फिर दिखा तेज रफ्तार का कहर, चंडीगढ़ नंबर की कार ने 6 लोगों को कुचला, 4 की मौके पर मौत, 2 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला : लाइट जलाते ही गैस सिलेंडर फटा, 2 युवक गंभीर रूप से घायल, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 13 मार्च 2025; होलिका दहन पर बना दुर्लभ संयोग, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, पढ़ें आज का राशिफल       हिमाचल: पटवारी कानूनगो की हड़ताल खत्म, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के साथ बैठक सफल, स्टेट कैडर रहेगा लागू, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधान सभा बजट सत्र 2025: बजट सत्र के लिए जारी कैलेण्डर में आंशिक परिवर्तन, कार्य सलाहकार समिति की सिफारिश पर 15 मार्च को नहीं होगी बैठक, 17 मार्च को 11:00 बजे पेश होगा बजट : कुलदीप पठानियां       हिमाचल विधानसभा बजट सत्र 2025: तारा हॉल स्कूल की छात्राओं ने देखी विधानसभा की कार्यवाही, विधान सभा अध्यक्ष ने छात्राओं से किया संवाद, बोले-भारत की संसदीय प्रणाली मजबूत, हमारा देश भी महान, पढ़ें पूरी खबर       शिंगला में आग की भेंट चढ़ी HRTC की बस, चालक की सूझबूझ से बची यात्रियों की जान, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में नई आबकारी नीति को कैबिनेट की मंजूरी, 2850 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य, बीपीएल सूची में शामिल करने के लिए किए हैं कई प्रावधान, पढ़ें मंत्रिमंडल अहम फैसले..       आज का राशिफ़ल: 12 मार्च 2025; मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव के योग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल       'सुक्खू सरकार मक्की का आटा खरीदने के लिए आम जनता को कर रही मजबूर, न लेने पर नहीं दिया जा रहा सस्ता राशन' : जयराम ठाकुर      

पंचांग

आज का पंचांग: 23 नवम्बर 2024; जानिए शनिवार का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

November 23, 2024 12:00 AM

हिन्दू पंचांग पाँच अंगो के मिलने से बनता है, ये पाँच अंग इस प्रकार हैं..

1:- तिथि (Tithi)

2:- वार (Day)

3:- नक्षत्र (Nakshatra)

4:- योग (Yog)

5:- करण (Karan)

तिथि

हिन्दू काल गणना के अनुसार 'चन्द्र रेखांक' को 'सूर्य रेखांक' से 12 अंश ऊपर जाने के लिए जो समय लगता है, वह तिथि कहलाती है। एक माह में तीस तिथियां होती हैं और ये तिथियां दो पक्षों में विभाजित होती हैं। शुक्ल पक्ष की आखिरी तिथि को पूर्णिमा और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है।

तिथि के नाम- प्रतिपदा, द्वितीया, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी, अमावस्या/पूर्णिमा।

नक्षत्र: आकाश मंडल में एक तारा समूह को नक्षत्र कहा जाता है। इसमें 27 नक्षत्र होते हैं और नौ ग्रहों को इन नक्षत्रों का स्वामित्व प्राप्त है। 27 नक्षत्रों के नाम- अश्विन नक्षत्र, भरणी नक्षत्र, कृत्तिका नक्षत्र, रोहिणी नक्षत्र, मृगशिरा नक्षत्र, आर्द्रा नक्षत्र, पुनर्वसु नक्षत्र, पुष्य नक्षत्र, आश्लेषा नक्षत्र, मघा नक्षत्र, पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हस्त नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र, अनुराधा नक्षत्र, ज्येष्ठा नक्षत्र, मूल नक्षत्र, पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र, उत्तराषाढ़ा नक्षत्र, श्रवण नक्षत्र, घनिष्ठा नक्षत्र, शतभिषा नक्षत्र, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र, उत्तराभाद्रपद नक्षत्र, रेवती नक्षत्र।

वार: वार का आशय दिन से है। एक सप्ताह में सात वार होते हैं। ये सात वार ग्रहों के नाम से रखे गए हैं - सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार। 

योग: नक्षत्र की भांति योग भी 27 प्रकार के होते हैं। सूर्य-चंद्र की विशेष दूरियों की स्थितियों को योग कहा जाता है। दूरियों के आधार पर बनने वाले 27 योगों के नाम - विष्कुम्भ, प्रीति, आयुष्मान, सौभाग्य, शोभन, अतिगण्ड, सुकर्मा, धृति, शूल, गण्ड, वृद्धि, ध्रुव, व्याघात, हर्षण, वज्र, सिद्धि, व्यातीपात, वरीयान, परिघ, शिव, सिद्ध, साध्य, शुभ, शुक्ल, ब्रह्म, इन्द्र और वैधृति।

करण: एक तिथि में दो करण होते हैं। एक तिथि के पूर्वार्ध में और एक तिथि के उत्तरार्ध में। ऐसे कुल 11 करण होते हैं जिनके नाम इस प्रकार हैं - बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज, विष्टि, शकुनि, चतुष्पाद, नाग और किस्तुघ्न। विष्टि करण को भद्रा कहते हैं और भद्रा में शुभ कार्य वर्जित माने गए हैं।

पंचांग (panchang) का पठन एवं श्रवण अति शुभ माना जाता है इसीलिए भगवान श्रीराम भी पंचाग (panchang) का श्रवण करते थे।

जानिए शनिवार का पंचांग

 * शास्त्रों के अनुसार तिथि के पठन और श्रवण से माँ लक्ष्मी की कृपा मिलती है।

* वार के पठन और श्रवण से आयु में वृद्धि होती है।

* नक्षत्र के पठन और श्रवण से पापो का नाश होता है

* योग के पठन और श्रवण से प्रियजनों का प्रेम मिलता है। उनसे वियोग नहीं होता है ।

* करण के पठन श्रवण से सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति होती है ।

शनि देव जी का तांत्रिक मंत्र – ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।

आज का दिन मंगलमय हो ।।

दिन (वार) -शनिवार के दिन क्षौरकर्म अर्थात बाल, दाढ़ी काटने या कटाने से आयु का नाश होता है । अत: शनिवार को बाल और दाढ़ी दोनों को ही नहीं कटवाना चाहिए।

शनिवार के दिन प्रात: पीपल के पेड़ में दूध मिश्रित मीठे जल का अर्ध्य देने और सांय पीपल के नीचे तेल का दीपक जलाने से कुंडली की समस्त ग्रह बाधाओं का निवारण होता है ।

शनिवार के दिन पीपल के नीचे हनुमान चालीसा पड़ने और गायत्री मन्त्र की àएक माला का जाप करने से किसी भी तरह का भय नहीं रहता है, समस्त बिग़डे कार्य भी बनने लगते है ।

शिवपुराण के अनुसार शनि देव पिप्लाद ऋषि का स्मरण करने वाले, उनके भक्तो को कभी भी पीड़ा नहीं देते है इसलिए जिन के ऊपर शनि की दशा चल रही हो उन्हें अवश्य ही ना केवल शनिवार को वरन नित्य पिप्लाद ऋषि का स्मरण करना चाहिए।

शनिवार के दिन पिप्पलाद श्लोक का या पिप्पलाद ऋषि जी के केवल इन तीन नामों (पिप्पलाद, गाधि, कौशिक) को जपने से शनि देव की कृपा मिलती है, शनि की पीड़ा निश्चय ही शान्त हो जाती है।

शनि देव के मन्त्र :-

ॐ शं शनैश्चराय नमः।

अथवा

ऊँ नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम्‌। छायामार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्‌।

पंचांग: 23 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शनिवार का दिन है। अष्टमी शनिवार शाम 7 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। 23 नवंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 42 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही शनिवार को शाम 7 बजकर 27 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 23 नवंबर  काल भैरवाष्टमी व्रत है। 

* विक्रम संवत् 2081,

* शक संवत – 1946,

* कलि संवत 5126,

* अयन – दक्षिणायन,

* ऋतु – शरद ऋतु,

* मास – मार्गशीर्ष माह,

* पक्ष – कृष्ण पक्ष,

*चंद्र बल – वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन,

आज का शुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2024 :

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 3 मिनट से 5 बजकर 57 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 41 मिनट से से 12 बजकर 35 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 49 मिनट तक। अमृत काल सुबह 8 बजकर 9 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 23 नवंबर 2024 :

राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 50 मिनट से 7 बजकर 33 मिनट तक। इसके बाद 7 बजकर 33 मिनट से 8 बजकर 15 मिनट तक।

आज का उपाय : आज किसी जरुरमंद को चप्पल या गरम कपड़े दान करें।

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:49 am 
  • सूर्यास्त- शाम 5:24 pm

 

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज का पंचांग: 08 मार्च 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 7 मार्च 2025 : आज से होलाष्टक प्रारंभ, जानें मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 06 मार्च 2025; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज का पंचांग: 04 मार्च 2025 : कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग, 2 मार्च 2025 : आज फाल्गुन तृतीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग: 01 मार्च 2025; कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग: 28 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग: 27 फरवरी 2025; कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग: 25 फरवरी 2025: कोई भी कार्य करने से पहले जानें आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त और अशुभ समय

आज का पंचांग: 23 फरवरी 2025 : आज फाल्गुन कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय