हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Saturday | January 31, 2026
​30 जनवरी 2026 का राशिफल: मेष से मीन तक, जानें किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?       ​आज का राशिफल: 29 जनवरी 2026 — मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आपका आज का भाग्य और क्या कहते हैं आपके सितारे!       आज का राशिफल: गणतंत्र दिवस पर कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल? जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा 26 जनवरी का दिन!       हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर       ​आज का राशिफल: 24 जनवरी को बन रहा है अद्भुत 'गजकेसरी योग', जानें किन राशियों की चमकेगी किस्मत       हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..       हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..       राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | ऊना

पंचायत कार्यालय में चल रही थी ग्राम सभा और अचानक भड़की आग, मची अफरा-तफरी, पढ़ें पूरी खबर..

January 12, 2025 08:40 PM

ऊना: (HD News); विधानसभा हरोली के ग्राम पंचायत कार्यालय पालकवाह में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। इससे काफी नुक्सान हुआ है। जानकारी के अनुसार रविवार को पालकवाह पंचायत घर में ग्राम सभा की बैठक आयोजित की जा रही थी। लोग कार्यालय के बाहर प्रांगण में बैठे हुए थे जिनके लिए चाय बनाने की व्यवस्था हेतु गैस पर पानी आदि रखकर कर्मी बाहर आए।

तभी अचानक कमरे के अंदर से धुआं बाहर आना शुरू हो गया। जैसे ही मौजूद लोगों ने देखा तो अंदर गैस सिलैंडर आग की चपेट में आ चुका था। देखते ही देखते पंचायत कार्यालय आग की चपेट में आ गया। तभी दमकल विभाग को घटना की जानकारी दी गई। जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई लेकिन तब तक काफी ज्यादा देर हो चुकी थी।

आग लगने के कारण कार्यालय में रखा फ्रिज, एसी, एलसीडी, कम्प्यूटर, फर्नीचर सहित अन्य सामान जल गया, वहीं कार्यालय के जरूरी रिकार्ड का भी नुक्सान बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए और यथास्थिति का जायजा लेकर आगामी कार्रवाई में जुट गए।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

इस बारे में पंचायत प्रधान परमजीत कौर ने बताया कि वह ग्राम सभा की बैठक में मौजूद थीं। कार्यालय में आए हुए लोगों के लिए चाय बनाने के लिए गैस जलाकर सामान रखा हुआ था। तभी अचानक सिलैंडर को आग लग गई। प्राथमिक जांच में सामने आ रहा है कि बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण गैस सिलैंडर को आग लगी। जिस कारण आग फैल गई और सामान का काफी नुक्सान हो गया। इसमें किसी तरह के जानी नुक्सान से बचाव हुआ है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : बयानवीरों पर हाईकमान का हंटर: हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश; अब न दलील चलेगी, न सफाई - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल पुलिस में बड़ा फेरबदल: शिमला SP संजीव गांधी समेत छह IPS अधिकारी बने DIG, सरकार ने जारी की अधिसूचना - देखें पूरी खबर..

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज: शिमला में पहली बर्फ, सड़कें बंद, जनजीवन अस्त-व्यस्त - पढ़ें पूरी खबर..

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ 'गाली' देने मात्र से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, जाति के आधार पर अपमान की मंशा साबित करना अनिवार्य

​"पानी नहीं तो भारी-भरकम बिल क्यों?" श्री नयना देवी जी में विभाग के बहानों से ऊबी जनता; 25 दिनों में 10 दिन ठप रही सप्लाई - पढ़ें पूरी खबर..

लखनऊ में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बोले कुलदीप पठानियां, पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा - पढ़ें पूरी खबर