हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Sunday | September 08, 2024
संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..       दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल : 7 सितंबर 2024; आज श्री गणेश इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश, धन-धान्य से भर जाएगी झोली, जानें आपकी किस्मत में क्या है ?       हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..       हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..       हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..       शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं, भाजपा पर साधा निशाना, बोले - जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को नकारा, पढ़ें पूरी खबर..

July 22, 2024 04:00 PM

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज हिमाचल प्रदेश विधानसभा में नवनिर्वाचित विधायकों कमलेश ठाकुर, हरदीप सिंह बावा और आशीष शर्मा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित विधायकों को शुभकामनाएं दीं। नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, मंत्रीगण और विधायकगण भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

इसके उपरांत मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने खरीद-फरोख्त की राजनीति को सिरे से नकार दिया है। भाजपा ने लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई सरकार को गिराने का षड़यंत्र रचा जिसके फलस्वरूप प्रदेश में विधानसभा उप-चुनावांे की स्थिति उत्पन्न हुई। कांग्रेस पार्टी ने जनता के सामने भाजपा के षड़यंत्र का पर्दाफाश किया जिसके कारण कांग्रेस पार्टी को जनादेश मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों का संख्या बल एक बार फिर 40 हो गया है। भाजपा के षड़यंत्र के कारण प्रदेश में चार माह तक विकासात्मक कार्य बाधित हुए। उन्होंने भाजपा के नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें नकारात्मक राजनीति त्यागकर प्रदेश का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार को सहयोग देना चाहिए। भाजपा नेताओं को प्रदेश और यहां के लोगों के हितों के लिए केंद्रीय सरकार की परियोजनाओं में अड़ंगे नहीं डालने चाहिए।

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साल प्राकृतिक आपदा के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया। वर्तमान प्रदेश सरकार ने सरकारी क्षेत्र में 28 हजार नौकरी के अवसर सृजित किए हैं जबकि पिछली भाजपा सरकार ने 5 वर्षों के कार्यकाल के दौरान केवल 20 हजार नौकरियां सृजित की थीं जिनमें से अधिकतर मामले कानूनी दाव-पेच में फंस गए थे।

मुख्यमंत्री ने पिछली भाजपा सरकार द्वारा अत्याधिक ऋण लेने की आलोचना करते हुुए कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के विकास कार्यों में निवेश करने की बजाय ऋण लेने का कार्य किया। वर्तमान प्रदेश सरकार विरासत में मिली देनदारियों को पूरा करने के लिए ऋण ले रही है। उन्होंने कहा कि गत एक वर्ष के दौरान प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों के फलस्वरूप राज्य की आर्थिक स्थिति में 20 प्रतिशत सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार प्रदेश और प्रदेश के लोगों के हितों के लिए निरन्तर कार्य कर रही है और हिमाचल को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

संजौली मस्जिद केस : जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई, जानें आज अदालत में क्या-क्या हुआ, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में गणेश महोत्सव का आगाज, धूमधाम के साथ मनाया जा रहा श्री गणेश महोत्सव, निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में 125 यूनिट फ्री बिजली नही होगी बंद, अब गरीब परिवारों को मिलेगी 300 यूनिट फ्री बिजली, आर्थिक संकट के बीच CM सुक्खू का बड़ा एलान, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा : HRTC बस हादसे का शिकार, एक के युवक की मौत, 16 सवार घायल, बस में 41 लोग सवार थे सवार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में आप भी कर पाएंगे भांग खेती, विधानसभा में सरकारी संकल्प पारित, अब बनेगी SOP, सरकार देगी भांग की खेती की इजाजत, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला में 21 सिंतबर से होगा कांगड़ा वैली कार्निवल का भव्य आगाज, सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी आयोजित, हस्तकला शिल्प का बाजार भी सजेगा, पढ़ें विस्तार से..

हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र एक दिन और बढ़ा, अब मानसून सत्र इस दिन को होगा संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..

हमारा देश विश्व का सबसे बड़ा लोकतन्त्र, सत्र देखने आए बच्चों से संवाद के दौरान बोले विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, पढ़ें पूरी खबर विस्तार से..

शिमला में सुखविंदर सरकार के खिलाफ जल रक्षकों का हल्ला बोल, विधानसभा की और बढ़ रहे जलरक्षकों को पुलिस ने रोका, पुलिस के साथ हुई झड़प, सरकार को दी ये चेतावनी, पढ़ें पूरी खबर..

किन्नौर के पूह में दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी पिकअप, 3 महिलाओं की मौत, चालक सहित 4 घायल, घायलों को सेना के हेलीकॉप्टर ने किया Airlift, पढ़ें पूरी खबर..