हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Tuesday | February 24, 2026
शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..      

धर्म/संस्कृति

गुरु मार्गी 2025: गुरु ग्रह की बदली चाल, जानिए सभी 12 राशियों पर कैसा होगा असर, पढ़ें पूरी खबर..

February 06, 2025 07:15 PM

Guru Margi 2025: 4 फरवरी 2025 से देवगुरु बृहस्पति वक्री से मार्गी हो गए हैं। गुरु वृषभ राशि में रहते हुए मार्गी होकर भ्रमण करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के मार्गी और वक्री होने का विशेष महत्व होता है। जब कोई ग्रह मार्गी होता है तो इसका मतलब आगे की ओर चलने से और जब ग्रह वक्री होता है तो पीछे की ओर चलने से होता है। इस साल गुरु का गोचर और चाल में बदलाव का विशेष महत्व होगा क्योंकि साल 2025 में गुरु तीन बार अपनी राशि बदलेंगे। गुरु के तीन बार राशि बदलने से गुरु अतिचारी होंगे। गुरु के अतिचारी होने से गुरु तीन गुणा तेजी से चलेंगे।

देवगुरु बृहस्पति का साल 2025 में राशि परिवर्तन पहली बार 15 मई को होगा जब वह वृषभ से मिथुन राशि में आएंगे। फिर 19 अक्तूबर को धनु और मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में गुरु उच्च के होते हैं। कर्क राशि में गुरु रहते हुए 12 नवंबर 2025 को वक्री हो जाएंगे और वक्री होते हैं 04 दिसंबर को मिथुन राशि में गोचर करेंगे। गुरु के 4 फरवरी से मार्गी होने से जिन लोगों की कुंडली में गुरु की स्थिति अच्छी होगी शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। 

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना फायदेमंद रहेगा। कार्यो में सफलता और धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा होगा।

वृषभ राशि : गुरु का मार्गी होने वृषभ राशि के जातकों के लिए एक साथ कई तरह की खुशियां लाएगा। स्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी। धन लाभ के अच्छे संकेत मिलेगी और बाधाएं दूर होंगी। 

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना मिलाजुला साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन जीने वाले जातकों के लिए खुशियों की प्राप्ति होगी। मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। आपके शत्रु आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। दोस्तों की मदद आपको मिलेगी। 

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना कुछ ज्यादा सतर्क रहने का समय है। आपकी परेशानियों में इजाफा देखने को मिलेगा। आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है तभी सुखद परिणाम की प्राप्ति होगी। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। सेहत संबंधी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 

सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना वरदान साबित हो सकता है। नौकरीपेशा और व्यापार करने वाले जातकों को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान और यश की प्राप्ति होगी। यात्रा के योग भी बन रहा है।

कन्या राशि : गुरु का मार्गी होना कन्या राशि के जातकों को कर्जो से मुक्ति दिला सकता है। इसके अलावा व्यापार में लाभ के अच्छे मौके और नौकरी में प्रमोशन के योग भी हैं। 

तुला राशि : धर्म-कर्म में आपकी रूचि रहेगी। सेहत संबंधी परेशानियों के मुक्ति मिलेगी। धन का आवागमन अच्छा रहेगा। कार्यों में सफलता के योग हैं। पुराने वाद-विवाद का निपटारा हो सकता है। 

वृश्चिक राशि : गुरु के मार्गी होने से आपके जीवन में चली आ रही धन से संबंधी परेशानियां अब दूर होंगी। मन में सकारात्म्क विचार आएंगे। अचानक से धन लाभ मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयासरत लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। 

धनु राशि : धनु राशि के स्वामी देवगुरु होते हैं। ऐसे में गुरु का वक्री से मार्गी होना इस राशि के जातकों के जीवन में तरह-तरह की खुशियां दिला सकता है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। पुराानी समस्याएं हल होंगी। 

मकर राशि : मकर राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना अच्छा संकेत है। लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। कानूनी वाद-विवाद का निपटारा होगा। प्रभावशाली लोगों से मेल-मिलाप बढ़ेगा। खर्चों में कमी आएगी।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना अच्छा कहा जा सकता है। लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। नई योजनाएं कामयाब होंगी। परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से जो काम कई दिनों से रूके हुए थे वह अब पूरे होंगे। 

मीन राशि  : मीन राशि के जातकों के लिए गुरु का मार्गी होना शुभ संकेत है। धन लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। निवेश संबंधी मामलों में आपको अच्छा रिर्टन हासिल होगा। लाभ के भरपूर मौके आपको मिलेंगे।

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

चंडीगढ़ के सेक्टर 23-डी में 22 फरवरी से शुरू होगा 57वां भव्य मूर्ति स्थापना समारोह; श्रीमद् भागवत कथा का होगा भव्य आयोजन ! - कथा श्रवण करने आएं और बनें पुण्य के भागी!

करवा चौथ 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा – पति की लंबी उम्र और दांपत्य सुख के लिए विशेष दिन - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्र का शुभारंभ: शिमला कालीबाड़ी मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा से प्रदेश की समृद्धि और शांति की प्रार्थना, पढ़ें पूरी खबर..

शारदीय नवरात्रि 2025: नवरात्र में किस दिन होगी कौन-सी देवी की पूजा? जानें तिथि, मुहूर्त और महत्व

आज है रक्षाबंधन 2025: शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और राखी बांधने का सही समय - पूरी जानकारी यहाँ सिर्फ एक क्लिक में ..

श्री रघुनाथ मंदिर, इंजनघर संजौली में 28 जून से रासलीला महोत्सव, भक्तों को आमंत्रण, पढ़ें पूरी ख़बर

मां भगवती के जयकारों से गूंजेगा सरयांज: 20 जून को होगा विशाल जागरण, अधिक से अधिक संख्या में पधारकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करें..

आज ज्येष्ठ का पहला बड़ा मंगल: जब संकटमोचन ने पहली बार प्रभु राम के दर्शन किए, ज्येष्ठ में पहली बार हुआ था राम-हनुमान मिलन..

जाखू मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, हनुमान जन्मोत्सव पर सुबह सुबह कपाट खुलते ही भक्तों की लगी लंबी-लम्बी कतारें, पढ़ें पूरी खबर..

महाशिवरात्रि 2025: महाशिवरात्रि है आज, जानें 4 पहर के पूजन मुहूर्त, मंत्र और पूजन विधि, पढ़ें विस्तार से..