हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | February 14, 2026
हिमाचल : विस अध्यक्ष का संदेश- 'शिव-शक्ति की आराधना से संवारें जीवन, बुरी आदतों का करें त्याग' - प्रदेश व देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई..       हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..       आज का राशिफल 12 फरवरी 2026: चंद्रमा का धनु में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक कैसा रहेगा आपका गुरुवार..       दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..       Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: बुधवार को इन राशियों पर होगी गणेश जी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल       हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..       विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर       हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल : विस अध्यक्ष का संदेश- 'शिव-शक्ति की आराधना से संवारें जीवन, बुरी आदतों का करें त्याग' - प्रदेश व देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई..

February 14, 2026 05:55 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने समस्त देश और प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस ऐतिहासिक पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में उन्होंने इसे आस्था, भक्ति और 'देवभूमि' की समृद्ध परंपरा का प्रतीक बताया।

आध्यात्मिक महत्ता: शिव-शक्ति का मिलन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म का एक प्रमुख और पवित्र त्यौहार है, जो भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की स्मृति में मनाया जाता है। उन्होंने रेखांकित किया कि यू तो हर माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को शिवरात्रि होती है, लेकिन फाल्गुन मास की 'महाशिवरात्रि' का विशेष महत्व है। इसका शाब्दिक अर्थ ही 'शिव की महान रात्रि' है, जो हमें जीवन में सादगी, भक्ति और तपस्या का मार्ग दिखाती है।

देवभूमि की सांस्कृतिक धरोहर

श्री पठानिया ने हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान पर जोर देते हुए कहा, "देवभूमि हिमाचल मेलों और त्यौहारों का प्रदेश है। ये आयोजन न केवल हमारी समृद्ध विरासत के द्योतक हैं, बल्कि देश-विदेश में हिमाचल की अलग पहचान भी बनाते हैं।" उन्होंने कहा कि यह पर्व समाज में आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना को प्रगाढ़ करता है।

युवाओं के लिए संदेश: कुरीतियों का हो 'संहार'

अपने संदेश के अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने एक महत्वपूर्ण सामाजिक अपील भी की। उन्होंने कहा कि भगवान शिव पालक भी हैं और संहारक भी। इस महाशिवरात्रि पर हमें शिव के स्वरूप से प्रेरणा लेते हुए समाज में व्याप्त बुरी आदतों और नशे जैसी कुरीतियों के त्याग का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे इस पर्व को पूरी शिद्दत और उल्लास के साथ मनाएं और सकारात्मक ऊर्जा के साथ जीवन की नई शुरुआत करें।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल विधानसभा: 15 को पत्रकार दीर्घा और 16 को सर्वदलीय बैठक, स्पीकर पठानियां ने की रचनात्मक सहयोग की अपील - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल पंचायत चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट का 'सुप्रीम' फैसला: सुक्खू सरकार को 31 मई की अंतिम डेडलाइन, पुनर्सीमांकन के बहाने नहीं टलेंगे चुनाव - जानें सुप्रीम कोर्ट ने क्या कुछ कहा..

दिल्ली से लौटते ही सीएम सुक्खू के तल्ख तेवर: 54 हजार करोड़ की आरडीजी पर जयराम को घेरा, बोले- 'खजाना भरा था तो कर्मचारियों को क्यों तरसाया ?' - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में 'ऑपरेशन क्लॉइंग बैक' का बड़ा धमाका: ज्वेलरी शॉप्स से नाखून और दांत बरामद, बेनकाब हुआ अंधविश्वास का काला खेल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल RDG संकट: सीएम सुक्खू का पलटवार— "जयराम को प्रदेश हित से ज्यादा कुर्सी की चिंता, हम छीन कर लाएंगे अपना हक" - पढ़ें पूरी खबर..

विधान सभा बजट सत्र: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष कुलदीप पठानियां सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल: 'आम जनता पर आर्थिक बोझ और माननीयों की खुली मौज', वित्त विभाग की रिपोर्ट में सियासी खर्चों पर 'रहस्यमयी चुप्पी' - पढ़ें पूरी खबर .. विस्तार से

IGMC शिमला: इलाज पर महंगाई का 'इंजेक्शन'! टेस्ट और वार्ड के दाम बढ़ाकर अब 'रोगी परेशान समिति' बनने की राह पर अस्पताल - पढ़ें पूरी खबर

शिमला: विधानसभा याचिका समिति की बैठक में 19 में से 7 याचिकाओं का निपटारा, कुलदीप सिंह पठानियां ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

शिमला में 'जीरो टॉलरेंस': नए SP गौरव सिंह की दो टूक- नशा तस्करों की खैर नहीं, अवैध कमाई से बनी संपत्ति करेंगे कुर्क - पढ़ें पूरी खबर