हिंदी ENGLISH E-Paper Download App Contact us Thursday | January 22, 2026
राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन       आज का राशिफल: 22 जनवरी को विनायक चतुर्थी पर क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफ़ल       "जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 जनवरी 2026 – जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए बुधवार का दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे?       खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से       सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ 'गाली' देने मात्र से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, जाति के आधार पर अपमान की मंशा साबित करना अनिवार्य       ​"पानी नहीं तो भारी-भरकम बिल क्यों?" श्री नयना देवी जी में विभाग के बहानों से ऊबी जनता; 25 दिनों में 10 दिन ठप रही सप्लाई - पढ़ें पूरी खबर..       लखनऊ में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बोले कुलदीप पठानियां, पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा - पढ़ें पूरी खबर       आज का राशिफल 20 जनवरी 2026: इन 5 राशियों के लिए बनेगा 'लक्ष्मी योग', जानें मेष से मीन तक का भविष्य।      

हिमाचल

राम जन्मभूमि अयोध्या पहुँचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानियां, श्रीराम मंदिर में किए दर्शन

January 22, 2026 05:52 PM
ओम प्रकाश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या पहुँचकर श्रीराम मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर की भव्यता, सांस्कृतिक महत्व और इसके सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को रेखांकित करते हुए प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। 

लखनऊ/अयोध्या : (HD News); हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज भगवान श्रीराम की जन्मस्थली राम जन्मभूमि मंदिर पहुँचे। उन्होंने श्रीराम मंदिर में विधिवत दर्शन कर शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

दर्शन के उपरांत पठानियां ने कहा कि श्रीराम मंदिर का निर्माण पौराणिक स्थापत्य शैली का अद्भुत उदाहरण है और यह सनातन धर्म की आस्था व सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह मंदिर देशवासियों की आस्था का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना को सुदृढ़ करता है।

उन्होंने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है, जहाँ सभी धर्मों का सम्मान किया जाता है और विविधता के बावजूद एकता बनी रहती है। पठानियां ने अपने छात्र जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने कानून की पढ़ाई लखनऊ विश्वविद्यालय से की है। उनके अनुसार, उत्तर प्रदेश निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और तकनीकी प्रगति के साथ राज्य की नई पहचान बन रही है।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि श्रीराम मंदिर के निर्माण के बाद अयोध्या आज देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बन गई है। मंदिर निर्माण से क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं और उत्सव जैसा वातावरण बना हुआ है। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम से हिमाचल प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दर्शन के उपरांत पठानियां आज रात्रि वायु मार्ग से लखनऊ से चंडीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 23 जनवरी को प्रातः शिमला पहुँचेंगे। उल्लेखनीय है कि वे 26 जनवरी 2026 को जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे और ध्वजारोहण करेंगे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

"जनता ही असली मालिक, विधायिका तो लोकतंत्र की आत्मा है": लखनऊ में गूंजी विस अध्यक्ष कुलदीप पठानिया की हुंकार - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में खत्म होगा 3 महीने का सूखा: इस दिन से सक्रिय होगा सीजन का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ, भारी बर्फबारी का 'ऑरेंज अलर्ट' - पढ़ें पूरी खबर..

खली का 'पॉवर पंच': पांवटा तहसीलदार पर करोड़ों के जमीन घोटाले का आरोप; बोले - "अधिकारी खुद को संविधान से ऊपर न समझें" - पढ़ें पूरी खबर विस्तार से

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: सिर्फ 'गाली' देने मात्र से नहीं लगेगा SC/ST एक्ट, जाति के आधार पर अपमान की मंशा साबित करना अनिवार्य

​"पानी नहीं तो भारी-भरकम बिल क्यों?" श्री नयना देवी जी में विभाग के बहानों से ऊबी जनता; 25 दिनों में 10 दिन ठप रही सप्लाई - पढ़ें पूरी खबर..

लखनऊ में आयोजित पीठासीन अधिकारी सम्मेलन में बोले कुलदीप पठानियां, पारदर्शिता लोकतंत्र की आत्मा - पढ़ें पूरी खबर

86वें पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का शुभारम्भ, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने स्थायी समिति बैठक में की शिरकत

हिमाचल प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: हमीरपुर में बनेगा अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर, धर्मशाला में एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन, अनाथों के लिए पेट्रोल-डीजल पर लगेगा 'सेस' - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में 'महा-संग्राम': मंत्रियों की जुबानी जंग में पिस रही जनता, प्यासे खेत और खाली डिपो ! - "बयान वीर" नेताओं से परेशान हिमाचल ! देखें पूरी रिपोर्ट..

अर्की: होमगार्ड जवान जय प्रकाश का आकस्मिक निधन, अर्की में शोक की लहर -