मतलावग में बाबा अर्जुन गिरी की 108 दिवसीय तपस्या के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस ज्ञानयज्ञ जारी, आचार्य सुनील भारद्वाज बरसा रहे अमृतवाणी - पढ़ें पूरी खबर..       सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"       आज शुक्रवार 20 नवम्बर 2026 को सोने-चांदी के रेट : सोने की कीमतों में दर्ज की गई हल्की नरमी, जानें शिमला, दिल्ली और मुंबई समेत देश के प्रमुख शहरों में क्या हैं आज के ताज़ा भाव       भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया, जीत के साथ अभियान शुरू        भारतीय महिला हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-1 से हराया, एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में दमदार प्रदर्शन       आज का पंचांग, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को देवउठनी एकादशी और उत्तराभाद्रपद नक्षत्र का पावन संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय       आज का राशिफल, 20 नवंबर 2026: शुक्रवार को इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत हाल       भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबला, पहले दिन न्यूजीलैंड ने बनाए 243 रन, पांच विकेट गिरे       आज से भीष्म पंचक का आरंभ, देवउठनी एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व       हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

दर्दनाक हादसा, कुएं में डूबे पति-पत्नी, दोनों की मौत, हर कोई इस घटना के बारे में सुनकर गमगीन, सरकाघाट में मातम, पढ़ें पूरी ख़बर..

September 25, 2024 08:31 PM
संजीव कुमार व नीलम कुमारी, मृतक दंपती ( File Photo)

शिमला: (HD News); मंडी जिला के उपमंडल सरकाघाट की रखोह पंचायत के कलोट गांव में एक दंपित की कुएं में डूबकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार (45) पुत्र नानक चंद अपनी पत्नी नीलम कुमारी (40) और माता लीला देवी (75) के साथ घर से करीब 100 मीटर दूर 35 फुट गहरे कुएं से पानी भरने गया था। जब वह पानी भरने लगा तो अचानक उसका पांव फिसल गया और वह कुएं में डूब गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी पत्नी उसे देखने गई।

जब वह कुएं के अंदर गई तो देखा कि संजीव कुमार कुएं में डूब गया था। नीलम कुमारी उसे पानी से बाहर निकालने लगी तो उसका भी पांव फिसल गया और वह भी कुएं में डूब गई। जब वे दोनों वापस नहीं आए तो उनकी माता लीला देवी उन्हें देखने गई। जब वह कुएं के पास पहुंची तो देखा कि उसका बेटा और बहू दोनों कुएं में डूब गए थे। लीला देवी ने शोर मचाकर गांव वालों को इकट्ठा किया और उन्होंने दोनों को कुएं से बाहर निकाला।

इसके बाद पुलिस को घटना बारे सूचित किया। पुलिस सूचना मिलते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार संजीव कुमार वार्ड पंच और उसकी पत्नी नीलम कुमारी आशा वर्कर थी। डीएसपी संजीव गौतम ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घर में रह गया नौजवान बेटा और बूढ़ी मां

मृतक संजीव कुमार रखोह पंचायत का वार्ड पंच था और उसकी पत्नी नीलम कुमार आशा वर्कर थी। इनका एक 21 वर्षीय बेटा है, जो एम फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। इसके अलावा घर पर 72 वर्षीय बुजुर्ग मां है। अब इस परिवार में सिर्फ बुजुर्ग मां और नौजवान बेटा ही शेष रह गए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। हर कोई इस घटना के बारे में सुनकर गमगीन है, क्योंकि किसी ने भी ये कभी नहीं सोचा था कि गांव में घर के पास जो कुआं पानी के रूप में जिंदगी की डोर को आगे बढ़ा रहा है, एक दिन वहीं कुआं मौत का कुआं बनकर जीवन की डोर को तोड़ देगा।

ग्रामीणों का कहना है कि कुआं बहुत गहरा है और पानी भी कम ही था। कुएं में आक्सीजन की कमी रहती है। एसएचओ सरकाघाट रजनीश ठाकुर ने बताया कि मौत के कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

सदन में आर-पार के मूड में डॉ. जनकराज, सुक्खू सरकार को सीधा अल्टीमेटम— "आरोप साबित करो तो दूंगा इस्तीफा, वरना गद्दी छोड़ें सीएम और कैबिनेट!"

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला चर्चा में, हिमाचल की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का उत्सव

हिमाचल में सरकारी नौकरियों के हजारों पद खाली, विधानसभा में सामने आए आंकड़े -पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा में भ्रष्टाचार पर घमासान, सुक्खू सरकार और भाजपा आमने-सामने

शिमला के 'लंगर मैन' के आगे झुके सदी के महानायक! KBC में अमिताभ बच्चन ने जोड़े हाथ, बोले- मैं आपका आशीर्वाद लेने आया हूं - देखें पूरी खबर..

राष्ट्रीय प्रेस दिवस विशेष: जब खबरों पर पहरा और कलम पर दबाव हो, तब कौन उठाएगा जनता की आवाज? लोकतंत्र की ढाल है निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता

कैंसर दवाओं के दाम घटाने पर शांता कुमार ने केंद्र को दी बधाई, साथ ही पूछा— अब तक हो रही 3,000 करोड़ की वसूली का जिम्मेदार कौन?

सरबजीत बॉबी के आरोपों पर डॉ. ब्रिज शर्मा का करारा पलटवार, बोले— 'तथ्यों से परे हैं आरोप, समाजसेवा की आड़ में डॉक्टरों का मनोबल न तोड़ें' - पढ़ें विस्तार से..

तपोवन में सियासी घमासान की बिसात तैयार: 413 तीखे सवालों से घेरेगा विपक्ष, तो सुक्खू सरकार के तरकश में भी हैं बड़े 'मास्टरस्ट्रोक'!

शिमला के भट्टाकुफर मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा: सड़क पार कर रही 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला को ट्रक ने रौंदा, मौत