हिमाचल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम, वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग: 23 फरवरी 2025 : आज फाल्गुन कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       रविवार का राशिफल: 23 फरवरी 2025, सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन ? जानें आज का राशिफल ..       चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां       शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर       शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..       शनिवार का राशिफ़ल: 22 फरवरी 2025; शनिदेव की कृपा से इन राशियों को मिलेगा लाभ, मिल सकता है पैसा-शोहरत, जानें आज का राशिफल       दर्दनाक हादसा: महाकुंभ जा रही कार का भीषण एक्सीडेंट, महिला का सिर कटकर सड़क पर गिरा, 6 की मौत, 5 लोग गंभीर रूप से घायल, घटनास्थल का मंजर देख कांपे लोग, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..

February 22, 2025 09:26 PM
सांकेतिक तस्वीर

मंडी: हिमाचल प्रदेश में ड्रग्स लेने के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं। कुछ इलाकों में अब लोग चिट्टा तस्करों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं तो कहीं पर पुलिस भी एक्टिव हुई है। सूबे में सबसे अधिक बुरा हाल मंडी जिले का है। यहां पर सुंदरनगर और बल्ह के इलाके में चिट्टे के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब ताजा मामला बल्ह उपमंडल की पंचायत सयाह का है, जहां पर गांव टांवा में गोभी के खेत में छिपकर चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे तीन युवकों पर ग्रामीणों ने दबोच लिया।

हालांकि, दो युवक मौके से भाग गए, लेकिन अब ड्रग एडिक्ट को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। तीन युवकों में से दो बग्गी और एक सयाह पंचायत का रहने वाला बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, युवकों के पास से आधा एमएल चिट्टे का टीका और दो अन्य इंसुलिन सिरिंज बरामद हुई हैं।

गौरतलब है कि सुंदनगर में कुछ दिन पहले श्मशानघाट के पास बड़े पैमाने पर इंसुलिन सिरिंज मिली थी और कहीं ना कहीं साफ हो रहा है कि चिट्टे के सेवन के लिए इनका इस्तेमाल हो रहा है। वहीं, जांच में पता चला है कि पकड़ा गया युवक नेरचौक के एक शिक्षण संस्थान से बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है और उसके पिता सरकारी विभाग में जेई हैं।

बताया जा रहा है कि जब शुक्रवार को युवक को ग्रामीणों ने दबोचा तो उसने बताया कि टावां गांव से तस्कर से उसने चिट्टा खरीदा था। बाद में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ उक्त तस्कर के घर पर दबिश भी थी। हालांकि, वहां पर तस्कर नहीं मिला। घर की तलाशी में भी नशा नहीं मिला है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उधर, युवक को पुलिस के हवाले भी किया गया है और जांच की जा रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम, वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर..

साप्ताहिक राशिफ़ल : 24 से 2 मार्च 2025; फरवरी के अंतिम सप्ताह इन 7 राशियों की बढ़ेगी धन व संपत्ति, शुभ योग से हर कार्य में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..

बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां

शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर

शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..

देश की आजादी में पत्रकारों की भूमिका स्वतंत्रता सेनानियों एवं राजनेताओं से कम नहीं, भारतीय कल्याण मंच की संगोष्ठी में बोले कुलदीप पठानियां, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: चिट्टे की तस्करी में एक सरकारी अफसर भी शामिल, शिमला पुलिस ने चिट्टा तस्करी नेटवर्क में शामिल इस अधिकारी को किया अरेस्ट, जानिए कैसे फैला रहा था राजधानी में तस्करों जाल, पढ़ें पूरी खबर..