हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Wednesday | February 25, 2026
शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..       ​"जिंदगी बचाने की उड़ान, मौत के साये में बदली: दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा के जंगलों में क्रैश, जानें कौन थे वो 7 बदनसीब?" - सामने आई लिस्ट, पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफ़ल : ​आज किन राशियों पर मेहरबान होंगे सितारे और किन्हें रहना होगा सावधान? पढ़ें आज का राशिफल       UGC की सख्त चेतावनी: देशभर में 32 फर्जी विश्वविद्यालय चिन्हित, राजधानी सबसे आगे - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: जानें 23 फरवरी 2026 को क्या कहते हैं आपके सितारे, कैसी रहेगी आपकी ग्रहों की चाल       साप्ताहिक राशिफल: जानिए किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किन्हें रहना होगा सावधान! पढ़ें मेष से मीन तक का भविष्यफल       आज का राशिफल: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी नई उड़ान, तुला और मकर के लिए धन लाभ के प्रबल योग; जानें अपनी राशि का हाल       21 फरवरी 2026 का राशिफल: कुंभ में 4 ग्रहों का संयोग और मकर में उच्च के मंगल, जानें आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत       21 फरवरी 2026 का पंचांग: फाल्गुन शुक्ल चतुर्थी पर बन रहा ग्रहों का अद्भुत संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

IGMC मारपीट कांड: सरकार के फैसले पर पीड़ित मरीज का बड़ा बयान; कहा—"CM सुक्खू ने पेश की मिसाल, अब सुधरेंगे अहंकारी डॉक्टर!" - पढ़ें पूरी खबर..

December 24, 2025 10:50 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला : (HD News); राजधानी शिमला के आईजीएमसी (IGMC) अस्पताल में 'सफ़ेदपोश गुंडागर्दी' के खिलाफ सुक्खू सरकार ने जो सर्जिकल स्ट्राइक की है, उसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है। आरोपी डॉक्टर के टर्मिनेशन के बाद आज पीड़ित मरीज अर्जुन सिंह का वो बयान सामने आया है, जो न केवल इंसाफ की गवाही दे रहा है, बल्कि उन तमाम अहंकारी रसूखदारों के लिए चेतावनी भी है जो जनता को पैर की जूती समझते हैं। अस्पताल के बिस्तर पर ऑक्सीजन मास्क लगाए अर्जुन सिंह के चेहरे पर आज दर्द से ज़्यादा 'न्याय' का सुकून नज़र आ रहा है।

अस्पताल के बेड से पीड़ित की दहाड़: "सुक्खू सरकार ने पेश की मिसाल"

ऑक्सीजन सपोर्ट पर होने के बावजूद अर्जुन सिंह ने अटूट हौसले के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री का आभार जताया है। पीड़ित ने साफ़ शब्दों में कहा कि सरकार ने जिस त्वरित गति से आरोपी डॉक्टर को बाहर का रास्ता दिखाया है, उसने प्रदेश के लाखों गरीब मरीजों के मन में व्यवस्था के प्रति फिर से विश्वास जगा दिया है। अर्जुन सिंह के अनुसार, यह लड़ाई केवल उनकी नहीं थी, बल्कि हर उस लाचार इंसान की थी जिसे रसूख के नशे में चूर लोग अपनी जागीर समझते हैं।

डॉक्टरों के 'अहंकारी सिंडिकेट' पर करारी चोट

इस मामले में सबसे बड़ी जीत उन डॉक्टरों की हार है जो गुंडागर्दी का समर्थन कर रहे थे। पीड़ित मरीज ने अस्पताल प्रशासन द्वारा गठित जांच कमेटी की भी सराहना की, जिसने बिना किसी दबाव के सच का साथ दिया। अर्जुन सिंह ने कहा कि यह ऐतिहासिक निर्णय आने वाले समय में उन 'सफेदपोश भक्षकों' के लिए एक नजीर बनेगा जो मरीज के इलाज के बजाय उन पर हाथ उठाना अपनी बहादुरी समझते हैं। अब आईजीएमसी के गलियारों में दादागिरी नहीं, बल्कि 'मरीज का सम्मान' प्राथमिकता होगा।

HD News का बेबाक नज़रिया: "अब शुरू होगा सुधार का दौर"

जब रक्षक ही भक्षक बन जाए, तो न्याय की उम्मीद केवल एक मज़बूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से ही की जा सकती है। अर्जुन सिंह का यह बयान उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो इस मामले को रफा-दफा करने की कोशिश में जुटे थे। HD News ने पहले दिन से ही इस मुद्दे को न केवल प्रमुखता से उठाया, बल्कि आरोपी डॉक्टर के अहंकार को बेनकाब भी किया। आज जब पीड़ित खुद सरकार के फैसले पर संतोष जता रहा है, तो यह स्पष्ट है कि हिमाचल में अब 'अंधेरगर्दी' के दिन खत्म हो चुके हैं।

सेवा का संकल्प या अहंकार का अंत?

यह घटना केवल एक डॉक्टर के टर्मिनेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह चिकित्सा जगत के लिए आत्ममंथन का समय है। मरीज अस्पताल में उम्मीद लेकर आता है, खौफ नहीं। मुख्यमंत्री सुक्खू के इस कड़े फैसले ने यह संदेश साफ़ कर दिया है कि हिमाचल की जनता के मान-सम्मान के साथ खिलवाड़ करने वाला चाहे कितना भी बड़ा रसूखदार क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। अर्जुन सिंह का 'धन्यवाद' आज प्रदेश के हर उस आम आदमी की आवाज़ है जो न्याय के लिए तरसता है।

Himdarshan.com (HD News) चिकित्सा जगत और सभी डॉक्टरों का पूर्ण सम्मान करता है। हमारी आलोचना किसी पेशे के खिलाफ नहीं, बल्कि उस विशेष घटना और व्यक्ति के आचरण के खिलाफ है जो सार्वजनिक रूप से उजागर हुई है।

कॉपीराइट सूचना: इस पोर्टल पर प्रकाशित सामग्री, लेख और विशेष संपादकीय HD News की बौद्धिक संपदा हैं। इनका बिना अनुमति उपयोग या तोड़-मरोड़ कर पेश करना कानूनी रूप से वर्जित है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला: अस्पताल परिसर में इंसान की कटी टांग नोचता दिखा कुत्ता, सुपर स्पेशलिटी के आंगन में 'सिस्टम' की बेशर्मी और संवेदनहीनता की सारी हदें पार ! जानिए वायरल वीडियो का सच..

शिमला MC में संवैधानिक संकट: अध्यादेश खत्म, फिर भी 'शक्तिहीन' मेयर ने पेश किया बजट; भाजपा का हल्ला बोल, डीसी से की शिकायत - पढ़ें पूरी खबर..

SBI शिमला में अनुबंधित कर्मियों का हल्लाबोल: 5 घंटे चला उग्र प्रदर्शन, अफसरों के घेराव के बाद झुका प्रबंधन, रोके गए सैकड़ों गैर-कानूनी तबादले - पढ़ें पूरी खबर..

अर्की: लड़ोग स्कूल की शानदार पहल: शैक्षिक भ्रमण में बच्चों ने जानी बुनाई, बैंकिंग और डेयरी उद्योग की बारीकियां - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल राज्यसभा चुनाव: आंकड़ों में 'किंग' कांग्रेस को क्यों सता रहा 'खेला' होने का खौफ, क्या फिर होगी क्रॉस वोटिंग? - पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा: केंद्र से 'राजस्व अनुदान' बहाली का संकल्प पारित, कार्यवाही 18 मार्च तक स्थगित - पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा: 14वीं विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन, विधानसभा अध्यक्ष को 'गार्ड ऑफ ऑनर'; सदन की कार्यवाही से पहले अधिकारियों ने दिया सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा - पढें पूरी खबर..

हिमाचल बजट सत्र: अपनी ही सरकार पर बरसे कुलदीप राठौर, बोले- हो रही 'लिपापोती'; उधर निधि पर विपक्ष के हंगामे के बीच CM का 'सुलह' वाला दांव" - देखें पूरी खबर..

हिमाचल : अब नपेंगे फोन न उठाने वाले 'लाट साहब'! विधानसभा अध्यक्ष का कड़ा फरमान- 'बस नाम बताओ, कार्रवाई हम करेंगे' - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: बजट सत्र के दूसरे दिन मुकेश अग्निहोत्री ने की स्पीकर से शिष्टाचार भेंट, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का ब्यौरा - देखें पूरी खबर..