शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश की 14वीं विधानसभा के 11वें सत्र (बजट सत्र) के तीसरे दिन की कार्यवाही आज अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में शुरू हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने सदन का विधिवत संचालन किया और कार्यवाही शुरू होने से पूर्व सभी माननीय सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया। इससे पहले, विधानसभा सचिवालय पहुँचने पर कुलदीप सिंह पठानिया को 'गार्ड ऑफ ऑनर' (सलामी) दी गई।

सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा
सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिमला गौरव सिंह, अतिरिक्त जिलाधीश शिमला सचिन शर्मा तथा एडीएम शिमला पंकज शर्मा ने सुरक्षा इंतजामों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। अध्यक्ष ने बजट सत्र के दौरान विधायकों, अधिकारियों और आगंतुकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि 11वें सत्र के दौरान राज्य के वित्तीय एवं विकासात्मक मुद्दों पर व्यापक चर्चा जारी है, जिससे आगामी वित्तीय वर्ष की दिशा तय होगी।
