हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Sunday | September 08, 2024
संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..       दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल : 7 सितंबर 2024; आज श्री गणेश इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश, धन-धान्य से भर जाएगी झोली, जानें आपकी किस्मत में क्या है ?       हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..       हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..       शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

हवालात की ग्रिल तोड़कर अंतर्राज्यीय नशा तस्कर फरार, कोताही बरतने वाले पुलिस कर्मियों पर गिर सकती है गाज, पढ़ें पूरी ख़बर..

July 16, 2024 07:39 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया

शिमला: राजधानी शिमला के पुलिस थाना ढली से अंतर्राज्यीय नशा तस्कर ग्रिल तोड़कर फरार हो गया है। जिसके बाद पुलिस थाना से लेकर जिला पुलिस शिमला के कार्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार जहां शिमला पुलिस का ड्रग पैडलरों पर चाबुक चला हुआ है, वहीं दूसरी ओर अंतर्राज्यीय ड्रग पैडलर के पुलिस थाना के हवालात की ग्रिल तोड़कर भाग जाने के मामले से जहां पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रही, वहीं शिमला पुलिस की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

चिट्टा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया दिल्ली का यह सप्लायर रविवार मध्यरात्रि ग्रिल तोड़कर फरार होने में कामयाब हो गया है जिससे पुलिस के हाथ-पांव फूल गए हैं और उसे खोज निकालने के लिए पैंतरे आजमाए जा रहे हैं लेकिन तस्कर का देर शाम तक कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है।

मध्यरात्रि करीब 12 बजे आरोपी के पुलिस हिरासत से फरार हो जाने के बाद ढली पुलिस थाना में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस ने तुरंत नाकाबंदी की और सभी तंत्र उसकी खोजबीन में लगा दिए हैं। आरोपी को पकड़ने के लिए शिमला पुलिस की चार टीमें गठित की गई हैं। जगह-जगह पर नाकाबंदी की गई है। शहर व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी को धर दबोचा जा सके और पुलिस अपनी जान बचा सके।

15 ग्राम चिट्टे के साथ किया था गिरफ्तार

इस अंतर्राज्यीय ड्रग पैडलर को पुलिस ने गोपनीय सूचना के आधार पर कमला निवास डेविल कालोनी भट्टाकुफर में चिट्टा बेचते हुए धर दबोचा था। आरोपी की पहचान आकाश माथुर (23) पुत्र रोहन सिंह निवासी ए-60, पर्यावरण काम्पलैक्स सहदुल अजियाब दक्षिणी दिल्ली के रूप में हुई थी और आरोपी को अदालत में पेश कर इसका पुलिस रिमांड लिया गया था। इसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर इसके बैकवर्ड व फॉरवर्ड लिंक खंगाले ही जा रहे थे कि आरोपी ने ग्रिल तोड़कर भागने में कामयाबी हासिल कर ली और पुलिस देखती ही रह गई। घटना के समय ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आ रही है क्योंकि आरोपी सुगमता से हवालात की ग्रिल तोड़कर भाग गया तथा पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लग पाई। इसमें पुलिस कर्मियों की लचर कार्यशैली के चलते उन पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

किन्नौर के पूह में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, चालक सहित 4 घायल, घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर ने किया Airlift, पढ़ें पूरी खबर..