हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Sunday | September 08, 2024
संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..       दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल : 7 सितंबर 2024; आज श्री गणेश इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश, धन-धान्य से भर जाएगी झोली, जानें आपकी किस्मत में क्या है ?       हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..       हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..       शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

शिमला में जाम की समस्या से लोग परेशान, ऑकलैंड, बालूगंज, संजौली, ढली में लगा रहा जाम, 15 मिनट के सफर में लग रहा डेढ़ घंटा, पढ़ें पूरी खबर..

May 21, 2024 09:33 AM

शिमला: (HD News); राजधानी में जाम की समस्या खत्म नहीं हो रही है। आए दिन लगने वाले जाम से लोग त्रस्त हैं लेकिन जिला प्रशासन और पुलिस महकमा इसका समाधान नहीं कर पा रहा है। सोमवार को भी सुबह के समय ऑफिस ऑवर्स में वाहनों के पहिये थमे रहे। चंद मिनटों की दूरी घंटों में तय हुई। दोपहर के समय भी यातायात धीमा रहा। ओल्ड बैरियर से क्रॉसिंग, विक्ट्री टनल, बस स्टैंड होते हुए लिफ्ट तक लंबा जाम लगा रहा।

इसके अलावा खलीनी, लक्कड़ बाजार, ऑकलैड, बालूगंज, संजौली और ढली में भी जाम की स्थिति बनी रही। वाहन सड़कों पर कतारों में लगे रहे। नौकरी पेशा लोग वाहनों में फंसे रहे, इस दौरान कई लोग वाहनों से उतरकर पैदल ही कार्यालय तक पहुंचे।

स्थानीय निवासी प्रिया, भावना और अक्षय ने बताया कि वह सुबह 9:15 बजे घोड़ाचौकी से एचआरटीसी बस में बस स्टैंड के लिए बैठे थे। इस दौरान ओल्ड बैरियर से लेकर बस स्टैंड तक जाम की स्थिति बनी रही। ओल्ड बस स्टैंड से लेकर लिफ्ट तक जाम लगा रहा। करीब 10:40 बजे बैम्लोई पहुंचे। उन्होंने बताया कि 6 किलोमीटर का सफर पूरा करने में उन्हें डेढ़ घंटा लग गया। आम तौर पर 20 से 25 मिनट का समय लगता है। लक्कड़ बाजार, ऑकलैंड और खलीनी में भी जाम की स्थिति बनी रही।

नरोत्तम ने बताया कि ऑकलैड के पास वाहन अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े रहते है। इससे भी लगातार जाम की समस्या पेश आ रही है। इस दौरान पुलिस कर्मचारी यातायात को सुचारू करने में जुटे रहे लेकिन सड़कों पर अव्यवस्थाओं के कारण जाम लोगों की परेशानी को बढ़ा रहा है।

शहर में ट्रैफिक जाम का मुख्य कारण शहर के लाइफलाइन सर्कुलर रोड से संपर्क मार्गों के लिए उचित यातायात व्यवस्था न होना है। लोगों के अनुसार ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन के पास कोई ठोस प्लान नहीं है।

लोगों का कहना है कि टुटीकंडी क्रॉसिंग, बालूगंज क्रॉसिंग, विधानसभा, विक्ट्री टनल, टाॅलैंड, खलीनी, छोटा शिमला, संजौली और ढली में फ्लाईओवर बनने जरूरी हैं। दरअसल, सर्कुलर रोड से इन सभी क्षेत्रों के संपर्क मार्गों को जाने के लिए सर्कुलर रोड पर यातायात को रोकना पड़ता है। यातायात फ्लो अधिक होने से सड़क पर चंद मिनटों में ही वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। इससे जाम लगना आम बात हो गई है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

किन्नौर के पूह में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, चालक सहित 4 घायल, घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर ने किया Airlift, पढ़ें पूरी खबर..