्‍बी को खोजने का अभियान समाप्‍त हो गया है, उसमें 5 अरबपति यात्री सवार थे, दुर्भाग्‍य से वो अब जिंदा नहीं हैं. बहरहाल, वहां से जुटाए गए साक्ष्‍यों के आधार पर, जानकारी का मूल्यांकन किया जा रहा है.पनडुब्‍बी के ऑनर ने हादसे पर दुख जताते हुए उसमें सवार लोगों को सच्‍चा खोजकर्ता बताया और कहा कि ''उन यात्रियों में अद्भुत साहस और महासागरों की खोज के लिए खासा जुनून था.''

कौन थे पनडुब्बी में सवार पांच अरबपति यात्री ?

पनडुब्बी में सवार पांचों अरबपति यात्री टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए गए थे. उस पनडुब्बी में ब्रिटिश-पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद (एंग्रो कोर्प के उपाध्यक्ष) और उनका बेटा सुलेमान, ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रांसीसी पर्यटक पॉल-हेनरी नार्गियोलेट और ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश सवार थे.

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

आज की 10 बड़ी खबरें: सियासत से लेकर कारोबार, खेल और मौसम तक की विस्तृत जानकारी

बॉलीवुड में शोक की लहर: नहीं रहे 'क्रांतिवीर' नाना पाटेकर, गोवा के अस्पताल में ली अंतिम सांस - पढ़ें पूरी खबर..

BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका

नॉर्वे में भारतीय दूतावास पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष पठानियां, हिमाचल के पर्यटन व हरित ऊर्जा पर हुई चर्चा - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...

​69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का केपटाउन में भव्य समापन, पठानियां ने दक्षिण अफ्रीका का जताया आभार - पढ़ें पूरी खबर..

केप टाउन में पठानियां ने उठाया ‘पोस्ट-लेजिस्लेटिव स्क्रूटिनी’ का मुद्दा, जनता से मजबूत संवाद पर दिया जोर - पढ़ें पूरी खबर..

दक्षिण अफ्रीका में 69वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन का आगाज, हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने की शिरकत - पढ़ें पूरी खबर

सवालों से 'बचते' राहुल गांधी: पुलिसकर्मियों के दर्द पर पूछा सवाल, तो पत्रकार पर लगा दिया 'BJP' का ठप्पा.! - जानिए क्या है पूरा मामला..

"बिना पुलिस और सरकार की मिलीभगत के 10 दिन भी नहीं चल सकता नशे का धंधा" — गुलाब चंद कटारिया का सबसे बड़ा बयान; पढ़ें पूरी खबर