हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Sunday | September 08, 2024
संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..       दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल : 7 सितंबर 2024; आज श्री गणेश इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश, धन-धान्य से भर जाएगी झोली, जानें आपकी किस्मत में क्या है ?       हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..       हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..       शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

परिवहन निगम में 357 कंडक्टरों को जल्द मिलेगी नियुक्ति: मुकेश अग्निहोत्री

July 19, 2024 06:21 PM

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आज यहां हिमाचल पथ परिवहन निगम निदेशक मंडल की बैठक में निगम के खर्चे घटाने और राजस्व बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि परिहवन निगम में कंडक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और 357 चयनित उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में निगम के दैनिक वेतन भोगियों का दैनिक वेतन 375 रुपये से बढ़ाकर 400 रूपये करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम अपनी स्थापना के 50 वर्ष मनाने जा रहा है। यह बहुत गर्व की बात है कि निगम की बसें प्रदेश के लाखों लोगों को रात-दिन सेवाएं प्रदान कर रही है। हर दिन लगभग पांच लाख लोग परिवहन निगम की सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन निगम अपने लोगों ”सजग साधना सविनय सेवा’’ के साथ तत्परता से अपना काम कर रहा है। उन्होनें कहा कि परिवहन निगम अपने कर्मचारियों को वेतन व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और पिछले लगभग पांच महीनों से समय पर वेतन दिया जा रहा है।

अग्निहोत्री ने कहा कि निगम के बेड़े में नई 297 इलैक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर अपने अंतिम चरण पर है। इसके अलावा, 24 पुरानी वोल्वो बसों को नई बसों से बदला जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम की बसों के किराये में छूट की योजनाएं पूर्ववत् जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कुछ रूटों पर बड़ी बसों के स्थान पर टैंपो ट्रैवलर चलाए जाएंगे कि भविष्य में 100 टैंपो ट्रैवलर और 250 डीजल बसें खरीदी जाएंगी।

उन्होंने परिवहन निगम को मिल रहे अनुदान के लिए राज्य सरकार का अभार व्यक्त किया। निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बैठक का संचालन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में निगम की कार्यप्रणाली में और सुधार लाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के साथ-साथ निगम की आय में भी वृद्धि की जा सके।

निदेशक मंडल के गैर-सरकारी सदस्य रंजीत सिंह राणा, राम गोपाल शर्मा, मोहिंद्र संधु, प्रदीप सूर्या, निशांत ठाकुर और मनमोहन कटोच, प्रबंध निदेशक डी.सी. नेगी, विशेष सचिव वित्त विनय कुमार बैठक में उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

किन्नौर के पूह में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, चालक सहित 4 घायल, घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर ने किया Airlift, पढ़ें पूरी खबर..