राशिफ़ल: 11 मार्च दिन मंगलवार का दिन मेष, वृषभ और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा। चंद्रमा का संचार कर्क उपरांत सिंह राशि में होगा। चंद्रमा इस गोचर में आज आश्लेषा नक्षत्र से संचार करेंगे और वसुमति योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज सूर्य वेशी नामक योग भी बना रहे हैं। ऐसे में आज सूर्य और चंद्रमा के शुभ प्रभाव से मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल।
!!🍒!! राशिफल !!🍒!!
☀️ मेष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। आपको धन संचय करने की योजनाओं पर ध्यान देना होगा। संतान को किसी नये कोर्स की तैयारी के लिए मेहनत अधिक करनी होगी। आपका कोई संपत्ति से संबंधित वाद-विवाद गति पकड़ेगा। आपको किसी से कोई वादा धन को लेकर नहीं करना है। शुभ अंक - 9 और शुभ रंग - गुलाबी है।
☀️ वृष राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को कोई उपहार मिल सकता है। आपको यदि किसी काम को लेकर कुछ चिंता थी, तो वह भी दूर होंगी। राजनीति में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आप अपने शत्रुओं पर भी अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से विजय प्राप्त कर सकेंगे। आपके घर किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। शुभ अंक - 8 और शुभ रंग - लाल है।

☀️ मिथुन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। आपके मन में खुशियां रहेंगी। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होगी। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। आपके भाई या बहन के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। संतान को तरक्की करते देख आपका मन खुश रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नये मेहमान की दस्तक हो सकती है। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - पीला है।
☀️ कर्क राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की रुचि भगवान की भक्ति में खूब लगेगी। आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामो में कुछ गड़बड़ी कर सकते हैं। आपको किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर अपने पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे। जो लोग नौकरी तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। शुभ अंक - 1 और शुभ रंग - गोल्डन है।
☀️ सिंह राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों के कामो में यदि कुछ रुकावटें आ रहीं थीं, तो वह भी दूर होंगी। आप किसी बचत की योजना में ध्यान लगा सकते हैं। व्यवसाय में आपको कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। परिवार के सदस्य किसी मांगलिक उत्सव में जाने की तैयारी करेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा करने के लिए आप मेहनत अधिक करेंगे। आपको अपनी इन्कम के सोर्स को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक - 7 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ कन्या राशि :- आज के दिन इस राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आपको किसी मान सम्मान के मिलने से आपका मन खुश रहेगा। मित्रों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको किसी काम को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना पड़ें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लायेगी। शुभ अंक - 4 और शुभ रंग - नीला है।

☀️ तुला राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों की कोई मन की इच्छा पूरी होगी। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। विद्यार्थियों ने पढ़ाई लिखाई में लापरवाही दिखायी, तो आपकी कुछ समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपके कुछ खर्च बेतहाशा बढ़ेंगी। जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने से आपका मन खुश रहेगा। आपको अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों में ध्यान बिल्कुल नहीं रखते हैं। शुभ अंक - 2 और शुभ रंग - बैंगनी है।
☀️ वृश्चिक राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन मिला-जुला रहने वाला है। आप अपने कामों में कोई परिवर्तन कर सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपके मान सम्मान में वृद्धि होने से खुशी होगी। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आपको अपनी इन्कम के सोर्स पर पूरा ध्यान देना होगा। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - पीला है।

☀️ धनु राशि :- आज इस कल राशि के जातकों के लिए दिन कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आप जीवनसाथी के लिए किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत करा सकते हैं। आपको कोई काम हाथ लगने से आपकी व्याग्रता बढ़ेगी। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। शुभ अंक - 3 और शुभ रंग - आसमानी है।
☀️ मकर राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन सुख सुविधाओं पर ध्यान देने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी नये वाहन की आप खरीदारी कर सकते हैं। आपको बिजनेस में भी बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। शुभ अंक - 6 और शुभ रंग - सफेद है।
☀️ कुंभ राशि :- आज इस राशि के जातकों के लिए दिन बुद्धि व विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी। घर परिवार में माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपका कुछ नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे। कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है। आपकी संतान आपके लिए कोई पुरस्कार लेकर आएगी। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। शुभ अंक - 5 और शुभ रंग - हरा है।
☀️ मीन राशि :- आज के दिन इस राशि के जातकों को परिवार के सदस्यों की समस्याओं को अहमियत देनी होगी, तभी आप उन्हे दूर कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी अपने बॉस से अच्छी पटेगी। बिजनेस को लेकर भी आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़े लोगों की साख चारों और फैलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देंगे। शुभ अंक - 2

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों / ज्योतिषियों / पंचांग / प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं /धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।