विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 11 मार्च 2025 : मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए आज वसुमति योग बना रहा लाभ का संयोग, जानें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       अर्की की प्रगति ठाकुर बनी सेना में अधिकारी, पासिंग आउट परेड में मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी का माहौल, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में गनर्वर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- मेरी सरकार ने 6 गारंटी पूरी की, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की, कल से होगी अभिभाषण पर चर्चा, पढ़ें पूरी खनर..       सीएम सुखविंदर सिंह बोले भाजपा की कथनी करनी में अंतर, पांच गुटों में बंटी है भाजपा, सदन के अंदर बैठे विपक्ष, सदन की कार्यवाई बढ़ाने में नही कोई दिक्कत, पढ़ें पूरी खबर..       नवरात्र से पहले शक्तिपीठों में बढ़ने लगे श्रद्धालु, शक्तिपीठों में सुबह से लंबी कतारें लगनी शुरू, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, विपक्ष के विधायक सरकार की व्यवस्था पर उठाएंगे सवाल, 50 से ज्यादा प्रश्न नशे से संबंधित, चिट्टे से तपेगा सदन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 10 मार्च 2025; इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, पढ़िए सभी मेष से लेकर मीन तक अभी 12 राशियों का राशिफल..       हिमाचल: शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित, 28 मार्च तक टली प्रक्रिया; जानें वजह      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में गनर्वर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- मेरी सरकार ने 6 गारंटी पूरी की, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की, कल से होगी अभिभाषण पर चर्चा, पढ़ें पूरी खनर..

March 10, 2025 06:44 PM
वर्तमान सरकार के तीसरे बजट सत्र के प्रथम दिन विधानसभा सदस्यों को सम्बोधित करने विधान सभा सचिवालय पहुँचे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की अगवानी करते मुख्यमंत्री हि०प्र०ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू तथा विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां।

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले दिन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। इस दौरान गवर्नर ने कांग्रेस सरकार की दो साल की उपलब्धियां को गिनाया और कहा कि सरकार ने अब तक 6 गारंटियों को पूरा कर दिया है।

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार का दो साल का व्यवस्था परिवर्तन का कार्यकाल अच्छा रहा है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 2024 में 351 आवास बनाने को स्वीकृति प्रदान की गई। राज्य सरकार ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल की। बेघर लोगों को आवास उपलब्ध कराए जा रहे है।

बजट सत्र के प्रथम दिन सदन में मौजूद चौदहवीं विधान सभा के माननीय सदस्यों को सम्बोधित करने सदन की ओर प्रोसैशन (Precession) में जाते राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविन्दर सिंह सुक्खू, विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां, संसदीय कार्यमंत्री हर्ष वर्धन चौहान, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सैना, राज्यपाल महोदय के सचिव सी०पी० वर्मा तथा विधान सभा सचिव यशपाल शर्मा।

उन्होंने कहा, प्रदेश में निराश्रित बच्चों की उचित देखभाल एवं शिक्षा के लिए कानून बनाया गया। सरकार ने मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू कर उन्हें ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा: गवर्नर

राज्यपाल ने कहा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मौजूदा वित्त वर्ष में सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों के मानदेय को बढ़ाया है। कमजोर वर्गों के लिए सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के कल्याण के लिए दृढ़संकल्प है।

खिलाड़ियों की बढ़ाई डाइट मनी: शुक्ल

गवर्नर ने कहा, राज्य सरकार ने खिलाड़ियों के लिए डाइट मनी में बढ़ोतरी करने के अलावा अन्य सुविधाओं में भी वृद्धि की है। सरकार ने प्रदेश में कौशल विकास भत्ता के तहत 68, 786 लोगों को 33.16 करोड़ रुपए जारी किए। 23579 बेरोजगार लाभार्थियों को बेरोजगारी भत्ता दिया गया।

नशा तस्करों की 11 करोड़ की संपत्ति जब्त

नशे के दलदल से युवाओं को बचाने के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। 11 करोड़ रुपए की ऐसी अचल संपत्ति को जब्त किया गया, जिसे नशे की तस्करी से कमाया गया है।

सिरमौर में बन रहा राज्य स्तरीय नशामुक्ति केंद्र

राज्यपाल ने कहा, सिरमौर में राज्य स्तरीय नशामुक्ति केंद्र विकसित किया जा रहा है। महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी सरकार का खास ध्यान है। राज्य सरकार ने बेटियों को अलग पारिवारिक इकाई मानते हुए उन्हें बेटों के बराबर अधिकार देने का कानून बनाया है।

आपदा प्रभावितों को विशेष राहत पैकेज दिया

राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल में मानसून के दौरान आई आपदा से प्रभावितों सभी परिवारों की सरकार ने मदद दी है। समेज खड्ड में आपदा के बाद बीते वित्त वर्ष की तर्ज पर इस बार भी आपदा राहत पैकेज दिया। तांदी गांव में भयंकर अग्निकांड से घरों से विहीन होने वाले लोगों को भी विशेष राहत दी है।

कल से अभिभाषण पर चर्चा

कल से राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा शुरू होगी, जो कि 13 मार्च तक चलेगी। मुख्यमंत्री सुक्खू 17 मार्च को अपना और सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगे। इसके बाद तीन दिन बजट पर चर्चा चलेगी। इस बार का बजट सत्र 28 मार्च तक चलेगा। इस बार कुल 16 बैठकें होंगी। बजट सत्र में 22 और 27 मार्च को प्राइवेट मेंबर-डे होगा। इस दिन सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक अपने क्षेत्र से जुड़े मुद्दे सदन में उठा सकेंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की की प्रगति ठाकुर बनी सेना में अधिकारी, पासिंग आउट परेड में मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी का माहौल, पढ़ें पूरी खबर.

सीएम सुखविंदर सिंह बोले भाजपा की कथनी करनी में अंतर, पांच गुटों में बंटी है भाजपा, सदन के अंदर बैठे विपक्ष, सदन की कार्यवाई बढ़ाने में नही कोई दिक्कत, पढ़ें पूरी खबर..

नवरात्र से पहले शक्तिपीठों में बढ़ने लगे श्रद्धालु, शक्तिपीठों में सुबह से लंबी कतारें लगनी शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, विपक्ष के विधायक सरकार की व्यवस्था पर उठाएंगे सवाल, 50 से ज्यादा प्रश्न नशे से संबंधित, चिट्टे से तपेगा सदन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित, 28 मार्च तक टली प्रक्रिया; जानें वजह

दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र कल से होगा शुरू, सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन हुई आज सर्वदलीय बैठक: पठानियां

विधान सभा पहुँचे उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना, कुलदीप पठानियां ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत, पढ़ें पूरी खबर..