Sunday | September 27, 2026
आज का राशिफल 27 सितम्बर 2026: तुला और कुंभ राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग, जानें अपनी राशि का हाल..       आज का पंचांग 27 सितंबर 2026: पितृपक्ष का हुआ शुभारंभ, जानें तिथि, नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल       हिमाचल में सियासी हलचल: सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के पाले में डाली गेंद - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में अतिक्रमणकारियों पर निगम का 'हथौड़ा' : पंथाघाटी और ईदगाह में 4 ढांचे गिराने के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..       सरकार खामोश, कंपनियां बेलगाम: हिमाचल में घर बनाना हुआ और मुश्किल, सीमेंट के रेट आसमान पर - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 25 सितम्बर 2026; जानिए सितारों की चाल आपके लिए क्या सकारात्मक सौगात लेकर आई है - पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल..       शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..       दलितों-आदिवासियों के अधिकारों और सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर गदर फ्रंट ने राष्ट्रपति को सौंपा ज्ञापन - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में सरकारी खजाने में सेंध लगाने वाले 1012 पूर्व पंचायत प्रधानों पर गिरेगी गाज, संपत्तियां होंगी नीलाम - पढ़ें पूरी खबर..       गुरुवार का राशिफ़ल: 24 सितम्बर 2026; आज के दिन इन राशियों मिलेगी बड़ी कामयाबी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल....      

धर्म/संस्कृति

भाई दूज आज, आज इस शुभ मुहूर्त में करें भाई के माथे पर तिलक, बहने भाई दूज पर रखें इन बातों का ध्यान, जाने शुभ मुहूर्त का समय..

November 15, 2023 07:25 AM
भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह एवं विश्वास का प्रतीक महापर्व भाई दूज की समस्त देश एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं..
Om Prakash Thakur

Bhai Dooj 2023: हिंदू ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पांच दिवसीय दिवाली पर्व की शुरुआत भले ही धनतेरस के दिन से होती है लेकिन इसका समापन भाई दूज पर होता है. बता दें कि गोवर्धन के अगले दिन भाई दूज का पर्व मनाया जाता है. भाई दूज पर शुभ मुहूर्त में भाई के तिलक करते समय इन बातों का खास ख्याल रखा बेहद जरूरी है.

Bhai Dooj Tilak Shubh Muhurat 2023: हिंदू शास्त्रों में हर त्योहार का अपना महत्व बताया गया है. बता दें पांच दिवसीय दिवाली पर्व का समापन भाई दूज से होता है. भाई दूज के दिन बहनें भाईयों के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी आयु की कामना करती हैं. भाई दूज का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाया जाता है. इस बार ये त्योहार 15 नवंबर के दिन पड़ रहा है. इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र और सफल जीवन के लिए व्रत रखती हैं. हिंदू धर्म में हर व्रत और त्योहार के लिए कुछ नियम बताए गए हैं. अगर इन नियमों का पालन किया जाए, तो व्यक्ति को हर कार्य में शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भाई दूज पर भाईयों की लंबी उम्र, तरक्की और जीवन में हर कार्य में सफलता के लिए बहने कामना करती हैं. ऐसे में ज्योतिष अनुसार अगर तिलक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो ये भाई के तरक्की के रास्ते खोलतें हैं. इस बार तिथि के समय में उतार-चढ़ाव के कारण भाई दूज का पर्व दिवाली के छठे दिन मनाया जा रहा है.

जानें भाई को शुभ मुहूर्त में तिलक करने का सही समय और कुछ नियम.

शास्त्रों में कहा गया है कि अगर किसी कार्य को शुभ मुहूर्त में किया जाए, तो व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है. ऐसे ही अगर आप भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए उन्हें तिलक कर रही हैं, तो शुभ मुहूर्त में ही करें. भाई दूज के दो आज सबसे शुभ मुहूर्त माने जा रहे हैं. पहला शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 44 मिनट से सुबह 9 बजकर 24 मिनट तक है. जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त सुबह 10 बजकर 40 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक है. इसके बाद राहुकाल शुरू हो जाएगा.

बहनें थाली में जरूर रखें ये सामान

भाई दूज पर भाई की आरती उतारते वक्त बहन की थाली में सिंदूर, फूल, चावल के दाने, सुपारी, पान का पत्ता, चांदी का सिक्का, नारियल, फूल माला, मिठाई, कलावा, दूब घास और केला जरूर होना चाहिए. इन सभी चीजों के बिना भाई दूज का त्योहार अधूरा माना जाता है.

भाई दूज पूजन विधि:.भाई दूज के मौके पर बहनें, भाई के तिलक और आरती के लिए थाल सजाती है. इसमें कुमकुम, सिंदूर, चंदन, फल, फूल, मिठाई और सुपारी आदि सामग्री होनी चाहिए. तिलक करने से पहले चावल के मिश्रण से एक चौक बनाएं. चावल के इस चौक पर भाई को बिठाया जाए और शुभ मुहूर्त में बहनें उनका तिलक करें. तिलक करने के बाद फूल, पान, सुपारी, बताशे और काले चने भाई को दें और उनकी आरती उतारें. तिलक और आरती के बाद भाई अपनी बहनों को उपहार भेंट करें और सदैव उनकी रक्षा का वचन दें.

 

भाई दूज पर रखें इन बातों का ध्यान

- शास्त्रों के अनुसार आज के दिन बहनें भाई की लंबी उम्र और सफल जीवन की कामना करते हुए व्रत रखती हैं. ऐसे में भाई को तिलक लगाने के बाद ही कुछ ग्रहण करें. आप चाहें तो इस दिन निर्जला व्रत भी रख सकती हैं.

- रक्षाबंधन की तरह भाई दूज भी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का ही त्योहार है. ऐसे में रिश्ते की पवित्रता को बनाए रखते हुए आज के दिन भाई-बहन एक-दूसरे से झूठ न बोलें. इतना ही नहीं, इस दिन न तो मांस का सेवन करें और न ही शराब का. अगर कोई ऐसा करता है, तो उस व्यक्ति को यम के प्रकोप का सामना करना पड़ता है.

- बता दें कि भाई दूज पर कपड़ों का चयन करते सम रंगों का खास ख्याल रखना चाहिए. इस बात का खास ख्याल रखे कि भाई-बहन दोनों के कपड़े काले रंग के हीं हो. आप आज के दिन लाल या पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं. इस रंग को अच्छा शगुन माना गया है.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Himdarshan.com इसकी पुष्टि नहीं करता है.) 

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

आज मनाया जा रहा है मां बगलामुखी जन्मोत्सव: जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, अचूक मंत्र और विधि -पढ़ें पूरी खबर..

बाड़ीधार के बुईला में सजेगा माँ भगवती का भव्य दरबार, भजनों की अमृत वर्षा करेंगी सुप्रसिद्ध गायिका लक्ष्मी ज्योती - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में चैत्र नवरात्र की भव्य तैयारियां: 19 मार्च से सजेंगे माता के दरबार, गैस संकट के बीच भी नहीं रुकेगा भंडारा; जानें पूरी खबर

चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!

करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा – पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए विशेष दिन - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ: शिमला कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि और शांति की प्रार्थना, पढ़ें पूरी खबर..

शारदीय नवरात्रि 2025: नवरात्र में किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..

श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर

मां भगवती के जयकारों से गूंजेगा सरयांज: 20 जून को होगा विशाल जागरण, अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें..