Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..       सोमवार का पंचांग (23 Nov 2026): आज शुभ कार्य करने के लिए कब है सबसे उत्तम मुहूर्त और कब रहेगा राहुकाल? देखें पूरा पंचांग       सोमवार का राशिफ़ल : 23 नवम्बर 2026; किसका होगा भाग्योदय और किसे रहना होगा सतर्क? देखें सभी 12 राशियों का पूरा हाल       PSU शेयर और सोने पर दो सटीक दांव के बाद पीएम मोदी की तीसरी 'भविष्यवाणी'— बोले, "लिखकर रख लें, अब डिग्री नहीं सिर्फ़ हुनर चलेगा!"       आज का पञ्चाङ्ग (22 नवंबर 2026): रवि प्रदोष व्रत और अश्विनी नक्षत्र का पावन संयोग, जानें आज के शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय       आज का राशिफल 22 नवंबर 2026: रविवार को किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें 12 राशियों का भविष्य       मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू       

हिमाचल | सिरमौर

हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, एक युवक की मौत, 4 गंभीर घायल, पढ़ें पूरी खबर..

May 13, 2024 07:15 AM

सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के उपमंडल शिलाई के अंतर्गत कांटी मश्वा क्षेत्र में एक क्रेटा गाड़ी गहरी खाई में गिर गई. हादसे में एक युवक की मौत हो गई. वहीं, हादसे में 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया. मिली जानकारी के मुताबिक चारों युवकों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. हादसा रविवार देर शाम सतौन के कांटी मष्वा सड़क मार्ग पर सामने आया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब से 5 युवक गाड़ी में सवार होकर कांटी मश्वा की तरफ घूमने गए थे. शाम के वक्त लौटते समय राजबन पुलिस चौकी के तहत कांटी मश्वा क्षेत्र में क्रेटा गाड़ी (नंबर HP 17B-0373) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे के समय गाड़ी में अजय चौधरी (उम्र 22 साल) , मनीष कुमार (उम्र 29 साल), अनिश कुमार (उम्र 26 साल), सौरभ चौधरी (उम्र 22 साल) और प्रदीप कुमार (उम्र 28 साल) सवार थे. ये सभी युवक पांवटा साहिब के निवासी हैं. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया.

सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रदीप कुमार को मृत घोषित कर दिया. जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए है, जिन्हें पांवटा साहिब से हायर सेंटर रेफर किया गया है. फिलहाल हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है. पांवटा साहिब की डीएसपी अदिति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना को लेकर केस दर्ज कर पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

Shimla News: चमियाना में तीमारदारों का सहारा बना बॉबी भाई का लंगर, खुले आसमान के नीचे चल रही सेवा के लिए प्रशासन से शेड की गुहार - पढ़ें पूरी खबर..

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!