साप्ताहिक राशिफ़ल : (24 से 2 मार्च 2025) सभी 12 राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला सप्ताह ? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल       हिमाचल प्रदेश विधान सभा की स्थानीय निधि लेखा समिति बिहार विधान सभा पहुँची, पढ़ें पूरी खबर..       चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 दोस्तों की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम, वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर..       आज का पंचांग: 23 फरवरी 2025 : आज फाल्गुन कृष्ण दशमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय       रविवार का राशिफल: 23 फरवरी 2025, सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन ? जानें आज का राशिफल ..       चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..       बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां       शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर      

हिमाचल

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई, 4 दोस्तों की मौके पर मौत, पढ़ें पूरी खबर..

February 23, 2025 04:46 PM

चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर सुबह 5 बजे दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 4 युवकों की मौके पर मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पढ़ें पूरी खबर..

पंचकूला : (HD News); चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंचकूला के पिंजौर में सोलन-शिमला बाईपास पर आज सुबह सड़क हादसे में 4 युवकों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, परवाणु की ओर से आ रही कार पंचकूला की तरफ जा रही थी। रास्ते में कालका बिटना कॉलोनी के पास पहुंचते ही कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई।

यह टक्कर इतनी ज्यादा तेज थी कि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और एक युवक का शव कार के अंदर बुरी तरह फंस गए। जानकारी के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवकों में से 3 पंचकूला और एक मोहाली का रहने वाला था, जिसमें से 2 युवक नाबालिग थे।

पंचकूला पुलिस ने बताया कि 2 गाड़ियों में 7 दोस्त रविवार सुबह परवाणू से पंचकूला की तरफ आ रहे थे। आगे वरना कार (HR-26EK-0056 ) चल रही थी, जिसमें 4 दोस्त सवार थे। इनके पीछे वाली दूसरी गाड़ी में 3 दोस्त सवार थे।

मृतकों की हुई पहचान

यह हादसा रविवार सुबह 5 बजे हुआ, जिसमें चार युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। उनकी पहचान पंचकूला निवासी अध्यान बंसल (17), वैभव यादव (16), चिराग मलिक और मोहाली निवासी मोहम्मद अदीप के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग हिमाचल प्रदेश की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान चंडीगढ़ शिमला हाईवे पर सड़क किनारे पंजाब नंबर का एक ट्रक खड़ा था। तभी कार तेज रफ्तार से आते हुए ट्रक में जाकर घुस गई। इस हादसे में कार में एक युवक फंसा रह गया, जिसको पुलिस ने लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों ने दी जानकारी

वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और रूफ भी टूट गया। इसके अलावा एक युवक टक्कर के बाद 10 फीट दूर जाकर गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस को भी बुलाया गया और चारों युवकों के शव को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा तेज रफ्तार की वजह से हुआ है। हालांकि पुलिस आस-पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, जिससे हादसे के सही कारणों का पता चल सके। उधर, मृतक के परिवारों में हादसे की सूचना के बाद से ही कोहराम मचा हुआ है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

हिमाचल प्रदेश विधान सभा की स्थानीय निधि लेखा समिति बिहार विधान सभा पहुँची, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : बुझ गया घर का इकलौता चिराग, 21 वर्षीय अग्निवीर शहीद, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर, हर आंख नम, वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ी भीड़, पढ़ें पूरी खबर..

साप्ताहिक राशिफ़ल : 24 से 2 मार्च 2025; फरवरी के अंतिम सप्ताह इन 7 राशियों की बढ़ेगी धन व संपत्ति, शुभ योग से हर कार्य में मिलेगी सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

चिट्टे की चपेट में हिमाचल, गोभी के खेत में चिट्टे का इंजेक्शन लगा रहे थे 3 युवक, 1 को लोगों ने पकड़ा, 2 फरार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला: पटवारी, कानूनगो व नायब तहसीलदार का अब स्टेट कैडर घोषित, 3 नायब तहसीलदार की हुई ट्रांसफर, अधिसूचना जारी, पढ़ें पूरी खबर..

बजट सत्र की तैयारियाँ जोरों पर, समय रहते काम पूरा करें अधिकारी : कुलदीप पठानियां

शिमला में 2 वाहनों में टक्कर, 2 घायल, पढ़ें पूरी खबर

शिमला की महिलाओं की इस पहल की पूरे देश भर में हो रही चर्चा, महिलाओं की मदद के लिए अब तक की सबसे अनूठी पहल, अब रात के समय इस नम्बर पर कॉल करके मिलेगी महिलाओं को वाहन सुविधा, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश: शादी समारोह से शिकार खेलने गए, शिकार बना जानलेवा खेल ! जंगल में चार दोस्तों संग गए एक युवक की गोली लगने से मौत, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी, शिमला के कुफरी और नारकंडा में भी ताज़ा बर्फबारी, पर्यटकों के चेहरे खिले, पढ़ें पूरी खबर..