हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | January 15, 2026
​जहाँ खत्म होती है उम्मीद, वहाँ हाथ थामती है 'सेवा भारती'; आईजीएमसी में सेवा की नई परिभाषा - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: मकर संक्रांति पर सूर्य का महागोचर; जानें उत्तरायण की शुरुआत आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगी       अर्की अग्निकांड: सुरक्षा मानकों की अनदेखी ने ली 10 जानें; जांच में अवैध सिलेंडरों का खुलासा, मकान मालिक पर FIR - पढ़ें पूरी खबर..       ​"मुर्दों के नाम पर करोड़ों की लूट" : 37 हजार मुर्दों के नाम पर डकारी पेंशन; अब लापरवाह अफसरों की खैर नहीं, सचिव वित्त के कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       28वें राष्ट्रमण्डल देशों के स्पीकरों के सम्मेलन में भाग लेंगे कुलदीप सिंह पठानियां, पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ - पढ़ें पूरी खबर..       मंगलवार, 13 जनवरी 2026: कैसा रहेगा आज आपका भाग्य? जानें आज का राशिफल       मंडी दर्दनाक हादसा: करसोग के चरखड़ी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई निजी बस; बुजुर्ग की मौत, तीन की हालत गम्भीर - पढ़ें विस्तार से..       अर्की के वार्ड-6 बाजार में भीषण अग्निकांड: कई दुकानें जलकर राख, करोड़ों का नुकसान, 3 घंटे बाद मलबे से निकाला गया मासूम; 10 से ज्यादा के हताहत होने की आशंका - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल: 12 जनवरी 2026 | जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा       आज का राशिफल, 11 जनवरी 2026 (रविवार): सूर्य देव का दिन इन राशियों के लिए लाएगा बड़ी खुशियां, जानें मेष से मीन तक का राशिफल      

धर्म/संस्कृति

आज ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल: जब संकटमोचन ने पहली बार प्रभु राम के दर्शन किए, ज्येष्ठ में पहली बार हुआ था राम-हनुमान मिलन..

May 13, 2025 01:11 PM

आज का दिन आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है—क्योंकि आज है ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल, वह पावन तिथि जब भगवान श्रीराम और भक्त शिरोमणि हनुमान जी का प्रथम मिलन हुआ था। यही वह क्षण था जिसने रामकथा को एक नई दिशा दी और भक्तिभाव की पराकाष्ठा का उदाहरण स्थापित किया। उत्तर भारत में विशेष रूप से पूज्य यह दिन हनुमान जी के अनन्य भक्तों के लिए आस्था का उत्सव बन जाता है, जब मंदिरों की घंटियां, भजन-कीर्तन और भंडारों की सेवा पूरे वातावरण को भक्तिमय बना देती है।


‌आज ज्येष्ठ मास का पहला मंगलवार है। सूर्य के वृष राशि में आने पर ज्येष्ठ मास शुरू होता है। ज्येष्ठ का अर्थ है- बड़ा और इस मास में दिन बड़े होते हैं। ज्येष्ठ मास का स्वामी मंगल है, जो अग्निकारक है इसलिए इस मास में भीषण गर्मी पड़ती है। इस कारण इस माह में जल का विशेष महत्व है। चाहे वह जल-बचाव के रूप में हो या जल-दान के रूप में। इस माह में जल से जुड़े दो विशेष पर्व आते हैं- गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी। इन पर्वों पर पानी से भरा घड़ा, पंखा, छाता, जूते-चप्पल आदि का दान करना विशेष पुण्यदायी माना जाता है।

इसी प्रकार ज्येष्ठ मास में पड़ने वाले मंगलवार को ‘बड़ा’ मंगल या ‘बुढ़वा’ मंगल भी कहा जाता है। इसके पीछे दो पौराणिक कथाओं का जिक्र मिलता है। एक कथा के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार को भगवान राम वन में सीता को खोजते हुए पहली बार हनुमान से मिले थे। इस कारण इस महीने के सभी मंगलवार को ‘बड़ा’ मंगल के नाम से जाना जाता है। वहीं दूसरी कथा के अनुसार महाभारत काल में ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमानजी ने बूढ़े वानर का रूप धारण कर भीम के बल के अभिमान को नष्ट किया था। कालांतर में इसे ‘बुढ़वा’ मंगल भी कहा जाने लगा। इस दिन हनुमानजी के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन पवन पुत्र को चोला चढ़ाने से हर प्रकार की बाधा दूर होती है। यह पर्व विशेष रूप से उत्तर भारत और खासकर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल और मध्य क्षेत्रों में धूमधाम से मनाया जाता है।

एक अन्य कहानी के अनुसार एक बार लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह के पुत्र की तबीयत बहुत खराब हो गई। योग्य चिकित्सकों को दिखाने और हर प्रकार के उपाय करने के बाद भी वाजिद अली के पुत्र का रोग ठीक नहीं हुआ, तब किसी ने उन्हें बताया कि अलीगंज में स्थित हनुमान मंदिर में प्रार्थना करने से उनके पुत्र का रोग ठीक हो जाएगा। वाजिद अली शाह ने अपने पुत्र के लिए वहां जाकर प्रार्थना की, जिससे उनका पुत्र ठीक हो गया। इसके बाद नवाब और उनकी बेगम ने उस मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया, जो ज्येष्ठ माह में पूर्ण हुआ। तभी से लखनऊ में बड़ा मंगल के दिन भंडारे और गुड़ के प्रसाद वितरण की परंपरा शुरू हो गई।

ज्येष्ठ मास में ही ‘नौतपा’ भी पड़ता है। नौ दिन की यह अवधि आमतौर पर मई के अंत और जून की शुरुआत में होती है, जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है। इससे धरती पर भीषण गर्मी पड़ती है। इस अवधि में सूर्य पृथ्वी के सबसे करीब होता है। ऐसी मान्यता है कि नौतपा में धरती जितनी तपती है, मानसून में वर्षा उतनी ही अच्छी होती है। सूर्य के मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करने पर नौतपा समाप्त हो जाता है।

इस मास में भगवान विष्णु की पूजा के साथ ही मां गंगा, सूर्य देव, वरुण देव और हनुमानजी की पूजा का भी विशेष महत्व है। ज्येष्ठ माह में कभी किसी प्यासे व्यक्ति को बगैर पानी पिलाए नहीं भेजना चाहिए। एक मान्यता के अनुसार इस महीने में परिवार के बड़े पुत्र या पुत्री का विवाह नहीं करना चाहिए। इसके अलावा ज्येष्ठ मास में नारद जयंती, वट सावित्री पूजा, शनि जयंती, धूमावती जयंती, महेश नवमी, गंगा दशहरा, गायत्री जयंती, निर्जला एकादशी और कबीर दास जयंती जैसे प्रमुख पर्व आते हैं।

 

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा – पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए विशेष दिन - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ: शिमला कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि और शांति की प्रार्थना, पढ़ें पूरी खबर..

शारदीय नवरात्रि 2025: नवरात्र में किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..

श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर

मां भगवती के जयकारों से गूंजेगा सरयांज: 20 जून को होगा विशाल जागरण, अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें..

जाखू मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह सुबह कपाट खुलते ही भक्तों की लगी लंबी-लम्बी कतारें, पढ़ें पूरी खबर..

महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि है आज, जानें 4 पहर के पूजन मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि, पढ़ें विस्तार से..

गुरु मार्गी 2025: गुरु ग्रह की बदली चाल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर, पढ़ें पूरी खबर..

मौनी अमावस्या 2025: कब है मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और स्नान-दान का महत्व..