विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 11 मार्च 2025 : मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए आज वसुमति योग बना रहा लाभ का संयोग, जानें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       अर्की की प्रगति ठाकुर बनी सेना में अधिकारी, पासिंग आउट परेड में मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी का माहौल, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में गनर्वर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- मेरी सरकार ने 6 गारंटी पूरी की, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की, कल से होगी अभिभाषण पर चर्चा, पढ़ें पूरी खनर..       सीएम सुखविंदर सिंह बोले भाजपा की कथनी करनी में अंतर, पांच गुटों में बंटी है भाजपा, सदन के अंदर बैठे विपक्ष, सदन की कार्यवाई बढ़ाने में नही कोई दिक्कत, पढ़ें पूरी खबर..       नवरात्र से पहले शक्तिपीठों में बढ़ने लगे श्रद्धालु, शक्तिपीठों में सुबह से लंबी कतारें लगनी शुरू, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, विपक्ष के विधायक सरकार की व्यवस्था पर उठाएंगे सवाल, 50 से ज्यादा प्रश्न नशे से संबंधित, चिट्टे से तपेगा सदन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 10 मार्च 2025; इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, पढ़िए सभी मेष से लेकर मीन तक अभी 12 राशियों का राशिफल..       हिमाचल: शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित, 28 मार्च तक टली प्रक्रिया; जानें वजह      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र कल से होगा शुरू, सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन हुई आज सर्वदलीय बैठक: पठानियां

March 09, 2025 03:50 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। सत्र से पहले रविवार को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और चीफ व्हिप सुखराम चौधरी समेत सभी दलों के नेता मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: सर्वदलीय बैठक सम्पन्न होने के उपरान्त डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने कहा कि सर्वदलीय बैठक जिसमें सिर्फ दो ही दल हैं की बैठक आज सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में संसदीय कार्य मंत्री हि0प्र0, हर्षवर्धन चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर, उप-मुख्य सचेतक हि0प्र0 सरकार, केवल सिंह पठानियां तथा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक, सुख राम चौधरी भी उपस्थित थे। पठानियां ने कहा कि बैठक में सत्र के कैलेण्डर पर चर्चा की गई तथा किस दिन कौन सा कार्य प्रस्तावित पर अपनी- अपनी राय रखी गई।

पठानियां ने कहा कि 14 मार्च को होली का अवकाश है तथा 15 मार्च को शनिवार के दिन भी सदन की कार्यवाही होनी है क्या उस दिन बैठक रखी जाए या नहीं इस पर दोनों दल अपने- अपने सदस्यों के साथ विधायक दल की बैठक में राय बनाएँगे तथा कार्य सलाहकार समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।

पठानियां ने कहा कि वह संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, उप-मुख्य सचेतक तथा भाजपा विधायक दल के मुख्य सचेतक के आभारी हैं जिन्होने बैठक में आ कर बजट सत्र के कैलेण्डर पर रूचि लेकर सिलसिलेवार चर्चा की तथा सत्र अविलम्ब चले पर भी संवाद किया।

बैठक के दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने दोनों दलों के माननीय सदस्यों से सत्र संचालन में रचनात्मक सहयोग देने की अपील की है तथा सदन के समय का जनहित से जुड़े विषयों को उठाने, चर्चा करने तथा उस पर सही निर्णय पाने का आग्रह किया है।

पठानियां ने कहा कि वह सभी सदस्यों को सार्थक चर्चा के लिए भरपूर समय देंगे तथा प्रतिपक्ष अपनी जिम्मेवारी निभाते हुए सत्तापक्ष से जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रश्न पूछें और सरकार का भी यह दायित्व है कि वह प्रतिपक्ष द्वारा पूछे गए प्रश्नों तथा सूचनाओं का समयवद्व तथा तथ्यपूर्ण जवाब दें।

वहीं बजट सोमवार को दो बजे प्रस्तुत करने के सवाल पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि इसको लेकर चर्चा हुई है। पहले 11 बजे पेश होता था, लेकिन इसे लेकर कोई फैसला फिलहाल नहीं हुआ है।

इसके अलावा हर्ष वर्धन चौहान ने विपक्ष के बजट सत्र को छोटा करने वाले सवाल पर कहा कि पहले भी इतनी ही सिटिंग बजट सत्र में होती थी और विधानसभा अध्यक्ष ने भी विस्तृत जवाब में विपक्ष को बताया है कि पहले कितनी कितनी बैठकें हुई है। चौहान ने कहा कि सभी को पूरा समय दिया जाएगा और सरकार मजबूती से विपक्ष के सवालों के जवाब देंगा।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की की प्रगति ठाकुर बनी सेना में अधिकारी, पासिंग आउट परेड में मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी का माहौल, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में गनर्वर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- मेरी सरकार ने 6 गारंटी पूरी की, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की, कल से होगी अभिभाषण पर चर्चा, पढ़ें पूरी खनर..

सीएम सुखविंदर सिंह बोले भाजपा की कथनी करनी में अंतर, पांच गुटों में बंटी है भाजपा, सदन के अंदर बैठे विपक्ष, सदन की कार्यवाई बढ़ाने में नही कोई दिक्कत, पढ़ें पूरी खबर..

नवरात्र से पहले शक्तिपीठों में बढ़ने लगे श्रद्धालु, शक्तिपीठों में सुबह से लंबी कतारें लगनी शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, विपक्ष के विधायक सरकार की व्यवस्था पर उठाएंगे सवाल, 50 से ज्यादा प्रश्न नशे से संबंधित, चिट्टे से तपेगा सदन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित, 28 मार्च तक टली प्रक्रिया; जानें वजह

दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल, पढ़ें पूरी खबर..

विधान सभा पहुँचे उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, कुलदीप पठानियां ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, पढ़ें पूरी खबर..