आज का राशिफ़ल: 12 मार्च 2025; मेष, वृषभ और वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़े बदलाव के योग, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल       विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 11 मार्च 2025 : मेष, वृषभ और तुला राशि के लिए आज वसुमति योग बना रहा लाभ का संयोग, जानें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       अर्की की प्रगति ठाकुर बनी सेना में अधिकारी, पासिंग आउट परेड में मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी का माहौल, पढ़ें पूरी खबर.       हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में गनर्वर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- मेरी सरकार ने 6 गारंटी पूरी की, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की, कल से होगी अभिभाषण पर चर्चा, पढ़ें पूरी खनर..       सीएम सुखविंदर सिंह बोले भाजपा की कथनी करनी में अंतर, पांच गुटों में बंटी है भाजपा, सदन के अंदर बैठे विपक्ष, सदन की कार्यवाई बढ़ाने में नही कोई दिक्कत, पढ़ें पूरी खबर..       नवरात्र से पहले शक्तिपीठों में बढ़ने लगे श्रद्धालु, शक्तिपीठों में सुबह से लंबी कतारें लगनी शुरू, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, विपक्ष के विधायक सरकार की व्यवस्था पर उठाएंगे सवाल, 50 से ज्यादा प्रश्न नशे से संबंधित, चिट्टे से तपेगा सदन, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 10 मार्च 2025; इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, पढ़िए सभी मेष से लेकर मीन तक अभी 12 राशियों का राशिफल..      

हिमाचल | शिमला

विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..

March 11, 2025 05:30 PM
Om Prakash Thakur

विधानसभा में पूर्व PM मनमोहन सिंह और पूर्व MP किशन कपूर को दी गई श्रद्धांजलि, सीएम सुक्खू बोले- पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने आर्थिक सुधारों को लाकर अमूल्य सेवाएं दी, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन सदन की कार्यवाही पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और पूर्व सांसद किशन कपूर के निधन पर शोकोद्गार के साथ शुरू हुई। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 26 दिसम्बर, 2024 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। यह देश के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका जन्म 26 सितम्बर, 1932 को ब्रिटिश भारत के पंजाब (अब पाकिस्तान) में हुआ था। 1947 में विभाजन के बाद उनका परिवार अमृतसर आ गया। डॉ. मनमोहन सिंह ने पंजाब विश्वविद्यालय, कैम्ब्रिज और ऑक्सफोर्ड से शिक्षा प्राप्त की और अर्थशास्त्र के प्रोफैसर के रूप में कार्य किया। वे वित्त मंत्रालय के आर्थिक सलाहकार, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे।

1991 में वित्त मंत्री बनने के बाद उन्होंने देश में आर्थिक सुधारों की नींव रखी। वे 2004 से 2014 तक दो बार प्रधानमंत्री रहे और इस दौरान मनरेगा, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, आधार कार्ड, प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) और किसानों की ऋण माफी योजना जैसे ऐतिहासिक फैसले लिए। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश को भी कई सौगातें मिलीं, जिनमें अटल सुरंग, तीन मेडिकल कॉलेज, IIT मंडी, IIIT ऊना और केंद्रीय विश्वविद्यालय कांगड़ा शामिल हैं। उन्हें पद्म विभूषण, एडम स्मिथ अवॉर्ड, यूरोमनी अवॉर्ड जैसे कई प्रतिष्ठित सम्मान भी मिले।

मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद और मंत्री किशन कपूर के निधन पर भी गहरा शोक व्यक्त किया। किशन कपूर का 1 फरवरी, 2025 को 73 वर्ष की उम्र में निधन हुआ। उनका जन्म 11 जून 1951 को कांगड़ा के खनियारा गांव में हुआ था। वे 1990, 1993, 1998, 2007 और 2017 में विधायक चुने गए और परिवहन, उद्योग, खाद्य आपूर्ति जैसे अहम मंत्रालयों का कार्यभार संभाला। 2019 में वे कांगड़ा से लोकसभा सांसद बने। किशन कपूर ने अपने कार्यकाल में जनहित के कई फैसले लिए और समाज सेवा में सक्रिय रहे।

हिमाचल विधानसभा ने दोनों दिवंगत नेताओं के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह और किशन कपूर का जीवन देश और प्रदेश के लिए प्रेरणादायक रहा। हम उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखेंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

'सुक्खू सरकार मक्की का आटा खरीदने के लिए आम जनता को कर रही मजबूर, न लेने पर नहीं दिया जा रहा सस्ता राशन' : जयराम ठाकुर

शिमला के संजौली में युवक की संदिग्ध माैत, रेस्तरां के टॉयलेट में मृत मिला, नशे की ओवरडोज से युवक की मौत होने की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में दर्दनाक हादसा, हाईवे पर गाय को बचाते टैंकर से टकराई फॉर्च्यूनर, 5 लोग थे सवार; 5 में से 2 की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर..

अर्की की प्रगति ठाकुर बनी सेना में अधिकारी, पासिंग आउट परेड में मिला गोल्ड मेडल, क्षेत्र में खुशी का माहौल, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल विधानसभा बजट सत्र में गनर्वर ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां, बोले- मेरी सरकार ने 6 गारंटी पूरी की, नशा तस्करों की संपत्ति जब्त की, कल से होगी अभिभाषण पर चर्चा, पढ़ें पूरी खनर..

सीएम सुखविंदर सिंह बोले भाजपा की कथनी करनी में अंतर, पांच गुटों में बंटी है भाजपा, सदन के अंदर बैठे विपक्ष, सदन की कार्यवाई बढ़ाने में नही कोई दिक्कत, पढ़ें पूरी खबर..

नवरात्र से पहले शक्तिपीठों में बढ़ने लगे श्रद्धालु, शक्तिपीठों में सुबह से लंबी कतारें लगनी शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विधानसभा का बजट सत्र आज से, विपक्ष के विधायक सरकार की व्यवस्था पर उठाएंगे सवाल, 50 से ज्यादा प्रश्न नशे से संबंधित, चिट्टे से तपेगा सदन, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: शिमला में पुलिस कांस्टेबल भर्ती स्थगित, 28 मार्च तक टली प्रक्रिया; जानें वजह

दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, 3 घायल, पढ़ें पूरी खबर..