दिल्ली-एनसीआर में घुटने लगा दम: प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों के प्रवेश पर सख्त पाबंदी       मध्य पूर्व में फिर गहराया युद्ध का संकट: अमेरिका की संभावित कार्रवाई की अटकलों के बीच ईरान ने दी खुली चेतावनी       अमेरिकी मध्यावधि चुनाव का काउंटडाउन शुरू: अर्ली वोटिंग ने तोड़े रिकॉर्ड, ट्रंप की साख दांव पर       एशियाई पैरा गेम्स 2026 में भारत का ऐतिहासिक प्रदर्शन और कबड्डी में फाइनल में प्रवेश       पाकिस्तान ने रोमांचक फाइनल में श्रीलंका को हराकर जीती वनडे ट्राई-सीरीज       दक्षिण अफ्रीका की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत: 8 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को हराकर हासिल किया नंबर-1 का ताज       भारत बनाम न्यूजीलैंड: सेडन पार्क में टी20 सीरीज के सुखद अंत और वनडे की तैयारियों पर टीम इंडिया की नजर       त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद       दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग       शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल: छुट्टी पर घर आए CRPF के जवान की बिगड़ी तबीयत, मौत, सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, पढ़ें पूरी खबर..

December 26, 2024 03:42 PM
फोटो सोर्स : सोशल मीडिया

मंडी: (HD News); उपमंडल जोगिंद्रनगर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान इंस्पेक्टर ज्ञान चंद का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ विकास खंड चौंतड़ा के मोक्षधाम में हुआ। इस दौरान सैकड़ों लोगों के साथ स्थानीय राजनेताओं प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर भावविहीन श्रद्धांजलि दी।

पत्नी सुभद्रा ने सुहाग के जोड़े में रोते बिलखते अपने पति को अंतिम विदाई दी। भारत माता की जय और ज्ञान चंद अमर रहे के नारों की गूंज भी अंतिम संस्कार की रस्मों के दौरान गूंजती रही।

सैनिक की अंतिम विदाई के समय माहौल भी गमहीन रहा। पत्नी सुभद्रा अपने पति के निधन पर स्तब्ध दिखी। रोते बिलखते हुए वह बेहाश भी होती रही। मौके पर मौजूद परिजनों के साथ क्षेत्र के लोग परिजनों को सांत्वना देने के लिए देर शाम तक आते-आते रहे। वीरवार सुबह करीब 11 बजे चंडीगढ़ से मंडी के जोगिंद्रनगर चौंतड़ा ब्लॉक की टिकरी मुशैहरा पंचायत में चंडीगढ़ की केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों ने अपने सहयोगी सैनिक को सैन्य सम्मान दिया। तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह को सेना के उच्च अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी।

दोपहर 12 बजे के उपरांत चौतड़ा ब्लॉक के ही मोक्ष धाम में सैनिक की पार्थिव देह का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के साथ पूरा हुआ। तहसीलदार जोगिंद्रनगर डॉ. मुकुल शर्मा, टिकरी मुशैहरा पंचायत के प्रधान रवींद्र, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर के साथ भाजपा के पदाधिकारियों ने भी सैनिक के अंतिम संस्कार के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पंचतत्व में विलीन हुए इंस्पेक्टर ज्ञान चंद के दोनों बेटे अक्षित, अतुल कौंडल ने नम आंखों से अपने पिता की पार्थिव देह को कांधा देकर विदा किया। इससे पहले दोनों बेटों ने अंतिम संस्कार की रस्मों को पूरा किया और मुखाग्नि भी दी।
 
 
बता दें कि छत्तीसगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर ज्ञान चंद छुट्टी लेकर घर आए थे। मंगलवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।  परिजन जब दिल्ली के एक बड़े अस्पताल में उपचार के लिए ले जा रहे थे। इसी बीच तबीयत और अधिक बिगड़ने पर जिला कांगड़ा के पालमपुर अस्पताल में उपचार के दौरान देर शाम उनका निधन हो गया।
 
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार भारतीय सेना के इस जवान को कैंसर की गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया था। दिल्ली के सेना अस्पताल में वह बीते दिनों से उपचार भी हासिल कर रहे थे। इधर विधायक प्रकाश राणा, एसडीएम मनीष चौधरी, कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने उपमंडल जोगिंद्रनगर से संबंध रखने वाले सैनिक के निधन पर शोक जताया है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

त्योहारी सीजन में हिमाचली सेब और पहाड़ी ड्राई फ्रूट्स की भारी डिमांड: गिफ्ट पैक में किन्नौरी अखरोट, चिलगोजा और शुद्ध शहद बने पहली पसंद

दीपावली और विंटर सीजन से पहले हिमाचल के पर्यटन कारोबार में रौनक: शिमला, सोलन और मनाली के होटलों में बढ़ी एडवांस बुकिंग

शिमला और सोलन के बाजारों में फेस्टिव शॉपिंग का बूम: होम फर्निशिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर की दुकानों में उमड़ी ग्राहकों की भीड़

आज का पंचांग 01 नवंबर 2026: रविवार को अहोई अष्टमी और भानु सप्तमी का संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त और पूजा का समय

शिमला में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित कार खाई में गिरने से मां-बेटे सहित 5 की मौत, एक गंभीर

हिमाचल में महंगाई का एक और झटका: राशन डिपुओं में सरसों का तेल 19 रुपये महंगा, अब 179 रुपये लीटर चुकाने होंगे दाम

आज का राशिफल (31 अक्टूबर 2026): शनिवार को इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जानें मेष से मीन तक का पूरा हाल

हिमाचल प्रदेश के 6 मेडिकल कॉलेजों में 320 नई पीजी (PG) सीटों को मिली मंजूरी, केंद्र सरकार देगी 415 करोड़ रुपये का भारी अनुदान

स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के लिए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का कड़ा रुख, अस्पतालों में पुरानी मशीनों को बदलकर लगेंगी आधुनिक ऑटोमेशन लैब

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए 3,100 नए शिक्षकों की होगी भर्ती, सरकार ने दी मंजूरी