Tuesday | November 17, 2026
नेशनल हेल्थ अकाउंट्स रिपोर्ट: देश में सरकारी स्वास्थ्य खर्च तीन गुना बढ़ा, मरीजों की जेब से होने वाले खर्च में बड़ी गिरावट       भारत की पहली स्वदेशी जीका (Zika) वैक्सीन मानव परीक्षण के करीब, सीडीएससीओ पैनल ने फेज-1 ट्रायल को दी मंजूरी       उत्तर भारत में प्रदूषण और गिरते तापमान का दोहरा प्रकोप: सांस और हृदय रोगियों के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञों की एडवाइजरी       डब्ल्यूएचओ (WHO) रिपोर्ट में भारत की बड़ी उपलब्धि: 2015 के मुकाबले टीबी (TB) से होने वाली मौतों में 38 प्रतिशत की कमी       रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत बना अंडर-19 एशिया कप चैंपियन, रिकॉर्ड 9वीं बार जीता खिताब       जय शाह निर्विरोध दूसरी बार बने आईसीसी (ICC) के चेयरमैन, भारतीय क्रिकेट जगत ने दी बधाई       आम बजट 2027-28 की तैयारियां तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अर्थशास्त्रियों के साथ शुरू किया बजट पूर्व मंथन       अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक चलेगी नई साप्ताहिक ट्रेन, भारतीय रेलवे ने दी हरी झंडी       आज का पंचांग (मंगलवार, 17 नवंबर 2026): जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त, और राहुकाल काल का समय       आज का दैनिक राशिफल (मंगलवार, 17 नवंबर 2026): जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल      

हिमाचल

CM Sukhu: जी-20 शिखर सम्मेलन में मोदी से मिले सुक्खू, विशेष राहत पैकेज देने का किया आग्रह, पढ़ें पूरी खबर..

September 30, 2023 05:36 PM

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रदेश में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की। शनिवार रात को नई दिल्ली में जी-20 सम्मेलन के डिनर के दौरान प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सुक्खू ने प्रदेश हित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने भुज और केदारनाथ में आई आपदा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश के लिए विशेष राहत पैकेज मांगा।

नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी-20 शिखर सम्मेलन के अवसर पर आयोजित रात्रि भोज के दौरान मौका मिलते ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को प्रदेश में भारी बारिश के कारण आई आपदा से हुए नुकसान के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उनसे प्रदेश में हुई त्रासदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि गत दो महीनों में भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के कारण हिमाचल में 400 से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है। 3 हजार से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। हजारों परिवार बेघर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को 12 हजार करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से कहा कि इस आपदा से उबरने के लिए प्रदेश को केंद्र की ओर से आर्थिक पैकेज की आवश्यकता है। मोदी ने मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से उठाए गए प्रदेश हित के मद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और कहा कि प्रदेश की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के कंधे पर प्रधानमंत्री के हाथ वाली फोटो वायरलजी-20 डिनर के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कंधे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ रखने वाली फोटो रविवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। मुख्यमंत्री का राष्ट्रीय राजनीति में कद बढ़ने से जोड़ती हुई पाेस्ट लिखते हुए कांग्रेस नेताओं ने इस फोटो को वायरल किया।

समर्थकों ने लिखा कि जी-20 सममेलन जैसे अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम के दौरान भी मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश के हितों की पैरवी करना नहीं भूले। मौका मिलते ही प्रधानमंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत कराया। असल मायनों में यही व्यवस्था परिवर्तन है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले की तैयारियां तेज: भगवान परशुराम और माता रेणुका जी के पावन मिलन के लिए सजने लगी तीर्थ नगरी

श्री बदरीनाथ धाम में पंच पूजाओं का दूसरा दिन आज: आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के बंद होंगे कपाट

चम्याणा अस्पताल की बदहाली पर फूटा 'ऑलमाइटी ब्लेसिंग्स' के संस्थापक का गुस्सा, बोले— वरिष्ठ डॉक्टरों की जगह सीईओ संभालें प्रशासनिक व्यवस्था

केबीसी के मंच पर गूंजी शिमला के 'लंगर मैन' की सेवा, अमिताभ बच्चन ने पंजाबी में बात कर मांगा बैंक खाता

​'सरकार आपके द्वार' की तर्ज पर एक रात बिना प्रोटोकॉल अस्पतालों में गुजारें मंत्री-अफसर: सरबजीत सिंह बॉबी