कुलदीप पठानियां ने दी दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई..       मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद       कुल्लू में चरस तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, पंचायत प्रधान समेत कई पर एफआईआर       ​19 अक्टूबर की 10 बड़ी खबरें: टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, हिमाचल में साझा जमीन पर निर्माण रुका; राजनाथ सिंह का ताजिकिस्तान दौरा - पढ़ें विस्तार से..       आज का राशिफल, 19 अक्टूबर 2026: सोमवार को इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल       आज का पंचांग, 19 अक्टूबर 2026: सोमवार को दुर्गाष्टमी का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       चौरंट्टू: माता नैना देवी मंदिर में कल होगा विशाल भंडारे का आयोजन, आयोजकों ने इन 3 पंचायतों के लोगों से सपरिवार पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का किया आग्रह       ​ आज का पंचांग, 18 अक्टूबर 2026: रविवार को सप्तमी-अष्टमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और नवरात्रि की विशेष पूजा का महत्व       आज का राशिफल: 18 अक्टूबर 2026 (रविवार) - जानें कैसा रहेगा आपका दिन       हिमाचल में भूकंप: शिमला के रामपुर में 4.1 तीव्रता के झटके, खनेरी अस्पताल में पत्थर गिरने से मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में पटवारी व तहसीलदार को धोखाधड़ी के जुर्म में दो साल का कठोर कारावास और जुर्माना, साजिश रचकर किया था इंतकाल दर्ज, पढ़ें पूरी खबर..

September 09, 2023 10:57 AM

शिमला में पटवारी व तहसीलदार को धोखाधड़ी के जुर्म में दो साल का कठोर कारावास और जुर्माना, गलत तरीके से किया था इंतकाल दर्ज, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: हिमाचल प्रदेश की शिमला तहसील के तात्कालिक तहसीलदार और पटवारी को धोखाधड़ी से इंतकाल दर्ज करने के जुर्म में दो-दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने शिमला तहसील के मेद राम शर्मा तात्कालिक तहसीलदार और मदन सिंह कलंटा तत्कालीन पटवारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 467, 468, 471 और 120बी के तहत सजा सुनाई गई है।

धारा 467 और 468 तहत दो-दो वर्ष के कठोर कारावास और 10, 000 रुपये जुर्माना, धारा 120 बी के लिए छह महीने का कठोर कारावास और 2, 000 रुपये का जुर्माना, धारा 468 के लिए एक वर्ष का कठोर कारावास और 10, 000 रुपये का जुर्माना और धारा 471 के लिए, छह महीने की अवधि के लिए कठोर कारावास और 5, 000 रुपये का जुर्माने की सजा सुनाई गई है।

सहायक जिला न्यायवादी मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी सूरज गुप्ता, मदन सिंह कलंटा और मेद राम शर्मा ने आपराधिक साजिश रचकर भूमि के सह-हिस्सेदार जोआना गुप्ता की अनुपस्थिति में 3 जनवरी 2009 को इंतकाल दर्ज कर दिया। इनमें से अभियोग के दौरान सूरज की मौत हो चुकी है। भूमि जो संयुक्त रूप से सूरज गुप्ता और जोआना गुप्ता के स्वामित्व में थी, उस जमीन का दोनों राजस्व अधिकारियों ने सूरज गुप्ता के पक्ष में इंतकाल दर्ज कर दिया।

उन्होंने शाजिस के तहत जोआना गुप्ता के पक्ष में कम भूमि का विभाजन कर इंतकाल दर्ज किया। दोषियों ने राजस्व अधिकारी होने के नाते आरोपी सूरज गुप्ता के साथ मिलकर पीड़ित जोआना गुप्ता के हिस्से को अवैध रूप से हस्तांतरित कर दिया। अभियोजन पक्ष ने दोषियों के खिलाफ अभियोग साबित करने के लिए 18 गवाहों के बयान दर्ज करवाए। गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने दोनों राजस्व अधिकारियों को दोषी ठहराया।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

कुलदीप पठानियां ने दी दशहरा पर्व की प्रदेश तथा देश वासियों को हार्दिक बधाई..

मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद

मिशन चुनाव: बूथों को मजबूत करेगी भाजपा, बिंदल बोले- SIR पर भ्रामक प्रचार कर रही कांग्रेस, घुसपैठियों को बचाना है मकसद

कुल्लू में चरस तस्करों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर भीड़ का हमला, पंचायत प्रधान समेत कई पर एफआईआर

चौरंट्टू: माता नैना देवी मंदिर में कल होगा विशाल भंडारे का आयोजन, आयोजकों ने इन 3 पंचायतों के लोगों से सपरिवार पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करने का किया आग्रह

हिमाचल में भूकंप: शिमला के रामपुर में 4.1 तीव्रता के झटके, खनेरी अस्पताल में पत्थर गिरने से मची अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं - पढ़ें पूरी खबर..

जाखू मंदिर में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, 20 साल से दशहरे के लिए रावण के पुतले बना रहे मेरठ के मुस्लिम कारीगर

हिमाचल: लाहौल की घेपन झील पर लगा देश का पहला 'अर्ली वार्निंग सिस्टम', अब टलेगा ग्लेशियर फटने का खतरा

हिमाचल हाईकोर्ट का अहम फैसला: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के नियम वैध, भर्ती का तरीका तय करना सरकार का विशेषाधिकार

हिमाचल प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला: 100% दिव्यांगों की पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये की गई, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें