शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के ग्यारहवें सत्र का आज विधिवत आरम्भ हुआ। सत्र को संबोधित करने के लिए विधानसभा सचिवालय पहुंचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। राज्यपाल के आगमन के साथ ही सत्र की औपचारिक कार्यवाही शुरू हुई।


इससे पूर्व, सत्र के आरम्भ होने से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश के संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे। इस मुलाकात को सत्र के सुचारू संचालन और सदन की गरिमा बनाए रखने की दिशा में एक औपचारिक शिष्टाचार के रूप में देखा गया।
