हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Sunday | September 08, 2024
संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..       दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल : 7 सितंबर 2024; आज श्री गणेश इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश, धन-धान्य से भर जाएगी झोली, जानें आपकी किस्मत में क्या है ?       हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..       हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..       शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला संसदीय सीट पर रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे विनोद सुलतानपुरी: हरिकृष्ण हिमराल

May 19, 2024 08:19 PM
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल

शिमला: लोकसभा की चारों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे। कांग्रेस ने ऐसे प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जो ईमानदार और स्वच्छ छवि के साथ जनता के हित की बात करते हैं। ऐसे ही शिमला संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी व मौजूदा विधायक विनोद सुलतानपुरी हैं। जो युवा के साथ बहुत अनुभवी प्रत्याशी हैं। यह बात कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिकृष्ण हिमराल ने कही।

हिमराल ने कहा कि विनोद सुलतानपुरी शिमला सीट को रिकॉर्ड मतों से जीतेंगे। क्योंकि वे जनता की समस्याओं का समाधान करने और क्षेत्र का विकास करने पर विश्वास रखते हैं। सुलतानपुरी वर्तमान में कसौली से कांग्रेस के विधायक हैं जो एक स्वच्छ एवं ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि विनोद सुल्तानपुरी के रग- रग में जनता की सेवा करने का जनून भरा हुआ है।

इससे पहले इस संसदीय सीट पर उनके पिता के डी सुलतानपुरी भी सांसद रह चुके हैं। उनके पिता केडी सुल्तानपुरी शिमला संसदीय सीट से छह बार के सांसद रह चुके हैं। के डी सुलतानपुरी 1980, 1984, 1989, 1991, 1996 और 1998 में यहां से विजयी हुए थे। जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री यशवंत सिंह परमार के पूछने पर भी मंत्री बनने से इंकार किया था।

हिमराल ने कहा कि प्रदेश में आई भयंकर प्राकृतिक आपदा के समय शिमला के सांसद सुरेश कश्यप गायब रहे। सुरेश कश्यप न तो प्रभावितों की मदद करते हुए दिखाई दिए और न ही लोकसभा सदन के भीतर हिमाचल के हित को लेकर सवाल जबाब करते हुए दिखाई दिए। अब संसदीय क्षेत्र की जनता उनसे पूछ रहे हैं कि बीते दस सालों से कहां थे। फील्ड रिपोर्ट के मुताबिक क्षेत्र की जनता सुरेश कश्यप को पहचानने से भी इंकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपाई भी अपने सांसद की कार्यशैली से तंग आ गए हैं। भाजपा के लोग भी कह रहे हैं जो सांसद बीते 5 साल में पूरी तरह गायब रहे उनके लिए किस मूंह से जनता से वोट मांगें।

हिमराल ने कहा कि एक ओर प्रदेश की जनता भाजपा के जुमलों से परेशान है तो दूसरी ओर सीएम सुक्खू के नेतृत्व में सरकार के 15 माह के कार्यकाल से प्रभावित होकर सराहना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू ने खाली खजाने को एक साल के भीतर ही भरकर 2200 करोड़ रुपए अत्तिरिक्त आय की है। इसके अलावा 4500 करोड़ रुपए का आपदा राहत पैकेज बनाया है। इतना ही नहीं आपदा के दौरान बेहतरीन कार्य कर दुनिया भर में प्रशंसनीय कार्य किया है। जिसकी तारीफ नीति आयोग व वर्ल्ड बैंक की टीम ने भी की है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जहां विधानसभा के दौरान दी गई गारंटियों को पूरा करने का काम किया है तो दूसरी ओर भाजपा ने उन गारंटियों को रोकने व सरकार को ऑपरेशन लोटस के तहत गिराने का काम किया। लेकिन सरकार की सूझबुझ व जनता के आशीर्वाद से न तो यह सरकार को गिरा पाए और न ही कांग्रेस की गारंटियों को रोक पाए। अब प्रदेश की जनता इनकी करतूत को देखते हुए वोट कर इन्हें सत्ता से हमेशा के लिए बाहर फेंकेगी और कांग्रेस व इंडिया गठबंधन की सरकार बनाकर देश को मजबूत बनाएगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

किन्नौर के पूह में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, चालक सहित 4 घायल, घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर ने किया Airlift, पढ़ें पूरी खबर..