Wednesday | October 07, 2026
हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...       पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..       "इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..       एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट       त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल       आज का राशिफ़ल : 7 सितम्बर 2026; आज का दिन आपके लिए क्या नए अवसर लेकर आ रहा है? जानिए अपनी राशि का हाल।       आज का पंचांग, 7 अक्टूबर 2026: मघा श्राद्ध का विशेष संयोग, जानें तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त       हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..       शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..       BREAKING NEWS : भीषण विमान हादसा: वायुसेना का ATR-42 प्लेन क्रैश, 32 लोगों की मौत की आशंका      

हिमाचल | ऊना

डबल मर्डर मामले में पुलिस ने 5 आरोपी किए गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा घटनाक्रम..

December 25, 2024 10:08 AM

ऊना: (HD News);  जिला ऊना के हरोली के भदसाली गांव में बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी देशदीप समेत पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी से वारदात में इस्तेमाल राइफल अभी जब्त नहीं की गई है। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोपियों को पकड़ने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12 बजे जमीन विवाद को लेकर अधिवक्ता देशदीप जसवाल ने अपने ही गांव के एक परिवार के पिता और पुत्र को गोली मार दी थी। इससे दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। आरोपी ने एक अन्य युवक पर भी गोली दागी, जो बाल-बाल बच गया।

वारदात के बाद आरोपी देशदीप और उसके साथ रहे आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए गहन तलाशी अभियान चलाया। चश्मदीदों से महत्वपूर्ण सुराग हासिल करने के बाद पुलिस ने वारदात में देशदीप का साथ देने वाले चार आरोपियों को देर रात ऊना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ के दौरान गोली चलाने वाले देशदीप के बारे में इनपुट एकत्र किए। इसके आधार पर मंगलवार सुबह देशदीप को भी ऊना क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं। बुधवार को शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है। बता दें कि सोमवार को आरोपी ने संजीव कुमार (51) और उनके बेटे रविंद्र कुमार (26) निवासी वार्ड-1 लोअर भदसाली की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपियों में देशदीप, रमेश चंद, ओम प्रकाश, हरदीप राणा, अनुज जसवाल शामिल हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..

"इतनी जल्दी भूल गए?" वीरभद्र सिंह के अजेय गढ़ में पोस्टरों से तस्वीर गायब होने पर छलका प्रतिभा सिंह का दर्द - पढ़ें पूरी ख़बर..

एम्स बिलासपुर में चिकित्सा क्रांति: अब कैंसर से लड़ेगी 'कार-टी थेरेपी', जल्द शुरू होगा लिवर और बोन मैरो ट्रांसप्लांट

त्योहारों की मिठास पर महंगाई की मार: हिमाचल में एपीएल राशनकार्ड धारकों को महंगी मिलेगी चीनी और दाल

हिमाचल: 1089 दिनों से सड़क पर दृष्टिबाधित, सत्ता बेपरवाह; अब दिल्ली कूच कर राहुल गांधी के आवास का करेंगे घेराव - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला पुलिस का हुड़दंगियों पर कड़ा प्रहार, वारदात के आठों आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे - पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति मुर्मू का 3 दिवसीय हिमाचल दौरा आज से: बिलासपुर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत, 92 मेधावियों को सौंपेंगी डिग्रियां - पढ़ें पूरी खबर..

दिल्ली में एक्टिव, हिमाचल में मौन... राहुल गांधी का यह कैसा दोहरा मापदंड? AAP ने कांग्रेस सरकार की लचर शिक्षा व्यवस्था पर उठाए गंभीर सवाल - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश में करवट लेगा मौसम: अगले 5 दिन भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, 50 km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं