Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का पंचांग (23 Nov 2026): आज शुभ कार्य करने के लिए कब है सबसे उत्तम मुहूर्त और कब रहेगा राहुकाल? देखें पूरा पंचांग       सोमवार का राशिफ़ल : 23 नवम्बर 2026; किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा सतर्क? देखें सभी 12 राशियों का पूरा हाल       PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य       मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू       

हिमाचल | सिरमौर

किनौर: करछम-सांगला सड़क पर भारी भूस्खलन, सड़क का एक हिस्सा टूटा, प्रदेश भर में बारिश का तांडव जारी, दर्जनों पुल बहे, 6 NH सहित 800 सड़कें बंद, यातायात बाधित, जनजीवन अस्तव्यस्त, पढ़ें पूरी खबर..

July 10, 2023 09:29 AM

किनौर: करछम-सांगला सड़क पर भारी भूस्खलन, सड़क का एक हिस्सा टूटा, देश भर में बारिश का तांडव, दर्जनों पुल बहे, 6 एनएच सहित 800 सड़कें बंद,  यातायात बाधित,  पढ़ें पूरी खबर..

किनौर: (हिमदर्शन समाचार); किन्नौर जिले की सुरम्य सांगला घाटी राज्य के बाकी हिस्सों से कट गई है, क्योंकि रविवार को भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड से घाटी का महत्वपूर्ण संपर्क करछम-सांगला मार्ग अवरुद्ध हो गया है। 

चितकुल भारत-तिब्बत सीमा के पास आखिरी बसा हुआ गाँव है और मोटर योग्य सड़क वहाँ समाप्त होती है। 42 किलोमीटर लंबी करचम-चितकुल सड़क करचम से सांगला (19 किमी) और सांगला से चितकुल (23 किमी) तक दो हिस्सों में विभाजित है। भारी बारिश के चलते सड़क का एक हिसा लैंडस्लाइड से पूर्णतया लुप्त हो गया है। लोगों को इस सड़क पर यात्रा न करने सलाह दी गई है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीते 2 दिनों से हो रही भारी बारिश की वजह से 6 नेशनल हाईवे सहित 800 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। कुल्लू से लेकर मनाली तक हाईवे बंद है। लेह मनाली हाईवे अटल टनल से आगे बंद है। चंबा पठानकोट राजमार्ग बनीखेत के पास धंस गया है। कुल्लू में औट लूहरी रामपुर हाईवे बंद है। शिमला के घंडल के पास बैली ब्रिज गिरने का खतरा पैदा हो गया है और इस पुल पर ट्रैफिक वन वे किया गया है। भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में सैंकड़ों संपर्क मार्ग बंद पड़े हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले दो दिन इसी तरह बारिश के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में आज भी भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पाल ने बताया कि रविवार की तुलना में आज कुछ कम बारिश होगी। कल से 13 जुलाई तक मानसून में हल्की कमी आएगी। 14 जुलाई से मानसून फिर अधिक एक्टिव होगा। उन्होंने जनता से सावधानी बरतने की अपील की है।

उफनते हुए नदी-नालों के आसपास न जाएं, मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से की ये अपील..

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेशवासियों और पर्यटकों से सावधानी बरतने और उफनते नदी-नालों के पास नहीं जाने की सलाह दी है। उन्होंने लैंडस्लाइड संभावित ऊंचे क्षेत्रों की यात्रा टालने को कहा है। प्रदेश में लगभग 35 घंटे तक हेवी रेनफॉल हुआ है। इससे राज्य के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। ज्यादातर नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

प्रदेश के यह शहर हुए जलमग्न

ऊना, मंडी, कुल्लू, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा जिले में बहने वाली नदियां रौद्र रूप धारण कर चुकी हैं। कुल्लू में ब्यास के साथ पार्वती और तीर्थन नदी भी उफान पर है। मंडी शहर में ब्यास नदी कहर बरपा रही है। पंडोह बाजार, कुल्लू के अखाड़ा बाजार और औद्योगिक क्षेत्र बद्दी भी जलमग्न है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में 60 से ज्यादा गाड़ियां पानी के तेज बहाव में बह गईं। कुल्लू के कसौल में 6 गाड़ियां पानी में बह गईं।

मनाली-सोलन में रिकॉर्ड टूटा

मनाली और सोलन में बारिश ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है। मनाली में पिछले 24 घंटे में 131.3 मिलीमीटर (MM) और सोलन में 107 MM बारिश हुई है। इससे पहले इन दोनों शहरों में 9 जुलाई 1971 को 105.1 MM और 17 जुलाई 2015 को भी 105 MM बारिश का रिकॉर्ड था।

कई गांव में ब्लैक आउट

प्रदेश के कई गांवों में बीती रात से ही बिजली गुल है। मैदानी क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति है, जबकि पहाड़ों पर लैंडस्लाइड से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

इन रूटों पर ट्रेनें भी बंद

पिछले 24 घंटे के दौरान लैंड स्लाइड की वजह से हेरिटेज कालका-शिमला तथा अंबाला-ऊना ट्रैक पर चलने वाली ट्रेनें भी बंद रहीं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी कई घरों, दुकानों व गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।

परवाणू-शिमला फोरलेन, चंडीगढ़-मनाली, ठियोग-खड़ापत्थर नेशनल हाईवे, मंडी-पंडोह नेशनल हाईवे भी जगह-जगह लैंड स्लाइड के कारण बंद रहा। इससे लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!