हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर       शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा सत्र: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण, दो पैरा पढ़कर बोले- ...बाकी सदस्य पढ़ लें; आखिर क्यों नहीं पढ़ा अभिभाषण - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बिगुल: अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल को दिया औपचारिक निमंत्रण       HP Vidhan Sabha Session: कल से शुरू होगा 14वीं विधानसभा का 11वां सत्र, स्पीकर ने जारी किया सवालों का डेटा - 125 सवालों से गूंजेगा सदन, RDG पर हंगामे के आसार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल 15 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि के महासंयोग में किन राशियों की चमकेगी किस्मत? जानें मेष से मीन तक का हाल       किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: टापरी-जानी मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार की मौत       हिमाचल : विस अध्यक्ष का संदेश- 'शिव-शक्ति की आराधना से संवारें जीवन, बुरी आदतों का करें त्याग' - प्रदेश व देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई..       हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..      

हिमाचल | शिमला

शिमला: सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई सर्वदलीय बैठक; विधानसभा अध्यक्ष ने मांगा रचनात्मक सहयोग - पढ़ें पूरी खबर..

February 16, 2026 04:27 PM
सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई सर्वदलीय बैठक: पठानियां
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: (HD News); शिमला में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री पठानिया ने बताया कि चूंकि सदन में मुख्य रूप से दो ही दल हैं, इसलिए उनके प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सरकार के उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया और भाजपा के मुख्य सचेतक सुखराम चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण और आज के लिए प्रस्तावित विधायी कार्यसूची पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें दोनों दलों ने अपनी-अपनी राय रखी।

विधानसभा अध्यक्ष ने सदन के सुचारू संचालन के लिए दोनों पक्षों से रचनात्मक सहयोग की अपील की। उन्होंने सदस्यों से आग्रह किया कि सदन के बहुमूल्य समय का सदुपयोग जनहित से जुड़े विषयों को उठाने, उन पर चर्चा करने और सही निर्णय तक पहुंचने में किया जाए। श्री पठानिया ने आश्वस्त किया कि वे सभी सदस्यों को सार्थक चर्चा के लिए भरपूर समय देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में विपक्ष की जिम्मेदारी जनहित के मुद्दे उठाना है, वहीं सरकार का दायित्व है कि वह विपक्ष द्वारा पूछे गए प्रश्नों और मांगी गई सूचनाओं का समयबद्ध और तथ्यपूर्ण उत्तर दे।

सत्र की समयसारिणी की जानकारी देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि फिलहाल बजट सत्र के लिए 16 से 18 फरवरी, 2026 तक तीन दिनों की बैठकों की अधिसूचना जारी की गई है। हालांकि, उन्होंने यह संकेत भी दिया कि विधायी कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए यदि जरूरी हुआ, तो सत्र की अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा: 11वें सत्र का आगाज; राज्यपाल का गर्मजोशी से स्वागत, सीएम ने अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल विधानसभा सत्र: राज्यपाल ने नहीं पढ़ा पूरा अभिभाषण, दो पैरा पढ़कर बोले- ...बाकी सदस्य पढ़ लें; आखिर क्यों नहीं पढ़ा अभिभाषण - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा के बजट सत्र का बिगुल: अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने राज्यपाल को दिया औपचारिक निमंत्रण

HP Vidhan Sabha Session: कल से शुरू होगा 14वीं विधानसभा का 11वां सत्र, स्पीकर ने जारी किया सवालों का डेटा - 125 सवालों से गूंजेगा सदन, RDG पर हंगामे के आसार, पढ़ें पूरी खबर..

किन्नौर में भीषण सड़क हादसा: टापरी-जानी मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के तीन सदस्यों सहित चार की मौत

हिमाचल : विस अध्यक्ष का संदेश- 'शिव-शक्ति की आराधना से संवारें जीवन, बुरी आदतों का करें त्याग' - प्रदेश व देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई..

हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..

दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..