आज का राशिफल (12 अक्टूबर 2026): जानिए किन राशियों के चमकेंगे सितारे और किन्हें बरतनी होगी सावधानी!       आज का पंचांग 12 अक्टूबर 2026: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज का विशेष योग       हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर       शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब       आज का राशिफल: 11 अक्टूबर 2026, सितारों की चाल खोलेगी किस्मत के दरवाजे, जानिए किन राशियों पर होगी धनवर्षा और किन्हें रहना होगा सावधान!       हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर       शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे       500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा       ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल       शनिवार का राशिफल: 10 अक्टूबर 2026; 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

February 20, 2025 10:54 PM

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार करने गए चार यवक, शिकार बना जानलेवा खेल ! 33 वर्षीय युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

मंडी: मंडी जिले की पंचायत रोहांडा के औकल गांव में शादी की धाम खाने के बाद शिकार करने गए एक युवक की अचानक चली गोली से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर बंदूक कब्जे में ले ली है। शिकार करने गए अन्य तीन युवकों से पूछताछ जारी है।

जानकारी के अनुसार दिनेश और तीन अन्य युवक गांव में शादी की धाम खाने के बाद गनसाड़ी खड्ड की तरफ शिकार करने चले गए। इस दौरान खड्ड में सभी युवक जब शिकार करने बैठे तो इस दौरान नीचे रखी सिंगल बैरल गन से अचानक गोली चल गई, जो दिनेश की टांग में लग गई। युवकों ने घायल दिनेश को तुरंत पीठ पर उठाया और लहूलुहान हालत में उसे सड़क तक पहुंचाया।

रोहांडा अस्पताल में पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने घायल दिनेश को मृत घोषित कर दिया। इसके उपरांत सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान दिनेश कुमार 33 पुत्र ठाकुर दास निवासी औकल के रूप में हुई है।

जिस बंदूक से गोली चली है, वह दिनेश के ही मौसेरे भाई की कारतूस लाइसेंसी बंदूक थी। दिनेश के साथ परिवार के ही 22 से 26 वर्ष के तीन युवा साथ थे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए घटना की जांच कर रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल: CM सुक्खू ने न्यायपालिका के हस्तक्षेप पर जताई चिंता, बोले- नियमों से बाहर के फैसलों से खजाने पर पड़ रहा बोझ - पढ़ें पूरी खबर

शारदीय नवरात्रि का भव्य शुभारंभ: शिमला के ऐतिहासिक कालीबाड़ी मंदिर में मां शैलपुत्री की आराधना के लिए उमड़ा आस्था का सैलाब

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के महत्वपूर्ण फैसले: हजारों पदों पर भर्तियों को मंजूरी, मानदेय में वृद्धि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर विशेष जोर

शिमला फोरलेन विवाद: टनल निर्माण से मकानों में आई दरारें, लोगों के विरोध के बाद NHAI करवाएगा 500 भवनों का सर्वे

500 करोड़ का क्रिप्टो महाघोटाला: ED का बड़ा प्रहार, 100 करोड़ की संपत्ति कुर्क; जानिए निवेशकों को कब और कैसे वापस मिलेगा पैसा

ऊना के पीरनिगाह में दर्दनाक हादसा: मॉडिफाइड बाइक रेहड़ी पलटने से कपूरथला की बुजुर्ग महिला और 3 साल के मासूम की मौत, 5 घायल

हिमाचल में 'राष्ट्रवादी वीरभद्र कांग्रेस पार्टी' के गठन पर संशय: प्रतिभा सिंह के फोन के बाद युद्धवीर बैंस के तेवर नरम, आलाकमान के सामने रखीं 4 शर्तें

विधान सभा अध्यक्ष को सचिव पर्यावरण, विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा जलवायु परिवर्तन ने भेंट की स्वयं द्वारा लिखित पुस्तक..

हिमाचल पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन विवाद का हुआ निपटारा: आत्माराम शर्मा गुट की बड़ी जीत...

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर लुटेरा: सुनसान रास्तों पर रेकी कर महिलाओं को बनाता था शिकार, नूरपुर से हुआ अरेस्ट - पढ़ें पूरी खबर..