हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Sunday | September 08, 2024
संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..       दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल : 7 सितंबर 2024; आज श्री गणेश इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश, धन-धान्य से भर जाएगी झोली, जानें आपकी किस्मत में क्या है ?       हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..       हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..       शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल: खरगे बोले - राहुल गांधी की लोकप्रियता इतनी कि भगवान का नाम कम और राहुल गांधी का नाम ज्यादा लेते हैं मोदी, कांग्रेस ने जो 70 साल में बनाया मोदी ने 10 सालों में ही बेच दिया, पढ़ें पूरी खबर..

May 26, 2024 06:44 AM

रोहड़ू : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी तथा कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता को देखकर इतना घबरा गए हैं कि वह भगवान का नाम कम तथा राहुल गांधी व कांग्रेस पार्टी का नाम ज्यादा लेते हैं। यही नही, मोदी को आजकल सपने में भी राहुल गांधी ही दिखते हैं। यह बात शनिवार को रोहड़ू के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं, राहुल गांधी पर ही बोलते हैं। इससे साफ दिखता है कि उन्हें हार का डर सताने लगा है तथा लोगों में झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज भारत की जमीन पर चीन कब्जा करके बैठा है परंतु वह 56 इंच का सीना कहीं नजर नहीं आता।

खरगे ने कहा कि आज देश में कांग्रेस के पक्ष में जोरदार लहर है तथा प्रधानमंत्री सिर्फ कांग्रेस व गांधी परिवार पर अपनी जुबानी भड़ास निकालकर जनता का ध्यान बांटने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आज संविधान बचाने की लड़ाई लड़ रही है क्योंकि यदि भाजपा सत्ता में आई तो यह संविधान को खत्म कर देंगे। इसलिए जनता चुनाव के जरिए भाजपा को इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।

खरगे ने कहा कि मोदी ने अपने पिछले चुनाव में लोगों को 15-15 लाख रुपए देने, काला धन लाने, 2 करोड़ रोजगार हर साल देने, किसानों की आय दोगुनी करने, बुलेट ट्रेन चलाने तथा हर गरीब को घर देने की बात कही थी परंतु यह मात्र जुमला साबित हुए। खरगे ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान देश में जो एयरपोर्ट पोर्ट बनाए थे, मोदी सरकार ने उन्हें अडानी-अंबानी को बेच दिया तथा उलटा हमसे 70 वर्षों का हिसाब मांग रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मोदी अमीरों के साथ खड़े हैं, जबकि कांग्रेस ने हमेशा गरीबों के हित में काम किए हैं। खरगे ने बताया कि केंद्र की सरकार में हिमाचल का विशेष योगदान रहता है। उन्होंने इस चुनाव में कांग्रेस के समर्थन मांगा। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, विधायक कुलदीप सिंह राठौर, शिमला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी व मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

किन्नौर के पूह में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, चालक सहित 4 घायल, घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर ने किया Airlift, पढ़ें पूरी खबर..